डिजास्टर मूवी का सेकेंड पार्ट: 19 साल पुरानी 18 करोड़ी फिल्म, अगस्त 2026 में आ रहा पार्ट-2, मेकर्स ने खेला है बड़ा दांव
बॉलीवुड में एक ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म का सीक्वल बनाना आम बात है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के 19 साल बाद दूसरा पार्ट लाना एक बहुत बड़ा कदम माना जाता है. 2007 में लगभग 18 करोड़ के बजट में बनी इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन समय के साथ इसने दर्शकों के बीच 'कल्ट क्लासिक' का दर्जा हासिल कर लिया. अब, 19 साल के इंतजार के बाद, मेकर्स अगस्त 2026 में 'आवारापन 2' को बड़े पर्दे पर लाने का यह रिस्की फैसला ले रहे हैं.
फाल्गुनी पाठक का वो एवरग्रीन गाना, जिसका रीमिक्स बनाना नेहा कक्कड़-धनश्री वर्मा को पड़ा था भारी
90 दशक के इंडीपॉप दौर की बात हो और फाल्गुनी पाठक का नाम न आए, ऐसा मुमकिन नहीं. उनके सबसे लोकप्रिय गानों में ‘मैंने पायल है छनकाई’ आज भी खास जगह रखता है. इस गाने की मासूमियत, चुलबुला अंदाज और देसी रंगत ने इसे उस दौर के युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया था. दशकों तक 90 के दशक के युवाओं का फेवरेट रहने के बाद जब नेहा कक्कड़ ने इसका रीमिक्स बनाया तो वो लोगों के गुस्से का शिकार हो गईं. नेहा कक्कड़ के रीमिक्स वीडियो में धनश्री और प्रियांक शर्मा भी थे जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










.jpg)

