Responsive Scrollable Menu

Sennheiser लाया दो धांसू Heaphone: हाई-रेज ऑडियो के साथ मिलेगी USB-C कनेक्टिविटी, देखें कीमत

Sennheiser ने भारत में CX 80U इन-ईयर ईयरफोन्स और HD 400U ओवर-ईयर वायर्ड हेडफोन्स लॉन्च किए हैं। ये मॉडल उन यूजर्स के लिए बनाए गए हैं जो बिना चार्जिंग या पेयरिंग के झंझट के भरोसेमंद और लो-लेटेंसी ऑडियो चाहते हैं। इनमें USB-C कनेक्टिविटी और हाई-रेज़ोल्यूशन ऑडियो सपोर्ट मिलता है। वायर्ड ईयरफोन्स का ट्रेंड धीरे-धीरे वापसी कर रहा है, ऐसे में काम, स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए ये एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। 

कीमत और उपलब्धता
Sennheiser CX 80U की कीमत ₹1,990 रखी गई है, जबकि Sennheiser HD 400U ₹5,990 में उपलब्ध है। दोनों प्रोडक्ट 22 अप्रैल से ब्रांड की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स जैसे Croma और Reliance Digital पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़े-ः Honor Earbuds 4 ग्लोबली लॉन्च: मिलेंगे 50dB ANC और स्मार्ट AI फीचर्स, फुल चार्ज पर चलेंगे 46 घंटे

इस कीमत पर CX 80U किफायती वायर्ड सेगमेंट में आता है, जबकि HD 400U उन यूजर्स को टारगेट करता है जो एंट्री-लेवल ओवर-ईयर हेडफोन्स में ब्रांडेड ऑडियो परफॉर्मेंस चाहते हैं।  

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Sennheiser के ये दोनों डिवाइस 24-bit/96kHz तक के डिजिटल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं, जिससे सामान्य कंप्रेस्ड ऑडियो की तुलना में बेहतर डिटेल और क्लैरिटी मिलती है। कंपनी के अनुसार Sennheiser CX 80U बैलेंस्ड और हल्का पंची साउंड देता है, जबकि Sennheiser HD 400U में बास पर ज्यादा फोकस किया गया है। 

USB-C इंटरफेस डायरेक्ट डिजिटल कनेक्शन देता है, जिससे अलग-अलग डिवाइस पर ऑडियो आउटपुट स्थिर बना रहता है। CX 80U में इन-ईयर डिजाइन के साथ पैसिव नॉइज़ आइसोलेशन, बेहतर फिट के लिए तीन साइज के ईयर टिप्स और बैलेंस्ड साउंड ट्यूनिंग मिलती है, वहीं HD 400U क्लोज्ड-बैक ओवर-ईयर डिजाइन, बेहतर साउंड आइसोलेशन, बास-फॉरवर्ड ट्यूनिंग, हल्के डिजाइन, डिटैचेबल केबल और कैरी पाउच के साथ आता है। दोनों हेडफोन्स में इन-लाइन रिमोट और MEMS माइक्रोफोन दिया गया है, जिससे यूजर्स कॉल ले सकते हैं, म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं और वॉइस असिस्टेंट एक्सेस कर सकते हैं।

Continue reading on the app

Salman Khan के 'Unprofessional' होने की अफवाहों पर चित्रांगदा सिंह का बड़ा बयान, बोलीं- 'इसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं'

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' फिल्म की रिलीज फिलहल टल चुकी है। इस दौरान फिल्म काफी चर्चा में बनीं हुई है। अब खबर आ रही है कि फिल्म के टॉपिक का ध्यान में रखकर स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच, एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने सलमान के बारे में क्या कहा।

सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया

सलमान के साथ काम करके चित्रांगदा ने अपना अनुभव शेयर किया है और कहा, फिल्म बहुत मेहनत से बनाई है, दिल से बनाई है। लोग सलमान के बारे में बहुत बातें करते हैं कि वो ऐसे हैं, वैसे हैं। मुझे भी इस बारे में काफी अफवाहें मिली थी। जैसे मुझे उन सब चीजों के लिए तैयार रहना होगा। यदि सलमान समय पर न आएं या शूटिंग का शेड्यूल बढ़ जाए।

काफी सहज और मिलनसार इंसान हैं

चित्रांगदा सिंह ने कहा,‘लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मैंने पहले से ही खुद को तैयार कर लिया था क्योंकि इतने लोगों से ये अफवाह सुनी थी कि वो अनप्रोफेशनल हैं… लेकिन इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

वो बहुत ही सहज और मिलनसार इंसान हैं। उनकी एक खास बात है कि वो सेट पर सबसे कम नजर आने वाले इंसान का भी ख्याल रखते हैं, चाहे वो लाइटमैन हो या चौथी एडी। वो पूछते हैं कि उन्होंने ब्रेक लिया या नहीं, समय पर खाना खाया या नहीं, उनके साथ कैसा व्यवहार हो रहा है। इतने साल इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी उनमें ये चिंता होना वाकई कमाल की बात है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ अब नई रिलीज डेट के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक, यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है, यानी इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके के आसपास रिलीज किया जाएगा। पहले इस फिल्म को 17 अप्रैल 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs GT: गुजरात को भी लगा कैच छोड़ने का रोग, एक ही बल्लेबाज को दिए 3 मौके, इतनी बार किए ड्रॉप

आईपीएल 2026 में कैच छूटने का सिलसिला जारी है और लगभग हर मैच में किसी न किसी टीम की ओर से ऐसी गलती हो रही है. मगर 25 और 26 अप्रैल के बीच लगातार 3 मैच में 20 से ज्यादा कैच ड्रॉप हो गए. Sun, 26 Apr 2026 18:09:32 +0530

  Videos
See all

Dangal: Surendra Rajput का सिलेबस बदल दिया गया-Rohan Gupta | TMC Vs BJP | Rajeev Dhoundiyal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T12:39:56+00:00

Hardoi: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल ने अभिभावक को 1 मिनट में 10 बार ‘You shut up’ बोला #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T12:42:04+00:00

Breaking: फायरिंग के बाद Trump का पहला बयान, कहा- ये घटना मुझे ईरान जंग जीतने से नहीं रोक पाएगी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T12:43:07+00:00

सड़क पर स्टंट करने वाले युवक पकड़े गए #nagpur #shortvideo #viralvideo #DJParty #stuntvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T12:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers