Responsive Scrollable Menu

रूस की स्टेट ड्यूमा के स्पीकर उत्तर कोरिया पहुंचे, शहीद सैनिकों के स्मारक समारोह में होंगे शामिल

प्योंगयांग, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। वह यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ते हुए मारे गए सैनिकों की याद में बनाए गए स्मारक संग्रहालय के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।

रूसी समाचार एजेंसी तास ने ड्यूमा प्रेस सेवा के हवाले से बताया कि स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष वोलोडिन कार्य यात्रा पर उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। वह कुर्स्क क्षेत्र की मुक्ति अभियान में हिस्सा लेने वाले कोरियाई सैनिकों के साहस को समर्पित स्मारक परिसर और संग्रहालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

डीपीआरके (डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया) उत्तर कोरिया का आधिकारिक नाम है। रिपोर्ट के अनुसार, वोलोडिन रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देश पर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही, वह उत्तर कोरियाई संसद के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

उत्तर कोरिया की सर्वोच्च जनसभा के अध्यक्ष जो योंग-वोन ने प्योंगयांग पहुंचने पर वोलोडिन का स्वागत किया।

उत्तर कोरिया प्योंगयांग में ‘विदेशी सैन्य अभियानों में युद्ध कारनामों का स्मारक संग्रहालय’ खोलने जा रहा है। यह संग्रहालय उन उत्तर कोरियाई सैनिकों को समर्पित है, जो यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ते हुए मारे गए।

रिपोर्ट के अनुसार, जून 2024 में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर के बाद उत्तर कोरिया ने रूस की मदद के लिए करीब 15,000 सैनिक भेजे थे।

पिछले वर्ष 26 अप्रैल को रूस ने दावा किया था कि उसने कुर्स्क क्षेत्र को यूक्रेनी बलों से वापस ले लिया है, जिसमें उत्तर कोरियाई सैनिकों की भी भूमिका रही।

इस बीच, बुधवार को उत्तर कोरिया के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री पांग तू-सोप और रूस के आंतरिक मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव के बीच कानून प्रवर्तन सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच गहराते रिश्तों के बीच यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

गर्मियों का एनर्जी बूस्टर, स्वाद में लाजवाब तो सेहत के लिए फायदेमंद शिकंजी

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों की चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए ठंडी-ठंडी शिकंजी बेहतर विकल्प है। स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए वरदान साबित होने वाला यह पारंपरिक पेय गर्मी के मौसम में शरीर को तुरंत ऊर्जा, ठंडक और हाइड्रेशन प्रदान करता है।

नींबू, काला नमक, भुना जीरा और पुदीने से बनी शिकंजी न सिर्फ प्यास बुझाती है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है। शिकंजी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करती है, जो पसीने के साथ निकल जाते हैं। इसमें मौजूद नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को शरीर से निकालने में मदद करता है।

यही नहीं शिकंजी के सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होती है। यह लिवर की सफाई करता है और जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है। वजन घटाने की चाह रखने वालों के लिए शिकंजी एक अच्छा विकल्प है। नींबू में पाया जाने वाला पेक्टिन फाइबर भूख को नियंत्रित रखता है और कैलोरी कम करने में सहायक होता है। भुना जीरा पाचन को मजबूत बनाता है, सूजन कम करता है और डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

वहीं, पुदीना ताजगी का एहसास कराता है और डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करता है। गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही शिकंजी पाचन एंजाइमों को सक्रिय करती है। शिकंजी गर्मियों में होने वाली पानी की कमी को पूरा करती है और पसीने से निकलने वाले नमक की भरपाई भी करती है।

यह एक एनर्जी देने वाली ड्रिंक है, जो पूरे दिन तरोताजा रखती है। गर्मियों में बाजार के ठंडे पेय की बजाय घर पर बनी शिकंजी का सेवन न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के मौसम में रोजाना एक-दो गिलास शिकंजी पीने से थकान कम होती है, त्वचा की रंगत निखरती है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं।

शिकंजी घर पर ही बनाई जा सकती है। यह बनाना भी बहुत आसान है -ताजा नींबू का रस, ठंडा पानी, थोड़ा सा काला नमक, भुना जीरा पाउडर और पुदीना मिलाकर तैयार करें।

--आईएएनएस

एमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli 9000 Runs: विराट कोहली के IPL में 9 हजार रन पूरे, लगातार चौथी बार नंबर 1, सिर्फ इस बल्लेबाज से हारे थे

Virat Kohli ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए और आरसीबी ने ये मैच 9 विकेट से जीता. इस जीत के दौरान विराट कोहली ने आईपीएल में एक खास मुकाम हासिल किया. Mon, 27 Apr 2026 23:04:00 +0530

  Videos
See all

gangtok मे pm modi को देखने उमड़ी भीड़ #sikkim #viralshorts #hindinews #trendingshorts #samachar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T23:30:32+00:00

Gold Silver Latest Price : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! | Gold Silver Rate |Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T23:30:18+00:00

WB Election | TMC Vs BJP | Bhabanipur में Mamata Banerjee की पदयात्रा.. आखिरी चरण में खेला होगा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T23:40:00+00:00

WB Election | आखिरी चरण का मतदान.. Yogi ने CM Mamata को कानून व्यवस्था सहित तमाम मुद्दों पर घेरा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T23:42:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers