Responsive Scrollable Menu

Kal ka Mausam: चिलचिलाती गर्मी के बीच राहत भरी खबर, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जाने मौसम का हाल

Kal ka Mausam: देश में कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने कल यानी 26 अप्रैल को यूपी, बिहार सेमत 17 राज्यों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद है. पूर्वी भारत में बिजली गिरने का अनुमान है. यहां पर वज्रपात का कहर देखने को मिलेगा. किसानों को सर्तक रहने की जरूरत है. 

पहाड़ी राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं. भारी बारिश से कई जगहों पर फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.  वहीं, उत्तरी हरियाणा के साथ आसपास के इलाके में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है. आइए जानते हैं कि देश के अन्य राज्यों में कल यानि रविवार कैसा मौसम रहने वाला है. 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली में  कल यानी 26 अप्रैल को दिन भीषण गर्मी के आसार हैं. मगर शाम को छाने की संभावना बनी हुई है. दोपहर के वक्त लू वाली हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने वाली है. दिल्ली में 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कल यानि रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. इस दौरान यहां पर लोगों को गर्म लू के थपेड़े महसूस होंगे. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह घरों से बाहर न निकले. अगर निकलें तो अपने पास पानी जरूर रखें. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ जगहों को छोड़कर अधिकतर इलाके में तापमान बढ़ने वाला है. 

बिहार की बात की जाए तो कुछ शहर में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70 किलोमीटर  प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की उम्मीद है. आकाशीय बिजली से नुकसान की आशंका बनी हुई है. पटना में कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. 

उत्तराखंड में कल का मौसम 

उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल में बरसात के साथ आंधी का अनुमान है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है. इस बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है.  देहरादून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है. 

Continue reading on the app

जमालपुर में गरजे अमित शाह, TMC सरकार पर बोला हमला, दावा करते हुए कहा- ‘दीदी जा रही हैं, भाजपा आ रही है’

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होना है ​जिसके लिए पार्टियां पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुटी हुईं हैं। वहीं भाजपा के कई दिग्गज नेता जनसभाएं कर जनता को साधने में लगे हुए हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, अमित शाह, सीएम योगी  आदित्यनाथ, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह एवं अन्य भाजपा नेताओं ने शनिवार को कई विधानसभाओं में रैलियां की। बता दें कि अमित शाह पूरा जोर लगा रहे हैं कि इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बने।

इसी बीच शनिवार को अमित शाह ने भी ताबड़तोड़ रैलियां की और राज्य में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। अमित शाह जमालपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार को बदलना चाहते हैं। साथ ही दावा करते हुए कहा, “दीदी जा रही हैं, भाजपा आ रही है।

अमित शाह ने कहा कि पूरा बंगाल महिला विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी और युवा विरोधी टीएमसी के खिलाफ एकजुट हो गया है। इस धरती के हर कोने से बदलाव की साफ आवाज गूंज रही है। जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भी भाजपा को लाने का मन बना लिया है।

अमित शाह का ममता सरकार पर हमला

अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। साथ ही गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध घुसपैठ को रोका नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर ऐसे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सीमाओं की सुरक्षा मजबूत की जाएगी। शाह ने कहा, टीएमसी के गुंडों को धमकाने पर ममता दीदी नाराज हो गईं। अभी तो बस धमका रहा हूं, सुधर जाओ, नहीं तो जेल में जगह होगी।

अब टीएमसी की विदाई का वक्त आ गया- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ‘घास फूल’ की विदाई का वक्त आ गया है। भाजपा सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों और लुटेरों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। अमित शाह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पश्चिम बंगाल को फिर से औद्योगिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि निवेश बढ़े और युवाओं को रोजगार मिल सके।

अमित शाह ने दावा किया कि 4 मई को भाजपा की सरकार बनते ही एक तरफ बंगाल के लोगों को ‘भाईपो टैक्स’ से मुक्ति मिलेगी, तो दूसरी तरफ घुसपैठियों को बाहर निकालने का अभियान भी शुरू होगा। जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग भी कमल के फूल की सरकार लाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

Continue reading on the app

  Sports

RR vs SRH: ईशान-अभिषेक के आगे राजस्थान ने घुटने टेके, SRH ने RR को 5 विकेट से रौंदा, वैभव का शतक गया बेकार

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसे SRH ने आसानी से 5 विकेट से मैच को जीत लिया। Sat, 25 Apr 2026 23:36:50 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: आम आदमी पार्टी ने राघव को घेरा ! #aamaadmiparty #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:17:26+00:00

Kolkata की सड़कों पर ममता बनर्जी का शक्ति प्रदर्शन #viralnews #viralvideo #shorts #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:18:55+00:00

Iran US Peace Talks: मुनीर की दलाली फेल..इस्लामाबाद से निकले अराघची! Islamabad Talks | Trump | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:15:40+00:00

Aaj Ka Sutra: परिवार की खुशी का मंत्र क्या है? Premanand Ji Maharaj | Happiness Mantras | Family #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:16:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers