Responsive Scrollable Menu

भारत में दुनिया के तीसरे सबसे अधिक अरबपति हैं:रिपोर्ट के अनुसार, 2031 तक अरबपतियों की संख्या बढ़कर 313 हो जाएगी।

दुनियाभर में हर 24 घंटे में 89 नए लोग 'सुपर-रिच' क्लब में शामिल हो रहे हैं। ये सुपर-रिच लोग वे हैं जिनकी संपत्ति 3 करोड़ डॉलर (करीब 282 करोड़ रुपए) से ज्यादा है। बीते पांच साल में ऐसे सुपर रिच की संख्या 162,191 बढ़ी है। नाइट फ्रैंक की वेल्थ रिपोर्ट 2026 के मुताबिक यह 2021 में 5.51.435 थी. जो 2026 तक बढ़कर 7,13,626 हो गई। भारत में भी यह तस्वीर उत्साहजनक है। यहां ऐसे बड़े अमीरों की संख्या 2021 में करीब 12,000 से बढ़कर 2026 में 19,877 हो गई, जो 63% की बढ़त है। 2031 तक यह संख्या 27% और बढ़कर 25,217 तक पहुंचने का अनुमान है। 207 अरबपतियों के साथ भारत फिलहाल तीसरे स्थान पर है। अनुमान है कि 2031 तक देश में अरबपति 51% बढ़कर 313 हो जाएंगे। हालांकि ग्लोबल अल्ट्रा-वेल्थ में भारत की हिस्सेदारी अभी मात्र 2.8% है, लेकिन इसकी रफ्तार लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अगले पांच साल में इंडोनेशिया में अमीरों की संख्या सबसे ज्यादा 82% बढ़ेगी। सऊदी अरब और पोलैंड में यह वृद्धि 63% रहने का अनुमान है। वियतनाम में भी 59% की बढ़त के साथ नए वेल्थ हब उभर रहे हैं। दबदबा - 4 साल में बने नए सुरपरिच 41% अमेरिका में दुनिया के सुपर रिच लोगों में अमेरिका की हिस्सेदारी 2021 में 33% थी, जो बीते पांच साल में बढ़कर 2026 में 35% हो गई है। साल 2031 तक इनकी हिस्सेदारी 41% तक पहुंचने का अनुमान है। बीते 4 साल में बने सभी नए सुपर रिच में से 41% अकेले अमेरिका से हैं। अरबपति - एशिया-प्रशांत में 1,116; अमेरिका को पछाड़ा दुनिया में 3,110 अरबपति हैं। इसमें एशिया-प्रशांत 1,116 के साथ पहले स्थान पर है। इसने 965 अरबपतियों वाले उत्तरी अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। पांच साल में सऊदी अरब में अरबपतियों की संख्या सबसे तेजी से 183% बढ़ेगी। इसके बाद पोलैंड में 123%. स्वीडन में 81% बढेगी।

Continue reading on the app

तेलंगाना में माओवाद को तगड़ा झटका: 47 अंडरग्राउंड कैडरों का सामूहिक सरेंडर, 32 हथियार-515 राउंड कारतूस भी सौंपे

तेलंगाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, जहाँ दक्षिण बस्तर के 47 सक्रिय माओवादियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया है. इसमें PLGA बटालियन और DKSZC के खूंखार कमांडरों समेत हेमला आयतू और पोडियम लच्छू जैसे शीर्ष नेता शामिल हैं. कैडरों ने 32 हथियार भी पुलिस को सौंपे हैं. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार ने इनके पुनर्वास के लिए 1.5 करोड़ रुपये की सहायता राशि मंजूर की है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह सामूहिक कदम दक्षिण बस्तर में माओवादी नेटवर्क के अंत की शुरुआत है.

Continue reading on the app

  Sports

265 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी टीम...कप्तान के चेहरे पर नहीं थी शिकन, 6 ओवर बाद ही जीत को लेकर हो गया था आश्वत

yuzuvedra chahal praises Shreyas iyer captaincy: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर आईपीएल में नया कीर्तिमान रचा. प्रभसिमरन सिंह की 26 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पंजाब ने यह जीत 18.5 ओवर में दर्ज की. मैच के बाद युजवेंद्र चहल ने टीम की सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि पावरप्ले में बने 116 रनों ने ही जीत की राह आसान कर दी थी. Sat, 25 Apr 2026 23:32:43 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejirwal News : शीला दीक्षित के बेटे केजरीवाल पर क्या बोले ? #arvindkejriwal #raghavchadha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T21:16:49+00:00

Swati Maliwal News : 'केजरीवाल को मैंने 2 साल दिए' #arvindkejriwal #swatimaliwal #aamaadmiparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T21:20:34+00:00

Iran America Conflict: ट्रंप की कुर्सी जाएगी? | Iran America War Update | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T22:30:10+00:00

Weird Accident: खेल-खेल में सिर में फंसा लिया डिब्बा, फिर जो हुआ... | Viral Video | Strange News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T21:30:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers