यात्री कृपया ध्यान दें! 11 अगस्त से झांसी-चित्रकूट धाम कर्वी मेला स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल, कानपुर–मदुरई स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त तक
चित्रकूट धाम में आयोजित होने वाले श्रावण अमावस्या मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने 11 से 13 अगस्त तक 2 विशेष मेला ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेनें वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) और चित्रकूटधाम कर्वी के बीच चलाई जाएगी।
इसके अलावा रेलवे ने कानपुर सेंट्रल–मदुरई स्पेशल ट्रेन अतिरिक्त फेरे के साथ शुरू कर दी है। इससे उत्तर और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही यह स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल से होकर भी गुजरेगी, जिससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
झांसी – चित्रकूट धाम कर्वी मेला स्पेशल
- पहली मेला स्पेशल झांसी से सुबह 10:10 बजे रवाना होकर शाम 5:45 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में कर्वी से शाम 7:25 बजे चलकर रात 1 बजे झांसी पहुंचेगी।
- दूसरी स्पेशल ट्रेन झांसी से रात 8:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 3:05 बजे कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह 4:40 बजे कर्वी से रवाना होकर सुबह 11:10 बजे झांसी पहुंचेगी।
रूट और प्रमुख स्टॉपेज:
वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), ओरछा, बरुआ सागर, निवाड़ी, मगरपुर , टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, बरीपुरा, कबरई, मटौंध,खैराड़ा, बांदा, डिंगवही, खुरहंड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर, चित्रकूटधाम कर्वी।
कानपुर–मदुरई स्पेशल 29 अगस्त तक
- गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल–मदुरई स्पेशल 5 अगस्त से शुरू हो गई है और 26 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार कानपुर सेंट्रल से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 7: 15 बजे पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 01926 मदुरई–कानपुर सेंट्रल स्पेशल 8 अगस्त से शुरू हो गई है। यह ट्रेन 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को मदुरई से रात 2:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 04:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
- प्रमुख स्टॉपेज: पुखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामगुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेनिगुंटा, काटपडी, जोलारपेट्टई, सालेम, नमक्कल, करूर और डिंडीगुल सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
चीन में साल का सबसे तेज तूफान [Storms from Dolphin soak China's east, disrupt life in Shanghai]
चीन में इस साल का सबसे तेज तूफान डॉल्फिन आया हुआ है. इसने चीन के पूर्वी हिस्सों में काफी तबाही मचाई है. #dwhindi #Dolphin #China Torrential rain and storms in Typhoon Dolphin's wake have swept through several provinces in China's east, drenching the coastal region and flooding streets in Shanghai, the country's second most populated city.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
DW











