Responsive Scrollable Menu

व्हाइट हाउस फायरिंग पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं

अमेरिका में हुई फायरिंग की घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप और अन्य शीर्ष नेताओं के सुरक्षित होने पर राहत जताई और इस हमले की कड़ी निंदा की है।

मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वाशिंगटन डीसी के होटल में हुई इस सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति के सुरक्षित होने की खबर राहत देने वाली है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इस तरह की घटनाओं की पूरी तरह निंदा होनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला?
यह घटना व्हाइट हाउस से जुड़े संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज के दौरान सामने आई, जहां अचानक फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हमलावर कई हथियारों से लैस था और उसने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की।

अधिकारियों के अनुसार, हमलावर की पहचान कोल टॉमस एलन (31) के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का निवासी है। उसे United States Secret Service ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी
फायरिंग के दौरान एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उनकी जान बच गई। इस घटना में सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

घटना के तुरंत बाद ट्रंप और अन्य वीआईपी मेहमानों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई और जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुट गई हैं।

मौके पर मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही गोलीबारी शुरू हुई, बॉलरूम में मौजूद सैकड़ों लोग डर के मारे मेजों के नीचे छिप गए। कुछ लोग एक-दूसरे को झुकने और सुरक्षित रहने की चेतावनी देते नजर आए।

वैश्विक संदेश
इस घटना ने एक बार फिर दुनिया को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि लोकतांत्रिक देशों में भी सुरक्षा चुनौतियां कितनी गंभीर हो सकती हैं।

Continue reading on the app

ये हैं IPL में फास्टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानिए किस नंबर पर है वैभव सूर्यवंशी का नाम

IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा रखा है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 15 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया. वैभव ने SRH के खिलाफ शतक लगाकर कमाल किया और दर्जनों रिकॉर्ड अपने नाम किए. मगर, वह फास्टेस्ट सेंचुरी लगाने से चूक गए. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के नाम पर दर्ज है. साथ ही ये भी जानते हैं कि फास्टेस्ट सेंचुरी के मामले में वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर आते हैं.

नंबर-5 पर हैं डेविड मिलर

IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में डेविड मिलर का नाम नंबर-5 पर आता है. किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए मिलर ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ये महज 38 गेंदों में शतक लगाया था और फास्टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए थे.

हेनरिक क्लासेन और युसुफ पठान हैं नंबर-4 पर

IPL इतिहास में फास्टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-5 पर हेनरिक क्लासेन और युसुफ पठान का नाम आता है. दोनों ही बल्लेबाजों ने 37-37 गेंदों में आईपीएल में शतक लगाया है. साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पिछले सीजन यानि आईपीएल 2025 में ये कारनामा किया था.

उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की और महज 37 गेंदों में शतक लगाया था. वहीं, युसुफ पठान ने आईपीएल 2010 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में ये कारनामा किया था.

तीसरे नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की और महज 36 गेंदों में अपना दूसरा आईपीएल शतक पूरा किया. इसी के साथ वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वैभव ने अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए.

वैभव सूर्यवंशी नंबर-2 पर भी हैं काबिज

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में डेब्यू किया था और डेब्यू सीजन में ही उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था. इसी के साथ वैभव आईपीएल इतिहास में फास्टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं. इसके अलावा वैभव ने ये शतक महज 14 साल की उम्र में लगाया था और वह आईपीएल में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं.

क्रिस गेल के नाम दर्ज है IPL में फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड

IPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है. गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुरु की ओर से खेलते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ फास्टेस्ट सेंचुरी लगाई थी. उन्होंने पुणे वॉरियर्स के गेंदबाजों की धुलाई करते हुए महज 30 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया था. आपको बता दें, इसी मैच में क्रिस गेल ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 175* भी बनाया था. अपनी पारी में गेल ने 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से 2 घंटे में छिनी ऑरेंज कैप, 25 साल का बल्लेबाज निकला सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में सबसे आगे

Continue reading on the app

  Sports

सेबस्टियन सावे बने मैराथन की दुनिया में नए 'किंग', सबसे कम समय में रेस जीतकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

sabastian sawe world record: सेबस्टियन सावे ने लंदन मैराथन में इतिहास रच दिया है. सावे किसी भी आधिकारिक प्रतियोगिता में दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं. 30 साल के इस केन्याई धावक ने 1 घंटा 59 मिनट 30 सेकंड में रेस जीतकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने केल्विन किप्टम के 2:00:35 के रिकॉर्ड को एक मिनट से भी ज्यादा के अंतर से पीछे छोड़ दिया. किप्टम ने यह रिकॉर्ड साल 2023 में बनाया था. Sun, 26 Apr 2026 17:28:01 +0530

  Videos
See all

Halla Bol: Trump इवेंट में Firing के चश्मदीद पत्रकार Lalit K Jha ने क्या कहा? | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T13:10:01+00:00

दूल्हे ने बारात निकालने से पहले वोट डाला #gujaratbyelection #mahisagar #gujarat #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T13:09:36+00:00

West Bengal Election: ममता की बौखलाहट..‘हार’ की आहट | BJP Vs TMC | Amit Shah | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T13:12:30+00:00

Breaking News: Ballia में दिल दहला देने वाली वारदात, ससुराल में दामाद ने पत्नी-सास का गला रेता #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T13:10:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers