मार्केट आउटलुक : फेड, कच्चा तेल, ईरान-अमेरिका वार्ता और आर्थिक आंकड़े अगले हफ्ते निर्धारित करेंगे शेयर बाजार की चाल
मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिकी फेड की बैठक, चौथी तिमाही के नतीजे, ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता की दिशा, कच्चे तेल की कीमत और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से शेयर बाजार की चाल निर्धारित होगी।
ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड की बैठक 28-29 अप्रैल के बीच प्रस्तावित है। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है।
इसके अलावा, ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता पर नए अपडेट भी बाजार को प्रभावित करेंगे। फिलहाल के लिए दोनों देशों के बीच शांति वार्ता को टाल दिया गया है। वहीं, अगले हफ्ते कच्चे तेल की चाल पर भी निवेशकों की निगाहें होंगी। फिलहाल वैश्विक अस्थिरता के कारण उच्च स्तर पर बना हुआ है।
नतीजों के सीजन के चलते घरेलू बाजारों में आगामी हफ्ते में हलचल बनी रहने उम्मीद है। इस दौरान एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, कोल इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक, एसबीआई कार्ड्स, एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस, इटरनल, मारुति सुजुकी, अदाणी पावर, एसीसी, अदाणी एंटरप्राइजेज और गोदरेज एग्रोवेट जैसी कंपनियां अपने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
इसके अतिरिक्त,सरकार द्वारा इंडस्ट्रियल और मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन के आंकड़े 28 अप्रैल को जारी किए जाएंगे, जिस पर निवेशकों की निगाहें होंगी।
बीता हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस दौरान सेंसेक्स 1,829.33 अंक या 2.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,664.21 और निफ्टी 455.60 अंक या 1.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,897.95 पर था।
बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। निफ्टी आईटी में 10.31 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई। निफ्टी ऑटो 2.96 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 2.54 प्रतिशत,निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.49 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.37 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 1.13 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में था।
वहीं, निफ्टी एनर्जी 2.63 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 2.23 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 1.56 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'इतने बड़े सुपरस्टार होकर...' सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर फिर दिया बयान
Govind-Sunita Ahuja: सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक फिर चर्चा में हैं. वजह है उनका हाल ही दिया गया बयान. उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर बेबाक राय रखी. सुनीता ने न सिर्फ अफेयर की अफवाहों पर बात की बल्कि यह भी कहा कि गोविंदा एक अच्छे बेटे और पिता तो रहे, लेकिन पति के तौर पर वह उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतरे. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब बीते कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. सुनीता ने कहा कि सोशल मीडिया पर होने वाली बातों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है.
पति के तौर पर गोविंदा को लेकर क्या बोलीं सुनीता
सुनीता आहूजा ने इंटरव्यू में कहा कि गोविंदा ने हमेशा अपने परिवार की जिम्मेदारियों को प्रायोरिटी दी. सुनीता ने गोविंदा की एक पिता और बेटे के तौर तारीफ की, लेकिन पति के रूप में उनकी कमी भी खुलकर बताई. सुनीता के मुताबिक, वह जिंदगी को थोड़ा खुलकर जीना चाहती थीं, जैसे पार्टियां करना, डिनर पर जाना या छुट्टियां मनाना, लेकिन गोविंदा का पूरा ध्यान काम और परिवार को संभालने में ही लगा रहा. इसी वजह से दोनों के बीच कई ऐसी चीजें रह गईं, जिन्हें वह आज मिस करती हैं.
अफेयर की अफवाहों पर दिया साफ जवाब
इसी बीच जब उनसे गोविंदा के अफेयर को लेकर उठती अफवाहों पर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि 90 के दशक में इस तरह की बातें आम थीं और लोग इन्हें ज्यादा सीरियस से नहीं लेते थे. उन्होंने यह भी कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर लोग बिना सोचे-समझे कुछ भी बोल देते हैं, लेकिन वह इन बातों पर ध्यान नहीं देतीं. उनके अनुसार, किसी भी रिश्ते में सबसे जरूरी भरोसा होता है और वही उनके रिश्ते की नींव भी है.
सुपरस्टार होकर भी जिंदगी नहीं जी पाए
सुनीता का सबसे चौंकाने वाला बयान यही रहा कि उन्होंने कहा, इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद गोविंदा ने अपनी जिंदगी को उस तरह से नहीं जिया, जैसा उन्हें जीना चाहिए था. उन्होंने कहा कि वह 60 साल के हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने खुद के लिए बहुत कम वक्त निकाला. सुनीता को इस बात का अफसोस है कि उन्होंने सिर्फ जिम्मेदारियों में खुद को इतना उलझा लिया कि जिंदगी के बाकी पहलुओं का आनंद नहीं ले पाए. उनका यह बयान कहीं न कहीं एक इमोशनल लेयर भी दिखाता है, जहां वह अपने पति के लिए बेहतर जिंदगी की इच्छा जताती नजर आईं.
ये भी पढ़ें: 'गोविंदा का डाउनफॉल उनके....', अश्विन कौशल ने सुपरस्टार के करियर के उतार-चढ़ाव को लेकर किया खुलासा
40 साल के रिश्ते पर क्या कहा
सुनीता आहूजा ने अपने लंबे रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि अब इस रिश्ते को छोड़ने या बदलने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वह करीब 40 साल साथ बिता चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अब पीछे मुड़कर देखने या पछताने से कुछ हासिल नहीं होगा. हालांकि, उन्होंने एक दिलचस्प बात यह भी कही कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह गोविंदा जैसे बेटे की ख्वाहिश जरूर करेंगी, लेकिन पति के तौर पर उनकी अपेक्षाएं अलग थीं. यह बयान उनके रिश्ते की जटिलता को साफ तौर पर दिखाता है.
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. इतने लंबे समय तक साथ रहने के बावजूद उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते रहे, जो अब खुलकर सामने भी आ रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















