CUET PG 2026 विषयवार टॉपर्स लिस्ट जारी, 198 यूनिवर्सिटी में मिलेगा दाखिला, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी रिजल्ट (CUET PG 2026 Result) जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा एनटीए ने विषयवार टॉपर्स की लिस्ट और प्रतिभागी संस्थाओं का नाम भी जारी कर दिया है।
157 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 6 से लेकर 30 मार्च तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया गया था। 4,11,366 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें से 3,45,220 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। महिला उम्मीदवारों की संख्या 1,98,060, पुरुषों की 1,47,151 और थर्ड जेंडर की 9 रही।
195 से अधिक संस्थानों में मिलेगा एडमिशन
इस बार सीयूईटी पीजी के जरिए 198 विश्वविद्यालयों में दाखिला होने वाला है। हालांकि एडमिशन और सेलेक्शन प्रोसेस में की जिम्मेदारी एनटीए की नहीं होगी। प्रतिभागी संस्थान दाखिले के जरिए मानदंड निर्धारित करेंगे। उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कॉलेज के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सेंट्रल यूनिवर्सिटी की संख्या 45, स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी की संख्या 40, सरकारी संस्थाओं की 24 और अन्य (प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी) की संख्या 89 है।
यहाँ देखें प्रतिभागी संस्थानों की लिस्ट
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर स्कोर कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
- सारी जानकारी को सत्यापित करें। रिजल्ट डाउनलोड और सेव कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
टॉपर्स लिस्ट भी जारी
एनटीए ने 157 विषयों के लिए टॉप 5 छात्रों का नाम घोषित किया है। जनरल पेपर जनरल COQP11 पेपर में अर्चिता ग्रोवर को प्रथम स्थान मिला है। वहीं दूसरे नंबर पर सूर्यकांत शर्मा, तीसरे पर काशवी, चौथे स्थान पर शिवम मान और पाँचवे स्थान पर अयान राय और सौरभ हैं। कॉमर्स पेपर में अमृता स्वामी, इकोनॉमिक्स में दीपक कुमार, जनरल मैनेजमेंट में श्वेता, LLM में खुशविंदर सोलंकी और फाइन आर्ट्स में तीस्ता ब्रह्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। ज्योग्राफी में ऋषभ कुमार, हिस्ट्री के पेपर में गणेश गोदारा, पॉलीटिकल साइंस पेपर में अरचीशा असवाल, फिलासफी में सुमित्रा, सोशियोलॉजी में तपेश कुमार साहू, इंग्लिश पेपर की हरसुल सिंह ठाकुर, हिंदी पेपर में रविंदर, केमिस्ट्री में आयुषी अग्रवाल और फिजिक्स में गौरव कुमार को प्रथम स्थान मिला है।
202604241104483621उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टॉपर्स से की फोन पर बात, दिया खास संदेश
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही के टॉप 25 अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में लड़के और लड़कियों को संयुक्त रूप से शामिल किया गया है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परीक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों से फोन पर बात की।
सीएम धामी ने हाई स्कूल की परीक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले अक्षत गोपाल, इशांत कोठारी, भूमिका और योगेश जोशी के साथ-साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहला स्थान पाने वाली गीतिका पंत और सुशीला मेंदीरत्ता, दूसरा स्थान पाने वाले आर्यन और तीसरा स्थान पाने वाली वंशिका को बधाई दी। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान को बताया अहम
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से न केवल अपने परिवारों और जिलों बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे और समाज और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। सीएम ने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही छात्र-छात्राएं इस प्रकार की सफलता प्राप्त कर पाते हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए खास संदेश भी दिया। सीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर आगे बढ़ें तथा राज्य एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है तथा मेधावी विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने टॉपर छात्रों को दी बधाई
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद मुख्यमंत्री धामी के अलावा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने टॉपर छात्रों से फोन पर बात की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप
बता दें कि 10वीं में 92.10% छात्र पास हुए हैं, जिसमें अक्षत गोपाल ने 98.2% अंकों के साथ टॉप किया है, जबकि 12वीं में गीतिका और सुशीला ने 98% अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद स्कूलों और बच्चो में खुशी का माहौल है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हाईस्कूल में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अक्षत गोपाल, इशांत कोठारी, भूमिका, योगेश जोशी तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गीतिका पंत, सुशीला मेंदीरत्ता,… pic.twitter.com/a5Z9z5LiOz
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 25, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News



















