Responsive Scrollable Menu

IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला:पंजाब अब तक टूर्नामेंट में अजेय, दिल्ली को टूर्नामेंट में 17 बार हरा चुकी

IPL 2026 का 35वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 3:30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम ने 5 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता के खिलाफ एक मैच बारिश से धुल गया था। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। इनमें 16 दिल्ली और 17 पंजाब किंग्स ने जीते हैं। एक मैच टाई रहा है। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे दिल्ली ने जीता था। दिल्ली के मिडिल ऑर्डर पर दबाव दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी चिंता उनकी इनकंसिस्टेंट बैटिंग है। केएल राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ओपनर पथुम निसांका अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। इससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ रहा है। कप्तान अक्षर पटेल को बल्ले से अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। समीर रिजवी ने 6 मैचों में 150 की स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए हैं और वह टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। लुंगी एनगिडी 7 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिछले मैच में अक्षर पटेल के कुछ कप्तानी फैसलों की आलोचना हुई थी। अभिषेक शर्मा के खिलाफ उन्होंने खुद या कुलदीप यादव जैसे फ्रंटलाइन बॉलर्स के बजाय नीतीश राणा से गेंदबाजी कराई, जो महंगी साबित हुई। इसके अलावा, दिल्ली की खराब फील्डिंग भी हार की बड़ी वजह रही है। टीम ने अहम मौकों पर स्टंपिंग, रन-आउट और कैच छोड़े, जिससे मैच हाथ से निकल गए। पंजाब किंग्स सीजन की सबसे संतुलित टीम पंजाब किंग्स ने इस सीजन का सबसे बड़ा टोटल 254 रन लखनऊ के खिलाफ बनाया है। टीम की ताकत उनकी गहरी बल्लेबाजी है। ओपनर प्रभसिमरन सिंह (211 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (208 रन) शानदार फॉर्म में हैं। प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने भी टीम को मजबूती दी है। कोनोली 223 रनों के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। पंजाब की सफलता का राज है कि वे किसी एक गेंदबाज पर निर्भर नहीं हैं। अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख और जेवियर बार्टलेट की चौकड़ी लगातार विकेट ले रही है। अर्शदीप सिंह 6 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। इस पिच पर IPL के 98 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 50 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ। मौसम 25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना न के बराबर है। तापमान 30-35°C के आसपास रहने और उमस भरी स्थिति की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख। दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

Continue reading on the app

राघव चड्डा ने AAP छोड़ बीजेपी जॉइन की:साइंस का ऑस्कर पाने वाले डॉ अतनु को 30 लाख मिलंगे, 25 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी जॉइन की 24 अप्रैल को पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। 2. सरकार ने एविएशन फ्यूल में एथेनॉल मिलाने की मंजूरी दी 23 अप्रैल को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में एथेनॉल ब्लेंडिंग को मंजूरी दे दी है। 3. डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार ने जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की 23 अप्रैल को डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में यूनाइटेड किंगडम (UK) के नेशनल सिक्योरिटी एड्वाइजर जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की। 4. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दवाओं के लिए MoU साइन किया 24 अप्रैल को इंडियन फार्माकोपिया कीमशन (IPC) ने दवाईयों की क्वालिटी, रिसर्च और पेशेंट की सुरक्षा के लिए फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER), हाजीपुर के साथ एक MoU साइन किया। निधन (DEATH) 5. कोरियन एक्टर ली नाम-ही का निधन 22 अप्रैल को साउथ कोरियन एक्टर ली नाम-ही का निधन हो गया। वे 64 साल के थे। उन्होंने कोरियन इंडस्ट्री में 4 दशक तक एक्टिंग की। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. भारत मालदीव को SAARC के लिए 30 अरब देगा 23 अप्रैल को भारत ने SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क के तहत पहली किस्त के रूप में मालदीव के लिए 30 अरब रुपए सैंक्शन किए। 7. डॉ अतनु को 'ऑस्कर्स ऑफ साइंस' 2026 अवॉर्ड 23 अप्रैल को असम के प्रोफेसर डॉ. अतनु नाथ को ब्रेकथ्रू प्राइज इन फंडामेंटल फिजिक्स अवॉर्ड 2026 मिला, जिसे ऑस्कर्स ऑफ साइंस नाम से जाना जाता है। ब्रेकथ्रू प्राइज आज का इतिहास --------------- ये खबर भी पढ़ें.. पहली बार मशीन से भुजिया बनाने वाले शिवरतन का निधन:ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेट करने को टीम बनेगी; 24 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Orange Cap: 7 मैच 328 रन... विराट कोहली ने अभिषेक शर्मा से छीन ली नंबर वन की कुर्सी

IPL 2026 Orange Cap: विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2026 में आग उगल रहा है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ 44 गेंदों पर 81 रनों की आतिशी पारी खेलकर उन्होंने ऑरेंज कैप की रेस में सनसनी मचा दी है. इस धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर किंग कोहली अब 7 मैचों में 328 रन बनाकर शीर्ष स्थान पर काबिज हो गए हैं. जो दिग्गज बल्लेबाज टॉप-5 से बाहर चल रहा था, उसने एक ही पारी से अभिषेक शर्मा और क्लासेन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ अपना दबदबा साबित कर दिया है. Sat, 25 Apr 2026 05:46:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 25 APRIL 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T00:30:49+00:00

AAJTAK 2 । 25 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मिथुन राशि । GEMINI । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T00:30:40+00:00

AAJTAK 2 । 25 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T00:30:43+00:00

News Ki Pathshala | Raghav Chadha Vs Arvind Kejriwal | APP: राघव की चाल, केजरीवाल की रणनीति हिली! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T00:31:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers