Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में लू का अलर्ट, 12 राज्यों भी आंधी-बारिश की चेतावनी
Aaj ka Mausam: देशभर में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. वहीं भारत मौसम विभाग (IMD) ने अब बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में आने वाले 48 घंटो में बारिश होने का अनुमान जताया है. IMD ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई है, जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर के 12 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 26 से 28 अप्रैल के बीच तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा, झोंकों में 70 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है. झारखंड में 26 अप्रैल को ओलावृष्टि भी हो सकती है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में इस सप्ताह व्यापक बारिश की संभावना है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है.
जुलाई में इन तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, इन-इन मुद्दों पर होगी बातचीत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुलाई में आस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले हैं. यह दौरा उनकी व्यापक क्षेत्रीय यात्रा का हिस्सा है, जिसके तहत वे इंडोनेशिया और न्यूजीलैंड भी जाएंगे. स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को सरकारी और राजनयिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है.
ऑस्ट्रेलिया टुडे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पहले इंडोनेशिया जाएंगे, फिर सात और आठ जुलाई को न्यूजीलैंड जाएंगे और उसके बाद नौ और 10 जुलाई को दो दिवसीय दौरे के लिए आस्ट्रेलिया पहुंचेंगे.
राजनयिक और रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी मजबूती
ऑनलाइन समाचार पोर्टल ने बताया, ''इस दौरे में सिडनी और मेलबर्न दोनों शहरों में कार्यक्रम शामिल होने की उम्मीद है. ऑस्ट्रेलिया टुडे को मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का कार्यालय सिडनी में मोदी की आधिकारिक मेजबानी करने के लिए उत्सुक है, जिससे कैनबरा और नई दिल्ली के बीच राजनयिक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूती मिलेगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















