छात्रों को बड़ी राहत, मध्य प्रदेश के इन जिलों में भी 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित, कलेक्टर का आदेश जारी
मध्य प्रदेश में बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जिलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले ही छुट्टी घोषित कर दी है। छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर अब ग्वालियर, नरसिंहपुर, भोपाल, उज्जैन और इंदौर कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। सागर, जबलपुर, अनुपपुर, सिंगरौली, पन्ना, हरदा, रतलाम, दमोह, नर्मदापुरम और रीवा में स्कूल बंद करने के आदेश पहले ही जारी हो चुके है। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल छात्रों के लिए है, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित रहना होगा ताकि वे अन्य शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को पूरा कर सकें।
इंदौर: कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिले के अंतर्गत सरकारी/निजी सीबीएसई/आईसीएसई/माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध स्कूलों की नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के लिए 27 से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है। यह आदेश जिले की समस्त आंगनवाड़ियो पर भी समान रूप से लागू रहेगा। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक का संचालन प्रात: साढ़े 7 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य किया जायेगा।
उज्जैन: कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी छात्रों के लिए 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।यह आदेश सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होगा। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। प्रशासन ने स्कूल संचालकों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
ग्वालियर: कलेक्टर रुचिका चौहान ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के लिए 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, सेंट्रल स्कूल एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्ववत प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जायेंगी। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।
नरसिंहपुर: ग्रीष्म ऋतु के तापमान में अत्याधिक वृद्धि को देखते हुए कलेक्टर रजनी सिंह ने जिले में संचालित समस्त सरकारी, निजी, सीबीएसई अनुदान प्राप्त संबद्ध स्कूलों में अध्ययनरत प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए 27 से 30 अप्रैल 2026 तक का अवकाश घोषित किया गया है। आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों के लिए प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
भोपाल: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भी राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 30 अप्रैल 2026 तक छुट्टी घोषित कर दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। समस्त शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहेंगे।’
मध्य प्रदेश में 1 मई से शुरू होगी गर्मी की छुट्टियां
मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) रहेगा। शिक्षकों के लिए यह अवकाश केवल 31 मई तक ही रहेगा, उन्हें जून के पहले सप्ताह से स्कूल में उपस्थित होना होगा। जिन जिलों में 30 अप्रैल 2026 तक की छुट्टियां घोषित की गई हैं, वहां के बच्चों के लिए यह अवकाश अब सीधे गर्मी की लंबी छुट्टियों में बदल जाएगा। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि ताजा अपडेट के लिए वे अपने क्षेत्र के संबंधित स्कूल या जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से संपर्क में रहे।
ये थ्रिलर फिल्म नहीं, सस्पेंस का तूफान है, आखिर तक नहीं लगेगा कातिल का पता, क्लाइमैक्स में छिपा है बड़ा ट्विस्ट
अगर आप OTT पर कोई ऐसी सस्पेंस फिल्म देखना चाहते हैं,तो ये फिल्म आपके लिए है. ओटीटी पर ये फिल्म शुरू से लेकर आखिर तक आपको बांधे रखने का काम करती है. फिल्म का नाम है, 'सेकंड केस ऑफ सीताराम' इस थ्रीलर फिल्म का हर एक सीन आपको सीट से उठने नहीं देगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






