Responsive Scrollable Menu

मोहाली में छात्रा से 48 घंटे में 2 बार गैंगरेप:बेहोशी की हालत में फेंका, फ्रेंडशिप से मना किया था; पर्ची में आरोपी का नाम-मोबाइल नंबर मिला

मोहाली में 16 साल की छात्रा को किडपैन कर 48 घंटे में 2 बार गैंगरेप किया गया। एक आरोपी कई दिन से छात्रा से फ्रेंडशिप करने के लिए कह रहा था। छात्रा ने इनकार किया तो उसने अपने 2 और साथियों के साथ उसे स्कूल जाते वक्त कार में उठा लिया। फिर अज्ञात जगह पर ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से उसका रेप किया। फिर उसे घर के पास छोड़ दिया। अगले दिन फिर उसी स्कूल टाइम में वह लड़की को उठा ले गए और फिर से गैंगरेप किया। इस बार उसे बेहोश हालत में ही गिफ्ट शॉप के पास फेंक गए। छात्रा ने किसी राहगीर से फोन लेकर घर पर फोन कर माता-पिता को उसे ले जाने के लिए कहा। बेहोशी और गैंगरेप की वजह से लड़की चल भी नहीं पा रही थी। इससे माता-पिता को पूरे मामले का पता चला। लड़की से पुलिस को आरोपी के फ्रेंडशिप के लिए दी गई पर्ची मिल गई है, जिसमें आरोपी ने अपना नाम व मोबाइल नंबर दिया है। फिलहाल आरोपियों पर केस दर्ज कर CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान व तलाश की जा रही है। मां ने बताया- बेटी कैसे गुम हुई, किस हालत में मिली (इसके बाद परिजन अपनी लड़की को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां उसके पिता ने अपना बयान दर्ज कराया) लड़की के साथ क्या हुआ, उसने खुद खुलासा किया… पुलिस बोली- FIR दर्ज की, आरोपी तलाश रहे पीड़िता की मां की शिकायत पर जीरकपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 3(5), 70(2), 140(3), 351(1), 351(2) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा के घर से स्कूल तक के पूरे रास्ते में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में पुलिस का मुख्य फोकस वारदात में इस्तेमाल संदिग्ध कार और तीनों आरोपियों की पहचान करने पर है।

Continue reading on the app

खुशखबरी, नए हो जाएंगे ये 50 से ज्यादा Motorola फोन, आ रहा Android 17

Android 17 अपग्रेड के लिए 50 से ज्यादा मोटोरोला फोन एलिजिबल हैं। अगर आप भी मोटोरोला का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। लिस्ट में देखें आपका मोटोरोला फोन अपडेट के लिए एलिजिबल हैं या नहीं।

Continue reading on the app

  Sports

कॉलेज सीनियर पर आया दिल, किसी को तलाकशुदा से हुआ प्यार, इन 7 क्रिकेटरों ने अपने से बड़ी उम्र की हसीनाओं से की शादी

7 Indian cricketers married to older women: भारतीय क्रिकेटरों ने मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ने के साथ निजी जिंदगी में भी सामाजिक बंदिशों को तोड़ा है. सचिन तेंदुलकर से लेकर जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले तक, कई दिग्गजों ने खुद से कई साल बड़ी हमसफर को चुना. 2 से 10 साल तक के इस ऐज गैप के बावजूद, इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों का रिश्ता बेहद सफल रहा. आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट जगत की उन चर्चित जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने प्यार के आगे उम्र के फासले को बेअसर साबित कर दिया. Wed, 12 Aug 2026 23:15:51 +0530

  Videos
See all

Gwalior में चोरों का आतंक! दफ्तर से 20 लाख उड़ाए | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T23:00:08+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Trump | Khamenei | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T23:00:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers