Responsive Scrollable Menu

म्यांमार की नई सरकार के चीन के और करीब जाने के संकेत, रिपोर्ट में दावा

नेपीडॉ, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार में राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के नेतृत्व वाली नई सरकार द्वारा पूर्व ब्रिगेडियर जनरल और चीन में पूर्व राजदूत टिन माउंग स्वे को विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने को चीन के साथ संबंध और मजबूत करने की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है। एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है।

म्यांमार के मीडिया आउटलेट द इरावडी में प्रकाशित लेख में स्वीडिश पत्रकार, लेखक और रणनीतिक सलाहकार बर्टिल लिंटनर ने कहा कि 1988 में हुए जनसंहार और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय अलगाव झेलने के बाद म्यांमार की सेना ने चीन का रुख किया था। उस समय चीन पर निर्भरता इतनी बढ़ गई थी कि सैन्य शासन को पश्चिमी देशों से संबंध सुधारने के लिए देश को खोलना पड़ा।

उन्होंने कहा कि 2010 के विवादित चुनाव के बाद जल्दबाजी में उठाए गए कदमों के कारण नागरिक समाज मजबूत हुआ और नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) को दो बार भारी जीत मिली। इन चुनौतियों के जवाब में वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने फरवरी 2021 में तख्तापलट किया, जिसके बाद पश्चिमी देशों ने फिर से प्रतिबंध और बहिष्कार शुरू कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, नई सैन्य-प्रधान सरकार ने पुराने अनुभवों से सीखते हुए अपने विदेशी संबंधों में विविधता लाने की कोशिश की है। वहीं, चीन भी म्यांमार पर अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए पहले से ज्यादा रणनीतिक और सक्रिय हो गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया के नक्शे पर नजर डालने से साफ होता है कि म्यांमार, बीजिंग के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। चीन एक विशाल भू-आधारित शक्ति है, जिसकी समुद्री तटरेखा अपेक्षाकृत छोटी है। निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था के लिए बंदरगाहों तक पहुंच बेहद जरूरी है।

म्यांमार चीन के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत को छोड़कर यह उसका ऐसा पड़ोसी देश है, जो चीन को सीधे हिंद महासागर तक पहुंच देता है। इससे चीन दक्षिण चीन सागर और मलक्का जलडमरूमध्य जैसे संवेदनशील समुद्री मार्गों पर निर्भरता कम कर सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यांमार में इतिहास खुद को दोहरा रहा है, जहां जनता की कोई भूमिका नहीं दिख रही, जबकि सेना चीन के समर्थन से पहले से ज्यादा मजबूती से सत्ता में जमी हुई नजर आ रही है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बांग्लादेश: डीपफेक कंटेंट में महिलाओं को बनाया जा रहा निशाना, समाज से अलग करना है मकसद

ढाका, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश में तकनीक के गलत इस्तेमाल में धीरे-धीरे खतरनाक बढ़ोतरी देखी जा रही है। दरअसल, देश में आपत्तिजनक कंटेंट पर महिलाओं के चेहरे लगाकर उन्हें टारगेट करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसका मकसद उन महिलाओं को समाज से अलग करना है, जो अपने हक के लिए आवाज उठाना जानती हैं।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से डीपफेक कंटेंट में मुख्य रूप से महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। डीपफेक की वजह से पीड़ितों को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से समाज में छवि का नुकसान हो रहा है और पीड़ित परिवार खुद को पब्लिक लाइफ से अलग करने पर मजबूर हो जाता है। इसके अलावा कई मामलों में तो पीड़ित अपनी जिंदगी खत्म कर लेता है।

बांग्लादेशी अखबार डेली सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डीपफेक के पीड़ित अलग-अलग कैटेगरी से आते हैं, जिनमें छात्र, कार्यकर्ता, प्रोफेशनल, राजनेता, एक्ट्रेस और अन्य आम लोग शामिल हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है, बांग्लादेश में दर्ज सबसे भयानक मामलों में से एक में, एक महिला ने अपनी जान ले ली। पीड़ित महिला का एआई-एडिटेड वीडियो उसके परिवार के साथ शेयर किया गया। अपराधी अच्छी तरह समझता था कि बांग्लादेशी सोशल स्ट्रक्चर कैसे काम करते हैं। परिवार की इज्जत, समुदाय का फैसला और डिजिटल शर्म की ऐसी हालत पीड़ित के लिए सुकून से रहना मुश्किल कर देते हैं। ऐसे में आरोपी ने एक बनाए हुए डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल करके पीड़ित को निशाना बनाया। उसकी मौत तकनीक की वजह से हुई कोई दुर्घटना नहीं थी। यह इसके जानबूझकर गलत इस्तेमाल का नतीजा थी।

एक और मामले का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में राजशाही यूनिवर्सिटी की छात्र रिया का जिक्र किया गया। यह पीड़ित का असली नाम नहीं है। रिया का चेहरा आपत्तिजनक कंटेंट में लगाया गया और स्टूडेंट नेटवर्क में सर्कुलेट किया गया।

रिपोर्ट में बताया गया, “यह कंटेंट दोस्तों और रिश्तेदारों तक फैल गया। उस पर हर उस छात्र संगठन से इस्तीफा देने का दबाव डाला गया, जिससे वह जुड़ी थी। उसकी मां ने उसे अपनी पढ़ाई और कैंपस छोड़ने के लिए कहा। रिया कानूनी मदद चाहती थी, लेकिन उसे डर था कि शिकायत करने से मीडिया का ध्यान जाएगा और नुकसान बढ़ जाएगा। उसने कुछ नहीं किया। कंटेंट बना रहा।”

बांग्लादेश के पर्यावरण मंत्रालय की पूर्व सलाहकार सैयदा रिजवाना हसन को 2025 की शुरुआत में तब टारगेट किया गया जब एक डॉक्टर्ड तस्वीर को केमिकल अली नाम के एक अकाउंट के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर सर्कुलेट किया गया। यह अकाउंट बार-बार जानी-मानी महिलाओं को टारगेट करने के लिए जाना जाता है। इसमें एक एडल्ट वेबसाइट से लिए गए शरीर पर पीड़ित का चेहरा लगाया गया था।

तकनीक से होने वाली लिंग आधारित हिंसा (टीएपजीबीवी) के खिलाफ मजबूत और डिजिटल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के नतीजों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश में 89 फीसदी महिला सोशल मीडिया यूजर्स ने कम से कम एक बार ऑनलाइन हिंसा का सामना किया है।

इसमें आगे कहा गया है कि बांग्लादेश में डीपफेक करने वालों की प्रोफाइल से अपराधियों की एक बड़ी और परेशान करने वाली रेंज का पता चलता है।

रिपोर्ट में बताया गया, “ज्यादातर मामलों में उगाही करने वाला एक व्यक्ति होता है, जो अक्सर पीड़ित का परिचित होता है या फिर ऑनलाइन संपर्क में आया होता है। वह सोशल मीडिया से फोटो डाउनलोड करता है, डीपफेक टूल का इस्तेमाल करके आपत्तिजनक कंटेंट बनाता है और फिर विक्टिम से संपर्क करके धमकी देता है: पैसे दो, बात मानो, वरना वीडियो तुम्हारे परिवार, तुम्हारे कॉलेज, तुम्हारे एम्प्लॉयर के पास चला जाएगा।”

इस रिपोर्ट में बांग्लादेश के ह्यूमन राइट्स ग्रुप वॉइस की पिछले साल की एक स्टडी का भी जिक्र किया गया। इस स्टडी में दिखाया गया कि महिला कार्यकर्ता और महिला सरकारी सलाहकारों के खिलाफ कोऑर्डिनेटेड डिजिटल हमलों का मकसद सिर्फ उन्हें बेइज्जत करना नहीं है, बल्कि उन्हें पूरी तरह से पब्लिक लाइफ से बाहर करना है।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

DC vs PBKS: सबसे बड़ा स्कोर बनाकर भी दिल्ली हारी, केएल राहुल की 152 रन की पारी हुई बेकार, PBKS ने DC को 4 विकेट से रौंदा

Delhi Capitals vs Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, जिसके पंजाब ने 4 विकेट से मैच को जीत लिया है। Sat, 25 Apr 2026 20:03:41 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha Joins BJP: 8 बजते ही AAP के 50 विधायक भी बागी? | Arvind Kejriwal Crisis | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T14:30:15+00:00

Nepal New Rule: Balen Shah सरकार के नए फैसले पर Nepal के पूर्व केंद्रीय मंत्री Ajay Chaurasia #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T14:30:06+00:00

Raghav Chadha Join BJP: क्या रद्द होगी राघव चड्ढा की सांसदी? Raghav Chadha | Arvind kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T14:40:00+00:00

खुशियां मातम में बदली! मऊ में शादी से लौट रहे परिवार के 5 सदस्यों की मौत | Mau Road Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T14:33:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers