FII-DII ने लगाया इन 6 शेयरों पर दांव! स्टील, कोयला और वायर कंपनियां जानिए क्यों बनीं निवेशकों की पहली पसंद?
FII DII Buying Stocks: FII और DII भारतीय बाजार को अलग-अलग नजरिेए से देखते हैं. एक विदेशी पोर्टफोलियो इंवेस्टर (FPI) किसी भारतीय स्टील कंपनी की तुलना कोरिया या ब्राजील की कंपनियों से करता है और रुपये, US बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल कमोडिटी साइकल जैसे फैक्टर के आधार पर फैसले लेता है. इसके ठीक उलट, एक घरेलू म्यूचुअल फंड मैनेजर उसी कंपनी की तुलना दूसरी भारतीय कंपनियों से करता है. साथ ही, उन्हें SIP फंड के जरिए हर महीने लगातार पैसा मिलता रहता है जिसे डॉलर के परफॉर्मेंस की परवाह किए बिना बाजार में लगाना ही होता है. यही वजह है कि ये दोनों ग्रुप अक्सर उल्टी दिशा में चलते हैं.
तो जब दोनों एक ही तिमाही में एक ही कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाएं, तो यह ध्यान देने लायक बात है. जून 2026 में खत्म हुई तिमाही में 6 मेटल स्टॉक्स के साथ ऐसा ही हुआ. यह कोई इत्तेफाक नहीं था. निफ्टी मेटल इंडेक्स बाजार में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक रहा है, जिसे ग्लोबल सप्लाई में कमी, सेफगार्ड ड्यूटी, इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड खर्च और एनर्जी ट्रांजिशन से बढ़ावा मिला है.
यह भी पढ़ें- LEAP India vs Technocraft Ventures: कौन-सा IPO कराएगा कमाई? पैसा लगाने से पहले कर लें पता
1. SAIL (स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया)
SAIL का सबसे ज्यादा विदेशी निवेश आया. FII की हिस्सेदारी 5.01% से बढ़कर 7.09% हो गई, जबकि DII की हिस्सेदारी 8.74% तक पहुंच गई. यह एक महारत्न PSU है और भारत की सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनियों में से एक है. FY26 में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 50.54% बढ़कर ₹32.3 बिलियन हो गया और स्टील की बिक्री 17.89 मिलियन टन से बढ़कर 19.39 मिलियन टन हो गई. बोर्ड ने प्रति शेयर ₹2.35 का डिविडेंड देने की सिफारिश की. हालांकि कंपनी के रेवेन्यू का एक हिस्सा प्रोविजनल प्राइसिंग पर आधारित है और एक PSU होने के नाते इस पर सरकारी नीतियो का असर पड़ता रहता है.
2. Coal India (कोल इंडिया)
कोल इंडिया में विदेशी हिस्सेदारी लगभग 2% अंक बढ़कर 10.37% हो गई है और घरेलू फंड्स ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. यह दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है. इसकी खासियत इसकी ग्रोथ नहीं बल्कि इसकी फाइनेंशियल क्वालिटी है. इसमें इक्विटी पर रिटर्न लगभग 24%, कैपिटल एम्प्लॉयड पर रिटर्न लगभग 30%, डिविडेंड यील्ड 6% से ज्यादा और मजबूत नेट कैश पोजिशन शामिल है. हालांकि मुनाफे में कमी आई है और डेटर डेज (देनदारों से भुगतान मिलने में लगने वाला समय) बढ़ गए हैं.
3. Bansal Wire Industries (बंसल वायर इंडस्ट्रीज)
बंसल वायर इंडस्ट्रीज की DII होल्डिंग में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई. यह 13.21% से बढ़कर 15.61% हो गई जबकि FII होल्डिंग दोगुनी से भी ज्यादा हो गई, जो 0.88% से बढ़कर 1.99% पर पहुंच गई. यह भारत की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील वायर निर्माता कंपनी है. पिछले 5 सालों में इसकी कुल बिक्री में 172% की बढ़ोतरी हुई है. FY26 में बिक्री की मात्रा (सेल्स वॉल्यूम) में 33% की बढ़ोतरी हुई, लेकिन मुनाफे में बढ़ोतरी रेवेन्यू में बढ़ोतरी के मुकाबले कम रही, जिससे मार्जिन पर कुछ दबाव का संकेत मिलता है.
4. JSW Steel (JSW स्टील)
JSW स्टील में FIIs की हिस्सेदारी पहले से ही लगभग एक-चौथाई थी. फिर भी उन्होंने इसे 25.37% से बढ़ाकर 25.91% कर दिया. यह भारत की सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनी है. FY26 में नेट प्रॉफिट ₹255.1 अरब तक पहुंच गया, हालांकि इस आंकड़े में लगभग ₹184.9 अरब की असाधारण आय (exceptional income) भी शामिल है. कंपनी का 3 साल का औसत ROE लगभग 9% है.
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: न्यूनतम पेंशन 45 हजार और मूल वेतन का 67% करने की मांग, जानें BPS के बड़े प्रस्ताव
5. Godawari Power & Ispat (गोदावरी पावर एंड इस्पात)
गोदावरी पावर एंड इस्पात में DII की हिस्सेदारी 0.57% अंक बढ़ी, जबकि FII की हिस्सेदारी बढ़कर 6% हो गई. कंपनी की एक खास बात इसकी अपनी आयरन और खदानें हैं, जो इसे कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाती हैं. FY26 में मुनाफा 19.46% बढ़कर ₹9.2 अरब हो गया. कंपनी अब एनर्जी स्टोरेज सेक्टर में भी कदम रख रही है.
6. Maharashtra Seamless (महाराष्ट्र सीमलेस)
महाराष्ट्र सीमलेस में DII की हिस्सेदारी 2.56% से बढ़कर 3.09% हो गई, जबकि FII की हिस्सेदारी मामूली रूप से बढ़कर 9.72% हो गई. हालांकि कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस कमजोर रहा और नेट प्रॉफिट घटकर ₹7.2 अरब रह गया. यह स्टॉक केवल 10x के P/E रेशियो पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इंडस्ट्री का औसत 26x है. कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है और बोर्ड ने कारोबार को 2 अलग-अलग कंपनियों में बांटने की योजना को भी मंजूरी दे दी है.
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.
Exclusive: सोनू निगम ने सर्जरी के बीच गाया गाना, क्या होता है इसका फायदा? डॉक्टर से जानें
Sonu Nigam Surgery Video: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम उन चुनिंदा सिंगर्स में से एक हैं, जिनकी आवाज और गायकी कई सालों से लोगों का दिल जीत रही है. सोनू जिस मंच पर भी गाते हैं, वहां अपनी जादुई आवाज से समा बांध देते हैं. लेकिन इन दिनों सिंगर का एक वीडियो चर्चा में आ गया है, जिसमें वो हॉस्पिटल में सर्जरी के दौरान गाना गाते नजर आ रहे हैं. ऐसे में लोग सवाल कर रहे हैं कि इस स्थिति में गाना गाना कितना फायदेमंद होता है. तो चलिए जानते हैं, डॉक्टर्स इस बारे में क्या कहते हैं.
सोनू निगम का वायरल वीडियो
सोनू निगम ने अस्पताल से अपना जो वीडियो शेयर किया है. उसमें वो ऑपरेशन थिएटर में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं. डॉक्टर्स की टीम उनके साथ नजर आई. इस दौरान ऑपरेशन थिएटर में सोनू ने गाना गाकर डॉक्टर्स को एंटरटेन किया. सिंगर ने लीजेंडरी मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) का गाना 'सुहानी रात ढल चुकी, ना जाने तुम कब आओगे' गाया. इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू ने लिखा- 'मेरी सर्जरी के दौरान प्यारे डॉक्टर नीलेश सतभाई और उनकी पूरी टीम के लिए अचानक एक छोटा सा परफॉर्मेंस दिय. दर्द में भी गाया… क्योंकि संगीत की खुशी सबसे अलग है!'
डॉक्टर का क्या कहना है?
वहीं, सोनू निगन के सर्जरी के दौरान गाना गाने पर डॉक्टर ने न्यूज नेशन से एक्सक्लूजिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि गाना गाने से सर्जरी के दौरान स्ट्रेस को कम किया जा सकता है. इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि गाने के अलावा अपना पसंद का गाना सुनना, या वो चीज देखना जो बेहद पसंद हो, ये सभी चीजें स्ट्रेस को कम करती है. इसके अलावा ऐसा करने से जो सर्जरी को लेकर नेगेटिव इंपेक्ट पड़ता है, वो भी कम किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Explainer: सनी देओल की 'Batwara 1947 ' या इमरान हाशमी की 'Awarapan 2', बॉक्स ऑफिस पर कौन पड़ेगा भारी?
सर्जरी में संगीत आराम कितना?
-चिंता और दर्द में कमी महसूस
-एनेस्थीसिया, दर्दनिवारक की मात्रा कम
-तनाव और घबराहट में कमी
-हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद
-ऑपरेशन के बाद रिकवरी में मदद
-अस्पताल में होने वाली बेचैनी कम होने से नींद में सुधार
-चिंता, बेचैनी और नकारात्मक भावनाओं को कम करने में मदद
-मेडिकल स्टाफ का तनाव कम करने में मदद
किस चीज की हुई सर्जरी
वैसे तो सोनू निगम ने अपने पोस्ट में नहीं बताया कि उनकी सर्जरी किस चीज की हुई है. लेकिन वीडियो में डॉक्टर उनकी ऊंगलियों को साफ करते नजर आ रहा है. वहीं, बता दें क, सिंगर ने इसी साल जून में सोशल मीडिया पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी शेयर की थी. सोनू ने बताया था कि वो नसों से जुड़ी एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं और इसका इलाज करवा रहे हैं. सोनू ने ये भी बताया था कि उनकी नसें दब गई हैं और उन्होंने MRI और CT स्कैन करवाए थे. उन्होंने अपनी गर्दन के पास लगा एक पैच भी दिखाया था.
सोशल मीडिया पर सोनू निगम का नया वीडियो वायरल
— News Nation (@NewsNationTV) August 9, 2026
➡️ डॉक्टर सर्जरी कर रहे थे, सोनू निगम गाना गा रहे थे#SonuNigam #ViralVideo #SocialMedia pic.twitter.com/GoVKNEtn1X
सोनू निगम का वर्कफ्रंट
सोनू निगम के वर्कप्रंट की बात करे तो वो लगातार म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. 2026 में उन्होंने 'इश्क इश्क', 'मरीज नी गजल', 'मायावी' जैसे कई म्यूजिक रिलीज से जुड़े हैं. इसके अलावा वो लगातार लाइव कॉन्सर्ट्स भी कर रहे हैं और आने वाले दिनों में अबू धाबी, लंदन, अमेरिका और कनाडा समेत कई जगहों पर उनके कॉन्सर्ट्स शेड्यूल हैं. वहीं, अब सोनू निगम की आवाज 'बंटवारा 1947' के म्यूजिक से भी जुड़ने वाली है, जिसके संगीतकार एआर रहमान हैं.
ये भी पढ़ें- ‘भारतीय होना गलत कैसे माना जा सकता है’, धुरंधर और रॉकेट्री को प्रोपेगेंडा बताने वालों से आर. माधवन का सवाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











