Responsive Scrollable Menu

ईरान-अमेरिका सीजफायर को लेकर चर्चा के बीच तेहरान ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट का संचालन किया शुरू

तेहरान, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और इजरायल की तरफ से 28 फरवरी को हमला शुरू होने के बाद से ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट ऑपरेशनल नहीं था। हालांकि, हमला शुरू होने के बाद पहली बार तेहरान से इंटरनेशनल विमानों का संचालन एकबार फिर से शुरू हो गया है।

फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट्स ने शनिवार की सुबह को तेहरान के इमाम खुमैनी एयरपोर्ट से इस्तांबुल के लिए चार फ्लाइट के ऑपरेशनल होने की जानकारी दी। ये सभी ईरानी एयरलाइन्स द्वारा ऑपरेट की गईं।

अर्द्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया, “घरेलू एयरलाइंस की कोशिशों से यात्रियों के पहले समूह को मदीना, मस्कट और इस्तांबुल भेजा गया।”

न्यूज एजेंसी ने आने वाले दिनों में विमानों के संचालन की संख्या में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। हालांकि, यह सीजफायर पर निर्भर करता है।

अमेरिकी मीडिया सीएनएन ने फ्लाइट डेटा के हवाले से बताया कि सऊदी अरब के मदीना और ओमान के मस्कट के लिए कोई फ्लाइट नहीं थी। ईरान के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि अमेरिका युद्ध के दलदल में फंस चुका है और इससे बचने के लिए अपनी इज्जत बचाने का रास्ता ढूंढ रहा है।

ईरान के आईएसएनए मीडिया आउटलेट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खास राजदूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर पाकिस्तान जा रहे हैं। हालांकि, ईरान ने अमेरिका के साथी सीधी बातचीत से साफ इनकार कर दिया है, इसलिए अब दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता से बातचीत होगी।

इसके अलावा, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पहले से ही पाकिस्तान में मौजूद हैं। वहां उन्होंने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की। इसके बाद वह ओमान और रूस की यात्रा करने वाले हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अराघची अपनी इस यात्रा के दौरान अमेरिकी अधिकारियों से सीधी बातचीत नहीं करेंगे।

तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, ओमान की राजधानी मस्कट में वे क्षेत्रीय मुद्दों और युद्ध से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे, जबकि रूस में वे द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात पर बातचीत करेंगे।

अराघची ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी यात्रा पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि वे इस्लामाबाद, मस्कट और मॉस्को की यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मेरी इन यात्राओं का उद्देश्य द्विपक्षीय मामलों पर हमारे साझेदारों के साथ घनिष्ठ समन्वय स्थापित करना और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर परामर्श करना है। हमारे पड़ोसी हमारी प्राथमिकता हैं।

तस्नीम ने यह भी बताया कि फिलहाल ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत करने की कोई योजना नहीं है और अराघची की इस्लामाबाद यात्रा का उद्देश्य अमेरिकी पक्ष के साथ बातचीत करना नहीं है।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कतर ने कुवैत पर इराकी ड्रोन हमले को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक की तरफ से कुवैत के दो उत्तरी बॉर्डर पोस्ट पर हमले किए गए। हालांकि, इराक के हमले से कुवैत में जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच कतर के विदेश मंत्रालय ने कुवैत पर इराक की ओर से किए गए हमले की कड़ी आलोचना की है।

कतर के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, कतर इराक की तरफ से कुवैत के दो उत्तरी बॉर्डर पोस्ट को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले की कड़ी निंदा करता है। कतर ने इराक के हमले को कुवैत की संप्रभुता का खुला उल्लंघन और इलाके की सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया है।

विदेश मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि इराक को ऐसे हमलों को दोबारा होने से रोकने के लिए अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

कुवैत के साथ कतर की पूरी एकजुटता और उसकी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए उठाए गए सभी कदमों के लिए अपने समर्थन को फिर से दोहराया है।

इराक के हमले के बाद कुवैत के रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया, शुक्रवार सुबह कुवैत के उत्तरी जमीनी सीमा के दो केंद्रों पर दो फाइबर ऑप्टिक वायर से कंट्रोल होने वाले विस्फोटक ड्रोन से हमला किया गया। ये ड्रोन इराक से आए थे। इस हमले में सिर्फ सामान का नुकसान हुआ है, किसी की जान नहीं गई।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने तुरंत जरूरी कदम उठाए और स्थिति को संभाल लिया।

कुवैत के नागरिक उड्डयन के महानिदेशक शेख हमूद मुबारक हमूद अल-सबह ने गुरुवार को घोषणा की थी कि कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरस्पेस फिर से खोल दिया गया है। यह एयरस्पेस 28 फरवरी से क्षेत्र में चल रही स्थितियों के कारण एहतियातन बंद किया गया था।

कुवैत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में पब्लिक अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि एयरपोर्ट के टर्मिनल चार और पांच रविवार से कुछ खास जगहों के लिए फिर से शुरू किए जाएंगे। शेख हमूद ने कहा कि यह फैसला स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर लिया गया है, ताकि उड़ानें पूरी सुरक्षा और सावधानी के साथ दोबारा शुरू हो सकें। यह पूरी प्रक्रिया धीरे-धीरे एयरपोर्ट को पूरी तरह चालू करने की योजना का हिस्सा है।

इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच भीषण तनाव की वजह से पश्चिम एशिया के कई देशों पर हमले हुए। ईरान ने पश्चिम एशिया के जिन देशों को अपना निशाना बनाया, उनमें कुवैत और कतर भी शामिल हैं।

मार्च में ईरान ने कतर के एलएनजी प्लांट पर कई मिसाइलें दागीं। ईरान ने कतर के जिस प्लांट पर हमला किया, वह दुनिया का सबसे बड़ा एलएनजी प्लांट है।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

265 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी टीम...कप्तान के चेहरे पर नहीं थी शिकन, 6 ओवर बाद ही जीत को लेकर हो गया था आश्वत

yuzuvedra chahal praises Shreyas iyer captaincy: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर आईपीएल में नया कीर्तिमान रचा. प्रभसिमरन सिंह की 26 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पंजाब ने यह जीत 18.5 ओवर में दर्ज की. मैच के बाद युजवेंद्र चहल ने टीम की सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि पावरप्ले में बने 116 रनों ने ही जीत की राह आसान कर दी थी. Sat, 25 Apr 2026 23:32:43 +0530

  Videos
See all

US vs Iran 2026: ईरान-अमेरिका बातचीत पर दुनिया की नजर! Middle East War | Donald Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:18:00+00:00

Aaj Ka Sutra: परिवार की खुशी का मंत्र क्या है? Premanand Ji Maharaj | Happiness Mantras | Family #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:16:13+00:00

Kolkata की सड़कों पर ममता बनर्जी का शक्ति प्रदर्शन #viralnews #viralvideo #shorts #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:18:55+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: आम आदमी पार्टी ने राघव को घेरा ! #aamaadmiparty #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:17:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers