Responsive Scrollable Menu

Middle East Breaking: पाकिस्तान की अपील पर अमेरिका ने बढ़ाया सीजफायर, ट्रंप बोले- ईरान के भीतर एकजुटता की कमी

मिडिल ईस्ट में युद्ध के मुहाने पर खड़े ईरान और इजरायल के बीच तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान की अपील पर अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लिया है, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की गुहार को स्वीकार करते हुए फिलहाल सीजफायर की अवधि को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

पाकिस्तानी नेतृत्व ने वॉशिंगटन से संपर्क कर यह दलील दी थी कि युद्ध बढ़ने से पूरे दक्षिण एशिया और खाड़ी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था तबाह हो सकती है, अमेरिका के इस कदम को वैश्विक शांति की दिशा में एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि ट्रंप ने यह साफ कर दिया है कि यह राहत केवल सीमित समय के लिए है और इसका उद्देश्य ईरान को कूटनीतिक समाधान के लिए एक आखिरी मौका देना है।

​युद्ध विराम की अवधि बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की आंतरिक स्थिति पर तीखा कटाक्ष किया है, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान के भीतर नेतृत्व और जनता के बीच एकजुटता की भारी कमी है, इसलिए वहां किसी भी बड़े सैन्य एक्शन को अंजाम देने से पहले स्थितियों का बारीकी से आकलन किया जा रहा है।

ट्रंप के मुताबिक ईरान का शासन तंत्र भीतर से बिखरा हुआ है और वहां के लोग खुद अपने नेतृत्व के फैसलों से सहमत नहीं हैं, यही कारण है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश अभी हमले की जल्दबाजी में नहीं हैं, ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जब तक ईरान के भीतर की स्थिति और वहां के इरादे पूरी तरह साफ नहीं हो जाते तब तक कोई नया हमला नहीं किया जाएगा।

​भले ही अमेरिका ने अभी हमले रोकने का फैसला किया है लेकिन ट्रंप की भाषा अब भी बेहद आक्रामक बनी हुई है, उन्होंने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा कि सीजफायर की अवधि बढ़ने का मतलब यह कतई नहीं है कि अमेरिका पीछे हट गया है, ट्रंप प्रशासन का मानना है कि ईरान के परमाणु ठिकानों और रणनीतिक ठिकानों पर हमले के लिए अभी सही समय का इंतजार करना रणनीतिक रूप से बेहतर है।

इस बीच खाड़ी देशों में तैनात अमेरिकी युद्धपोतों को 'स्टैंडबाय' मोड पर रखा गया है, पूरी दुनिया की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या ईरान इस अतिरिक्त समय का उपयोग शांति वार्ता के लिए करेगा या फिर अंदरूनी कलह और अमेरिकी दबाव के बीच यह क्षेत्र एक और भीषण संघर्ष की ओर बढ़ेगा।

Continue reading on the app

QR Fraud: भुगतान से पहले नाम नहीं देखा तो गया पैसा, तेजी से फैल रहा यह धोखा

दुकानों और रेस्तरां में अब एक नया और चौंकाने वाला धोखाधड़ी का तरीका तेजी से सामने आ रहा, जिसमें ठग क्यूआर कोड बदलकर लोगों की मेहनत की कमाई अपने खाते में पहुंचा रहे। यह तरीका इतना साधारण और चालाक है कि आम ग्राहक को इसका पता भी नहीं चलता।

दरअसल, जब आप किसी दुकान पर भुगतान करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते, तो आपको लगता है कि पैसा सीधे दुकानदार के खाते में जा रहा। लेकिन कई मामलों में ऐसा नहीं होता। ठग असली क्यूआर कोड के ऊपर अपना नकली क्यूआर कोड चिपका देते। यह काम वे कुछ ही सेकंड में कर देते, खासकर तब जब दुकान पर भीड़ हो या कोई ध्यान नहीं दे रहा हो।

क्यूआर कोड के जरिए भी हो रहा फ्रॉड
यह नकली क्यूआर कोड दिखने में बिल्कुल असली जैसा होता है। ग्राहक बिना शक किए उसे स्कैन करता है, रकम डालता है और भुगतान कर देता। लेनदेन सफल भी दिखता है, लेकिन पैसा गलत खाते में चला जाता। इस पूरे प्रक्रिया में कोई चेतावनी या अलर्ट नहीं मिलता, जिससे धोखाधड़ी पकड़ में नहीं आती।

भुगतान करते समय खाताधारक का नाम जरूर पढ़ें
सबसे बड़ी वजह यह है कि ज्यादातर लोग भुगतान करते समय प्राप्तकर्ता का नाम जांचना जरूरी नहीं समझते। यही छोटी सी लापरवाही ठगों के लिए मौका बन जाती। अगर नाम पर ध्यान दिया जाए, तो तुरंत पता चल सकता कि पैसा सही व्यक्ति को जा रहा है या नहीं।

जब ग्राहक भुगतान कर देता और दुकानदार को पैसा नहीं मिलता, तब असली परेशानी शुरू होती। ग्राहक को लगता है कि उसने भुगतान कर दिया जबकि दुकानदार के खाते में रकम नहीं पहुंचती। ऐसे में विवाद और भ्रम की स्थिति बन जाती। बाद में पैसा वापस पाना भी आसान नहीं होता, क्योंकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि शिकायत कितनी जल्दी दर्ज की गई और ठग का खाता ट्रेस हो पाता है या नहीं।

इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए ज्यादा तकनीक नहीं, बल्कि सतर्कता की जरूरत है। ग्राहकों को भुगतान से पहले हमेशा नाम की पुष्टि करनी चाहिए। अगर नाम में थोड़ी भी गड़बड़ी लगे, तो तुरंत भुगतान रोक देना चाहिए।

दुकानदारों को भी क्यूआर कोड की जांच करनी चाहिए
वहीं दुकानदारों को भी समय-समय पर अपने क्यूआर कोड की जांच करनी चाहिए। अगर कोड पर कोई अतिरिक्त परत, टेढ़ापन या हाल ही में छेड़छाड़ के संकेत दिखें, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। डिजिटल डिस्प्ले वाले क्यूआर कोड या साउंड सिस्टम का उपयोग भी इस खतरे को कम कर सकता है, क्योंकि इनके साथ छेड़छाड़ करना मुश्किल होता है।

आखिर में यह साफ है कि यह कोई जटिल साइबर हमला नहीं, बल्कि एक साधारण चाल है जो लोगों की आदतों और भरोसे का फायदा उठाती है। इसलिए सावधानी ही इसका सबसे बड़ा बचाव है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब के शेरों पर भारी पड़े राजस्थान के रॉयल्स, सीजन का पहला मैच हारी प्रीति जिंटा की टीम

rajasthan royals beat Punjab kings: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की पहली टीम बनी है, जिसे पंजाब किंग्स को इस सीजन में हराया है. अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरी श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हराया. पंजाब को इस हार अंकतालिका में नुकसान नहीं हुआ है. टीम पहले स्थान पर कायम है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स को अपनी छठी जीत का फायदा मिला है, जिससे टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. Tue, 28 Apr 2026 23:07:05 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Gujarat में BJP का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन.. महाजीत के साथ विपक्ष का सूपड़ा साफ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T22:05:00+00:00

King Charles urges Trump and Congress not to abandon Nato and Ukraine | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T21:48:36+00:00

News Ki Pathshala | WB Election | PM Modi का जलवा vs CM Mamata का जादू.. बंगाल में किसकी चलेगी लहर? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T21:45:27+00:00

What did we learn from Morgan McSweeney's evidence into the Mandelson vetting row? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T22:00:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers