Responsive Scrollable Menu

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, तेज बारिश से मिली गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। पिछले चार-पांच दिनों से राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को कई एनसीआर क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।

अगले पांच दिन हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले पांच दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई थी। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

5 से 7 अगस्त तक हुई थी तेज बारिश

दिल्ली और राजधानी से सटे शहरों में 5, 6 और 7 अगस्त को तेज बारिश हुई थी। इस दौरान कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई जगह यातायात भी प्रभावित हुआ था।

11 अगस्त को बारिश बढ़ने की संभावना, येलो अलर्ट जारी

मंगलवार (11 अगस्त) को बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आर्द्रता का स्तर 85 से 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक, सुबह, पूर्वाह्न और दोपहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शाम और रात में बारिश की तीव्रता घटकर बहुत हल्की से हल्की रह सकती है। दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

12 से 15 अगस्त तक बादल और हल्की बारिश के आसार

– 12 अगस्त: अधिकतम तापमान 34 डिग्री, न्यूनतम 23 डिग्री। आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना। कोई चेतावनी नहीं।
– 13 अगस्त: अधिकतम 34 डिग्री, न्यूनतम 25 डिग्री। बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार। कोई चेतावनी नहीं।
– 14 अगस्त: अधिकतम 33 डिग्री, न्यूनतम 25 डिग्री। सामान्य तौर पर बादल और हल्की बारिश की संभावना।
– 15 अगस्त: अधिकतम 33 डिग्री, न्यूनतम 24 डिग्री। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। कोई चेतावनी नहीं।

गर्मी से राहत, लेकिन उमस करेगी परेशान

लगातार बादल और बारिश के कारण अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, आर्द्रता 85-90 प्रतिशत तक रहने से वातावरण में उमस काफी अधिक बनी रह सकती है। बारिश के बावजूद चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले कई दिनों तक बादलों और हल्की-मध्यम बारिश का यह दौर जारी रह सकता है।

Continue reading on the app

Lunar Eclipse 2026: 28 अगस्त को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं, सूतककाल मान्य होगा या नहीं

28 अगस्त 2026 को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो शनि की राशि कुंभ और शतभिषा नक्षत्र में घटित होगा। भारतीय समय के अनुसार,  ग्रहण की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। दिन का समय होने के कारण यह ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा।

इस दिन रक्षाबंधन ( सावन पूर्णिमा) का त्योहार भी है। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए रक्षाबंधन के पर्व या राखी बांधने के समय पर इसका कोई धार्मिक प्रभाव (सूतक) नहीं पड़ेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सूतक काल भी मान्य नहीं होता है, इसलिए इस दिन भारत में सामान्य पूजा-पाठ, सावन अमावस्या के अनुष्ठान और दैनिक कार्य यथावत जारी रहेंगे।

यह ग्रहण मुख्य रूप से उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में पूरी तरह दिखाई देगा। ​यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व (Middle East) के कुछ हिस्सों में यह चंद्रमा के अस्त होने के समय दिखाई देगा।

कब लगता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है, इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं। इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है। आंशिक चंद्र ग्रहण में पृथ्वी की छाया का सिर्फ एक हिस्सा चंद्रमा पर पड़ता है और चांद का कुछ हिस्सा काला/धुंधला दिखता है और बाकी हिस्सा नॉर्मल चमकता है।

अगस्त 2026 चंद्र ग्रहण का समय

  • ​उपछाया से पहला स्पर्श (प्रारंभ): सुबह 06:53 बजे (IST)
  • ​आंशिक ग्रहण का प्रारंभ: सुबह 08:03 बजे (IST)
  • ​ग्रहण का उच्चतम बिंदु (पीक): सुबह 09:43 बजे (IST)
  • ​ग्रहण की समाप्ति: दोपहर 12:31 बजे (IST)

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Continue reading on the app

  Sports

6 गेंद पर ठोक दिए 6 छक्के, 'वनडे' मैच में 24 साल के बल्लेबाज का दिखा खूंखार रूप, युवराज सिंह के कारनामे की दिलाई याद

6 sixes in 6 balls toby albert: इंग्लैंड में खेले जा रहे वन डे कप में 24 साल के टोबी अल्बर्ट ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने का अनोखा कारनामा कर तहलका मचाया. हालांकि, उन्होंने एक ओवर में ये 6 छक्के नहीं मारे, लेकिन उनकी विस्फोटक बैटिंग ने भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के एक ओवर में लगाए 6 छक्कों की यादें ताजा कर दीं. Mon, 10 Aug 2026 17:46:15 +0530

  Videos
See all

Dangal With Sahil Joshi: छात्रों पर हुए Lathicharge पर क्या बोले JMM प्रवक्ता? | Ranchi Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T12:44:06+00:00

Rahul Gandhi LIVE : छात्रों के प्रदर्शन पर राहुल गांधी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T12:46:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers