Independence Day 2026: लाल किले की प्राचीर से पहली बार गाया जाएगा 'वंदे मातरम्', रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
Independence Day 2026: भारत इस साल अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. ऐसे में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक होने जा रहा है. क्योंकि इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' गाया जाएगा. रक्षा मंत्रालय ने इस बात की सोमवार (10 अगस्त) को जानकारी दी. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाला वंदे मातरम् का गायन इस साल के कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता होगी.
रक्षा मंत्रालय ने दी वंदे मातरम् के गायन को लेकर जानकारी
सोमवार को रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से 'वंदे मातरम्' प्रस्तुत किया जाएगा. यह पहली बार होगा जब राष्ट्रीय गीत को इस ऐतिहासिक स्थल से स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनाया जाएगा.
As part of the 80th Independence Day celebrations, for the first time ever, the National Song 'Vande Mataram' would be sung from the ramparts of Red Fort: Defence Ministry pic.twitter.com/tWNYJrdnho
— ANI (@ANI) August 10, 2026
'वंदे मातरम्' का स्वतंत्रता आंदोलन से गहरा जुड़ाव
बता दें कि राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में विशेष महत्व रहा है. राष्ट्रीय गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की रचना से निकला है. जो आजादी की लड़ाई के दौरान लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना जगाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है. इसी गीत को गाते हुए देशभर में हजारों क्रांतिकारी अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे. इसी ऐतिहासिक महत्व के चलते 'वंदे मातरम्' को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया गया. जबकि 'जन गण मन' देश के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
8 माह की प्रेग्नेंसी में ‘राका’ की शूटिंग कर रहीं दीपिका पादुकोण, जानिए आखिर क्या है वजह?
दीपिका पादुकोण दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और उनकी डिलीवरी डेट नजदीक है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने काम बंद नहीं किया है। बल्कि वे आठवें महीने की प्रेग्नेंसी में भी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ की शूटिंग कर रही हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews








