Responsive Scrollable Menu

मणिपुर में प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़े:सुरक्षाबलों ने रोकने के लिए आंसू गैस के गोले चलाए, CM के घर की ओर मार्च निकाल रहे थे

मणिपुर में स्थायी शांति की मांग कर रहे हजारों लोगों की शनिवार को पुलिस से झड़प हो गई। ये सभी CM आवास की ओर मार्च करने निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के लगाए बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के कई गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और तख्तियां थामे हुए बिष्णुपुर जिले में हाल ही में हुए एक बम धमाके में मारे गए दो बच्चों के लिए न्याय और जातीय संघर्ष से प्रभावित आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के पुनर्वास की मांग की। बाद में प्रदर्शनकारियों के एक समूह को CM वाई. खेमचंद सिंह से मिलने की अनुमति दी गई। उन्होंने इस मामले पर एक ज्ञापन सौंपा। 5 तस्वीरें में देखें घटना: रैलियों को रोका, CM के घर की सुरक्षा बढ़ाई प्रदर्शनकारियों ने, मैतेई संगठन COCOMI (कोऑर्डिनेटिंग कमिटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी) के बैनर तले चार अलग-अलग रैलियां निकालीं, जिन्हें अलग-अलग जगहों पर रोक दिया गया। ये बाबूपाड़ा इलाके में CM के बंगले की ओर बढ़ रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि CM के आवास की ओर जाने वाली चारों दिशाओं में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए और बैरिकेड लगाए गए। इंफाल पूर्वी जिले में खुराई लामलोंग में CM के बंगले से करीब 2 किलोमीटर दूर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। आंदोलन और तेज करेंगे COCOMI के संयोजक वाई. के. धीरेन ने CM से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि संगठन, जनता के साथ मिलकर, लोगों की मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि 3 मई, 2023 से मणिपुर संकट में कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है; उन्होंने आरोप लगाया कि निर्णायक राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है और परस्पर विरोधी बयानों ने शांति प्रयासों में बाधा डाली है। COCOMI के प्रवक्ता नाहकपम शांता सिंह ने इससे पहले कहा था कि संगठन मणिपुर सरकार से 7 अप्रैल को त्रोंगलाओबी में हुए बम धमाके में दो बच्चों की मौत पर 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' की मांग करता है। उन्होंने कहा, "इसके साथ ही, हमने कई अन्य मांगें भी उठाई हैं। यदि सरकार जवाब देने में विफल रहती है, तो हम आंदोलन के अन्य लोकतांत्रिक तरीकों को अपनाने के लिए विवश होंगे। 3 मई, 2023 से मणिपुर में इम्फाल घाटी के मैतेई और आस-पास की पहाड़ियों के कुकी समुदायों के बीच हुई जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मणिपुर में एक साल राष्ट्रपति शासन रहा, 4 फरवरी को नई सरकार बनी मणिपुर में मई 2023 में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी। यह 2025 के शुरुआती महीनों तक जारी रही। हिंसा के दौरान कई इलाकों में आगजनी, लूट और हत्याओं की घटनाएं हुईं। हजारों लोग विस्थापित हुए और राहत शिविरों में रहने को मजबूर हुए। मणिपुर के तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने 9 फरवरी, 2025 को इस्तीफा दे दिया था। दो साल से ज्यादा समय तक जारी हिंसा न रोक पाने के कारण उनपर लगातार राजनीतिक दबाव बन रहा था। बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद 13 फरवरी 2025 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा था। करीब एक साल बाद 4 फरवरी 2026 को मणिपुर में नई सरकार का गठन हुआ। भाजपा के युमनाम खेमचंद सिंह ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: मणिपुर के उखरुल में फायरिंग से 3 की मौत:मिलिटेंट्स ने कई घर जलाए, नगा-कुकी समुदाय में तनाव; 7 अप्रैल से अब तक 10 मौतें मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग फायरिंग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। मुल्लम गांव के पास सुरक्षाबलों ने करीब 11:25 बजे दो शव बरामद किए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आर्मी प्रिंट कपड़ों में थे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

भारत को एक राष्ट्र के रूप में नहीं, बल्कि एक सभ्यता के रूप में देखें… अमेरिका में IIT2026 ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में बोले सद्गुरु

IIT2026 ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में सद्गुरु ने भारत को एक राष्ट्र की बजाय एक सभ्यता के रूप में देखने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि AI युग में आंतरिक स्थिरता और मानव चेतना महत्वपूर्ण है. सद्गुरु ने इस बात पर जोर दिया कि मानव तंत्र सबसे अद्भुत तकनीक है और समाज की खुशहाली के लिए इसी आंतरिक तकनीक से जुड़ना आवश्यक है.

Continue reading on the app

  Sports

264 रन बनाने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स कैसे हार गई? कहां हो गई अक्षर पटेल एंड कंपनी से चूक, वेणुगोपाल ने बताया

Venugopal Rao Statement: दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स ने हराकर इतिहास कायम किया. दिल्ली के क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने हार का ठीकरा खराब फील्डिंग पर फोड़ा. उन्होंने कहा कि हमने लगभग छह कैच टपकाए और हमारा मेन बॉलर चोटिल हो गया. Sat, 25 Apr 2026 23:48:30 +0530

  Videos
See all

Swati Maliwal News : 'वो बिल्कुल खटारा गाड़ी में घूमते थे' #swatimaliwal #raghavchadha #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T20:41:17+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AAP के साथ राघव ने ऐसे कर दिया खेल ! #raghavchadha #aap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T19:52:48+00:00

Swati Maliwal on Arvind Kejriwal: वो फटे पैंट पहनते थे-स्वाति मालीवाल #swatimaliwal #arvindkejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T20:04:52+00:00

Cyber Crime Alert: सावधान! अपराधियों का नया गैंग और साइबर ठगी का खौफनाक खेल! Top news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T20:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers