Responsive Scrollable Menu

ईरान के साथ शांति वार्ता को लेकर अमेरिकी दूत की पाकिस्तान यात्रा रद्द, ट्रंप बोले- बात करने के लिए खुद फोन करें तेहरान

वॉशिंगटन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी है। दोनों प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद में ईरानी अधिकारियों से संभावित शांति वार्ता के लिए भेजा जाना था।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “मैंने अपने प्रतिनिधियों की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी है, जहां उन्हें ईरानियों से मिलना था। यात्रा में बहुत समय बर्बाद होता और काम भी बहुत है।”

उन्होंने आगे कहा, “उनके नेतृत्व में जबरदस्त अंदरूनी खींचतान और भ्रम है। उन्हें खुद नहीं पता कि जिम्मेदारी किसके पास है। हमारे पास सारे पत्ते हैं, उनके पास कुछ भी नहीं।”

ट्रंप ने अंत में कहा, “अगर वे बात करना चाहते हैं, तो उन्हें बस फोन करना है।”

इस बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान दौरा पूरा कर लौट चुके हैं। उनके रवाना होने के बाद युद्ध समाप्त करने को लेकर समझौते की कोशिशें फिलहाल ठप नजर आ रही हैं।

अराघची ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में पाकिस्तान की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सद्भावनापूर्ण कोशिशें और भाईचारे का प्रयास क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए अहम हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने ईरान की ओर से युद्ध स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए व्यावहारिक ढांचे पर अपना पक्ष रखा है। अब देखना यह है कि अमेरिका वास्तव में कूटनीति को लेकर गंभीर है या नहीं।”

इससे पहले ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत में शामिल होने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से पिछले हफ्ते दोनों पक्षों के बीच दूसरे राउंड की वार्ता नहीं हो पाई। हालांकि, बाद में ईरान ने फिर से बातचीत आगे बढ़ाने की कोशिश की।

एक तरफ भीषण तनाव की वजह से तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है और दूसरी तरफ अमेरिका ने ईरान के पोर्ट को ब्लॉक कर दिया है।

बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर पहली बार पाकिस्तान में वार्ता हुई थी, जो सफल नहीं हो पाई थी।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बच्चा हमेशा खाली करके लाएगा टिफिन, लंचबॉक्स में बनाकर दें ये 3 रेसिपी

Tiffin Recipe: हर माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि बच्चे के टिफिन बॉक्स में क्या रखा जाए जो वह खुशी-खुशी खा ले. अक्सर बच्चे खाना देखकर नखरे करते हैं या आधा टिफिन ही वापस ले आते हैं, जिससे पेरेंट्स परेशान हो जाते हैं. अगर आप भी रोज-रोज इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इस वीडियो में आपके लिए 3 ऐसे आसान और टेस्टी लंचबॉक्स रेसिपी शेयर किया हैं, जिन्हें बच्चे बिल्कुल भी मना नहीं करेंगे. ये रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट हैं, बल्कि बच्चों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, ताकि उनका टिफिन हमेशा खाली वापस आए.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी का शतक बेकार, अभिषेक-ईशान के तूफान ने राजस्थान का किया काम तमाम

SRH vs RR Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को उसी के घर में घुसकर हरा दिया. हैदराबाद की यह सीजन में पांचवीं जीत है, जबकि राजस्थान को आठ मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने थीं, लेकिन राजस्थान वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद पिछली हार का हिसाब बराबर नहीं कर पाई. Sat, 25 Apr 2026 23:27:43 +0530

  Videos
See all

Swati Maliwal News : 'केजरीवाल को मैंने 2 साल दिए' #arvindkejriwal #swatimaliwal #aamaadmiparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T21:20:34+00:00

Chandigarh में BJP महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T21:15:04+00:00

Arvind Kejirwal News : शीला दीक्षित के बेटे केजरीवाल पर क्या बोले ? #arvindkejriwal #raghavchadha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T21:16:49+00:00

Weird Accident: खेल-खेल में सिर में फंसा लिया डिब्बा, फिर जो हुआ... | Viral Video | Strange News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T21:30:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers