Responsive Scrollable Menu

Viral Video: भीषण गर्मी में बंदरों का अनोखा जुगाड़, पानी की टंकी बनी उनका स्विमिंग पूल और राहत का ठिकाना

देशभर में भीषण गर्मी के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदरों का झुंड पानी की टंकी को स्विमिंग पूल की तरह इस्तेमाल करता नजर आता है. कुछ बंदर ठंडे पानी में बैठे हैं, जबकि अन्य बाहर पहरा देते दिखते हैं. ये सीन जहां लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है, वहीं गर्मी से जूझते जानवरों की स्थिति भी दिखाता है.

Continue reading on the app

Mohini Ekadashi 2026: Lord Vishnu की कृपा के लिए जानें सही Puja Vidhi, शुभ मुहूर्त और मंत्र

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। साल में कुल 24 एकादशी आती है, इस साल अधिक मास के कारण 26 एकादशी आएंगी। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन समुद्र मंथन से अमृत कलश निकला था, जिसे पाने के लिए राक्षस और देवता के बीच लड़ाई हुई। जिसके बाद भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लिया और धर्म की रक्षा की। तभी से इस तिथि को मोहिनी एकादशी कहा जाने लगा। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से आपको मोह माया से छुटकारा मिल जाता है। आइए आपको पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्रों के बारे में बताते हैं।

मोहिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.53 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक, दूसरा अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त प्रात: काल 05.44 बजे से सुबह 7.23 बजे तक, तीसरा ब्रह्म मुहूर्त  प्रात काल 04:17 बजे से 05:01 बजे तक। व्रत के पारण का समय 28 अप्रैल, सुबह 05:47 बजे से सुबह 08:21 बजे।

मोहिनी एकादशी की पूजा विधि

- सबसे पहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। साफ या पीले वस्त्र धारण करें। अब आप पूजा घर में एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु या लड्डू गोपाल की मूर्ति स्थापित करें।

- हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें कि आप अपनी मनोकामना की पूर्ति या प्रभु भक्ति के लिए यह व्रत कर रहे हैं।

- इसके बाद भगवान की मूर्ति को गंगाजल और फिर पंचामृत से अभिषेक कराएं।

- अब साफ जल से स्नान कराकर पीले वस्त्र पहनाएं।

- भगवान विष्णु को पीले चंदन का तिलक लगाएं और पीले फूल, इसके बाद वैजयंती के फूल को अर्पित करें। 

- शुद्ध घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती से वातावरण को सुगंधित करें। भगवान को पीले फलों और मिठाई का भोग अर्पित करें।

- इसके बाद भगवान विष्णु के भोग में तुलसी अनिवार्य है, क्योंकि बिना तुलसी के वे भोग स्वीकार नहीं करते हैं।

इन मंत्रों का जाप करें

- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

- स्तुति मंत्र-'शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं' अर्थ है जिनकी आकृति अति शांत है , जो शेषनाग की शय्या पर शयन करते हैं, जिनकी नाभि में कमल है और जो देवताओं के भी ईश्वर हैं, उन संपूर्ण जगत के स्वामी और भय का नाश करने वाले श्री विष्णु को मैं प्रणाम करता हूं।

- मोहिनी स्वरुप का ध्यान मंत्र- "ॐ मोहिनी स्वरूपाय नमः" इसका अर्थ है, भगवान के उस मोहिनी स्वरुप को नमस्कार है, जो अज्ञानता और अंधकार को हर लेता है और साधक को सत्य के मार्ग पर ले जाता है। 

Continue reading on the app

  Sports

LSG vs KKR: सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार

IPL 2026, LSG vs KKR: आईपीएल 2026 का 38वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमों के बीच खेला जा रहा है. ये मैच सुपर ओवर में पहुंच गया है. Sun, 26 Apr 2026 23:37:01 +0530

  Videos
See all

Second Phase Polling से पहले कड़ी सुरक्षा.. Bengal में वाहनों की सख्त चेकिंग से बढ़ी सतर्कता ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T23:05:00+00:00

Gold Silver Latest Price : सोने -चांदी के दामों में जबरदस्त गिरावट! | Gold Silver Rate Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T23:00:20+00:00

News KI Pathshala | Trump Shooting Scare | ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग पर PM Modi का ट्वीट! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T22:35:00+00:00

'मां, माटी और मानुष’ पर सियासी संग्राम.. CM Mamata Banerjee पर Nitin Nabin का तीखा हमला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T22:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers