Shanoo Sharma Marriage: मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने गुपचुप की शादी! रणवीर-वरुण, सोनम कपूर समेत सेलेब्स ने दी बधाई
Shanoo Sharma Marriage: बॉलीवुड की जानी-मानी कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने हाल ही में अपनी शादी की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इंटिमेट वेडिंग से जुड़ी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर यह जानकारी दी कि वह अब शादीशुदा हैं। हालांकि, उन्होंने अपने पति की पहचान फिलहाल छिपाकर रखी है।
शानू शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ शादी की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में वह पारंपरिक महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में मेहंदी और डायमंड रिंग की झलक भी देखने को मिली।
पोस्ट के साथ शानू ने कैप्शन में लिखा- ईश्वर की कृपा से मुझे इस धरती पर अपना जीवनसाथी मिल गया... माता-पिता के आशीर्वाद और प्रियजनों के प्यार से आज हमने इस रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। वेडिंग सेलिब्रेशन्स जल्द ही शुरू होंगे।
बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई
शानू शर्मा की इस खुशी में बॉलीवुड सितारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रणवीर सिंह, कृति सेनन, परिणीति चोपड़ा, वरुण धवन, रश्मिका मंदाना, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर जैसे कई सितारों ने उन्हें बधाई दी और नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कौन हैं शानू शर्मा?
शानू शर्मा के करियर की बात करें, तो वह बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड कास्टिंग डायरेक्टर्स में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने यळराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के साथ लंबे समय तक काम करते हुए इंडस्ट्री को कई नए चेहरे दिए हैं।
करीब 16 साल पहले आदित्य चोपड़ा ने उन्हें YRF से जोड़ा था, जिसके बाद उन्होंने कई बड़े सितारों को लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई। अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर जैसे कलाकारों को पहचान दिलाने में उनका बड़ा योगदान रहा है।
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी, केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















