Responsive Scrollable Menu

Famous Nan Khatai: मेरठ की मशहूर नानखटाई! नाम खट्टा... स्वाद मीठा, राजनेताओं की भी है पहली पसंद

Meerut Nan Khatai: अगर आप भी स्वादिष्ट व्यंजन खाने के शौकीन हैं और खास तौर पर किसी ऐसे मीठे की तलाश कर रहे हैं जिसे खाकर मन आनंदित हो जाए, तो मेरठ की नानखटाई आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. अक्सर लोग इसके नाम को सुनकर भ्रमित हो जाते हैं, लेकिन इसका स्वाद खट्टे की जगह लाजवाब मीठा होता है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने वाले लोगों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प साबित होती है. लोकल-18 की टीम ने बुढ़ाना गेट बाजार में नानखटाई तैयार करने वाले व्यापारियों से इसकी लोकप्रियता को लेकर खास बातचीत की.

Continue reading on the app

RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द किया, जानिए इसका यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर?

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बड़ा झटका लगा है। दरअसल रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बैंकिंग नियमों का पालन नहीं करने के कारण इसका लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसके बाद यह बैंक किसी भी तरह की बैंकिंग सेवा नहीं दे सकेगा। हालांकि यूजर्स के पैसे को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आरबीआई ने साफ कहा है कि ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित है।

दरअसल आरबीआई के अनुसार ऑडिट रिपोर्ट में कई बार नियमों की अनदेखी सामने आई थी। वहीं इसी कारण बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के तहत कार्रवाई की गई। अब बैंक को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए हाई कोर्ट में आवेदन किया जाएगा। हालांकि इस फैसले के बाद भी पेटीएम ऐप की कई सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी जिससे आम यूजर्स और दुकानदारों को तुरंत बड़ी परेशानी नहीं होगी।

क्या UPI पेमेंट पर पड़ेगा असर ?

वहीं आरबीआई के फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पेटीएम इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों पर इसका असर पड़ेगा? जानकारी दे दें कि पेटीएम ऐप पर UPI के जरिए होने वाले पेमेंट पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल पेटीएम की UPI सेवा सीधे पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर निर्भर नहीं है। यह कई दूसरे बैंकों के साथ मिलकर काम करती है। इसलिए यूजर्स पहले की तरह UPI से पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। दुकानों पर लगे QR कोड से पेमेंट करना भी जारी रहेगा।

इसके साथ ही मर्चेंट के लिए इस्तेमाल होने वाला साउंडबॉक्स भी काम करता रहेगा, जिससे दुकानदारों को पेमेंट का ऑडियो कन्फर्मेशन मिलता है। इसका मतलब यह है कि रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट पर तुरंत कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

वॉलेट, फास्टैग और ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?

हालांकि कुछ सेवाओं पर असर जरूर पड़ेगा। बता दें कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े वॉलेट और FASTag में अब नया पैसा जोड़ना संभव नहीं होगा। यानी यूजर्स इन अकाउंट्स में नया टॉप-अप नहीं कर पाएंगे। लेकिन अगर किसी यूजर के वॉलेट या खाते में पहले से पैसा पड़ा है तो उसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। आरबीआई ने भरोसा दिलाया है कि बैंक के पास ग्राहकों को पैसा लौटाने के लिए पर्याप्त फंड मौजूद है। यूजर्स अपने अकाउंट में मौजूद बैलेंस को निकाल सकते हैं या उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार खर्च कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

हैदराबाद में खेलों का आगाज़! GHMC का 37 दिन का मेगा कैंप शुरू, 44 खेलों से निखरेगी नई प्रतिभा

Summer Sports Camp 2026 in Hyderabad : हैदराबाद में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) ने 2026 के लिए 37 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है. इसमें 6 से 16 वर्ष के बच्चों को 44 तरह के खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. 752 केंद्रों पर चल रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा पहचानना और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने का मौका देना है. Sun, 26 Apr 2026 17:15:29 +0530

  Videos
See all

Dangal: Surendra Rajput का सिलेबस बदल दिया गया-Rohan Gupta | TMC Vs BJP | Rajeev Dhoundiyal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T12:39:56+00:00

गिर जंगल के पास गांव में बब्बर शेर का खौफ #junagadh #viralvideo #shorts #girforest #lion #lionvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T12:45:13+00:00

सड़क पर स्टंट करने वाले युवक पकड़े गए #nagpur #shortvideo #viralvideo #DJParty #stuntvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T12:45:01+00:00

Hardoi: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल ने अभिभावक को 1 मिनट में 10 बार ‘You shut up’ बोला #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T12:42:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers