Responsive Scrollable Menu

IPL के एक दिन में सबसे ज्यादा रन बने:पंजाब ने इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज किया; सूर्यवंशी फास्टेस्ट 50 सिक्स वाले बैटर; टॉप रिकॉर्ड्स

IPL 2026 में शनिवार का दिन रिकॉर्ड्स के नाम रहा। पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का सबसे बड़ा रनचेज किया। दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया। इन दोनों मैच को मिलाकर एक ही दिन में IPL इतिहास के सबसे ज्यादा 986 रन बने। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। पढ़िए दोनों मुकाबले के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. IPL में एक दिन में 986 रन बने IPL के इतिहास में एक ही दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शनिवार को बना, जब दो मुकाबलों में कुल 986 रन बन गए। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच में 264 और 265 रन बने, वहीं राजस्थान और हैदराबाद के मुकाबले में 228 और 229 रन बने। इससे पहले 2024 में 899 रन एक दिन में बने थे, जबकि 2026 में ही एक अन्य दिन 843 रन भी दर्ज किए गए। 2. पंजाब में IPL में का सबसे बड़ा रन चेज किया पंजाब ने अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने 18.5 ओवर में 265 रन बना डाले। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, जो 2024 में KKR के खिलाफ 262 रन चेज कर बनाया था। 3. राहुल ने बतौर भारतीय टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेली राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंद पर नाबाद 152 रन बनाए। यह टी20 में किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 में राजकोट में मेघालय के खिलाफ 151 रन बनाए थे। 4. राहुल IPL में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय राहुल ने IPL का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। वे IPL में 150 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बन गए। सबसे बड़ा स्कोर क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने पुण वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 2013 में नाबाद 175 रन बनाए थे। 5. राहुल-राणा ने IPL की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की केएल राहुल और नीतीश राणा ने पंजाब के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 220 रन जोड़े। यह IPL में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी है, जिन्होंने 2016 में बेंगलुरु के मैदान पर गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रन की नाबाद साझेदारी की थी। 6. राहुल ने तीसरी टीम के लिए सेंचुरी बनाई राहुल IPL में 3 अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए शतक लगाए हैं। उनके अलावा डीकॉक (MI, DD, LSG) और संजू सैमसन (DD, RR और CSK) भी यह कारनामा कर चुके हैं। 7. केएल राहुल ने IPL में छठा शतक जड़ा केएल राहुल ने IPL में अपना छठा शतक लगाया। उन्होंने पंजाब के खिलाफ क्रिस गेल के 6 शतकों की बराबरी की। IPL में सबसे ज्यादा 8 शतक विराट कोहली के नाम हैं। 7 शतकों के साथ जोस बटलर दूसरे नंबर पर हैं। 8. राहुल ने 25 बाउंड्री लगाई राहुल ने अपनी शतकीय पारी में 16 चौकै और 9 छक्के लगाए। वे IPL की एक इनिंग में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 बाउंड्री लगाई थी। 9. IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी राहुल ने शनिवार को शतकीय पारी के दौरान IPL में अपने 5500 रन पूरे कर लिए। वे IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले में 5वें नंंबर पर हैं। विराट कोहली 8989 रन के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा है, जिन्होंने 7183 रन बनाए हैं। यहां से दूसरे RR vs SRH मैच के रिकॉर्ड्स 10. वैभव ने IPL का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया वैभव सूर्यवंशी ने SRH के खिलाफ 36 गेंदों पर सेंचुरी बनाई। उन्होंने IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। दूसरे नंबर पर वैभव ही हैं, जिन्होंने 2025 में GT के खिलाफ 35 गेंद पर अपना पहला शतक जड़ा था। 11. वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। 12. वैभव ने दूसरी बार 10+ छक्के लगाए वैभव ने दूसरी बार IPL की एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए। वे ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2 या उससे ज्यादा बार ऐसी उपलब्धि हासिल की हो। क्रिस गेल नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 4 बार ऐसा किया है। अभिषेक शर्मा, वैभव के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 13. राजस्थान रॉयल्स का IPL में दूसरा सबसे बड़ा टोटल राजस्थान रॉयल्स ने SRH के खिलाफ पहली पारी में 228/6 का स्कोर खड़ा किया। यह IPL में टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। राजस्थान ने 2025 में हैदराबाद के खिलाफ ही 242/6 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। 14. वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। 15. वैभव ने सबसे कम पारियों 4 शतक लगाए वैभव ने T20 क्रिकेट में शनिवार को अपना चौथा शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 26 पारियों में यह मुकाम हासिल किया, जो दुनिया में सबसे तेज है। उन्होंने पाकिस्तान के उस्मान खान को पीछे छोड़ा, जिन्हें 4 शतक के लिए 33 पारियां लगी थी।

Continue reading on the app

धोनी चेन्नई से वापसी कर सकते हैं:आज गुजरात से मुकाबला; हेड टु हेड में दोनों टीम बराबरी पर

IPL 2026 का 37वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की टीम में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो सकती है। वे अब तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं। चेन्नई ने पिछले 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं। टीम पॉइंट्स टेबल पांचवें स्थान पर हैं। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट (-0.790) कमजोर है और टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। दोनों टीम ने 4-4 मैच जीते हेड-टु-हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 4-4 जीत दर्ज की हैं। पिछले सीजन अहमदाबाद में हुए मुकाबले में चेन्नई ने 83 रन से जीत हासिल की थी। संजू इस सीजन दो शतक लगा चुके CSK के लिए इस सीजन में संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ सीजन का दूसरा शतक जड़ा था। इससे पहले गुजरात के खिलाफ भी उन्होंने सेंचुरी लगाई थी। टीम का मिडिल ऑर्डर अब भी चिंता का विषय है। शिवम दुबे, सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। चेन्नई की ओर से संजू टॉप रन स्कोर। वे 2 शतक के साथ 293 रन बना चुके हैं। अंशुल कंबोज 14 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। जेमी ओवरटन और अकील हुसैन और नूर अहमद भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुभमन और सुदर्शन पर टीम निर्भर गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन (RCB के खिलाफ शतक) ने शानदार प्रदर्शन किया है। RCB के खिलाफ पिछले मैच में टीम 230 के स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन 16वें से 19वें ओवर में रन नहीं बना सकी। गुजरात की ओर से गिल टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 149.24 की स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे बड़े नामों के बावजूद टीम निरंतरता की कमी से जूझ रही है। स्पिन विभाग में राशिद खान के अलावा कोई विकल्प प्रभावी नहीं है। वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार अब तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा टॉप विकेट टेकर हैं। वे सात मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। चेपॉक की पिच स्पिन फ्रेंडली एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल है। मैच आगे बढ़ने के साथ यह पिच धीमी हो जाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल होती है और यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। अब तक यहां पर IPL के 94 मैच खेले गए हैं। जिसमें 53 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीता है। जबकि 41 मैच चेज करने वाली टीम ने जीता है। बारिश की संभावना नहीं चेन्नई मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। शाम को बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। पंजाब किंग्स का अपने घर पर इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में अजेय रहने के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि रॉयल्स भी अपनी जीत की लय को हासिल करना चाहेगी। 

टॉस जीतने के बाद रॉयल्स कप्तान रियान पराग ने कहा कि, हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। विकेट काफी अच्छा लग रहा है, लेकिन थोड़े बादल छाए हुए थे और हल्की बारिश भी हुई थी, इसलिए शुरुआत में थोड़ी नमी होगी; हम इसका फ़ायदा उठाकर कुछ शुरुआती विकेट लेने की कोशिश करेंगे, और हाँ, उम्मीद है कि हम लक्ष्य का पीछा कर लेंगे। टीम में दो बदलाव किए गए हैं। हेटमायर बाहर हैं, उनकी जगह शनाका आए हैं। बिश्नोई की जगह यश को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं श्रेयस अय्यर ने कहा कि, हम भी पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करते। विकेट पिछले कुछ दिनों से ढका हुआ था। सूर्यांश शेडगे और लॉकी टीम में आए हैं। हर खिलाड़ी के कुछ खास लक्ष्य होते हैं। अब तक सब कुछ ठीक चल रहा है। मैं अज़मत और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करना चाहता हूँ।
 
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
Tue, 28 Apr 2026 19:31:06 +0530

  Videos
See all

Bengal Election | Mamata Banerjee: इसलिए बंगाल चुनाव में चलती है फुटबॉल? | BJP | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T14:05:39+00:00

IPS Ajay Pal Sharma Viral Video: जहाँगीर खान को अजयपाल को खुली चेतावनी! Jahangir Khan vs Ajaypal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T14:15:06+00:00

Why is the UK's nuclear deterrent at the end of a Scottish loch? | In Case You Missed It #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T14:00:31+00:00

Sreeleela: श्रीलीला की सादगी देख फैन्स हुए दीवाने #shorts #shortsvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T14:01:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers