Responsive Scrollable Menu

आज रात ईरानी डेलिगेशन के साथ पाकिस्तान पहुंच सकते हैं विदेश मंत्री अराघची, इशाक डार और मुनीर से की बात

इस्लामाबाद, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार और सेना के कमांडर फील्ड मार्शल असीम मुनीर से ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बातचीत की है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अराघची अपने डेलिगेशन के साथ शुक्रवार रात तक पाकिस्तान पहुंच सकते हैं।

ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि अधिकारियों ने क्षेत्रीय विकास और सीजफायर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा, तस्नीम ने यह भी बताया कि अराघची ने इराक के सेमी-ऑटोनॉमस कुर्दिश क्षेत्र के राष्ट्रपति निचेरवन बरजानी के साथ एक अलग फोन कॉल में क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की।

पाकिस्तानी मीडिया डॉन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए ईरान के विदेश मंत्री अराघची अपनी छोटी टीम के साथ शुक्रवार देर रात तक इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अमेरिका की एक लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीम पहले से ही फेडरल कैपिटल में थी। इससे पहले दोनों देशों के विदेश मंत्री ने फोन पर अमेरिका के साथ सीजफायर के मुद्दे पर चर्चा की थी और इस बातचीत के बाद अराघची के इस्लामाबाद आने की अटकलें तेज हुई।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, यह डेवलपमेंट इशाक डार और अराघची के बीच फोन पर अमेरिका-ईरान सीजफायर और पाकिस्तान की चल रही डिप्लोमैटिक कोशिशों पर विचारों के आदान-प्रदान के कुछ घंटों बाद हुआ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने लिखा, दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय विकास, सीजफायर और अमेरिका-ईरान बातचीत के संदर्भ में इस्लामाबाद द्वारा की जा रही डिप्लोमैटिक कोशिशों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि डार ने अपनी तरफ से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को जल्द से जल्द आगे बढ़ाने के लिए, बाकी मुद्दों को सुलझाने के लिए लगातार बातचीत और जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया।

जबकि, उनके ईरानी समकक्ष ने इस संबंध में पाकिस्तान की लगातार और रचनात्मक सुविधा भूमिका की सराहना की। दोनों नेता करीबी संपर्क में रहने पर सहमत हुए।

पिछले कुछ दिनों में, पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को बातचीत की टेबल पर वापस लाने के लिए अपनी डिप्लोमैटिक कोशिशें तेज कर दी हैं। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनातनी की वजह से देरी हुई। खासकर ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के ऐलान और अमेरिका की तरफ से ईरानी पोर्ट पर रोक लगाने की वजह से दूसरे राउंड की वार्ता में और वक्त लगा।

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने गुरुवार को इस्लामाबाद में पाक में अमेरिकी चार्ज डीअफेयर्स, नताली बेकर के साथ एक जरूरी मीटिंग की। दोनों ने इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान बातचीत के दूसरे राउंड के बारे में डिप्लोमैटिक कोशिशों पर चर्चा की।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

27 अप्रैल को जयपुर में भाजपा प्रमुख नितिन नवीन के लिए भव्य स्वागत की योजना

जयपुर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत की भव्य तैयारी कर रही है। वह पद संभालने के बाद पहली बार राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

पति की रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी पर अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठीं, कोहली ने भी दी पूरी अटेंशन

Anushka sharma reaction on virat kohli fifty: गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली ने 81 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए. कोहली ने 30 गेंदों में अर्धशतक ठोका. उनका अर्धशतक पूरा होते ही अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया. स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का खुशी से झूमती नजर आईं. Fri, 24 Apr 2026 22:40:15 +0530

  Videos
See all

Shocking Crime News: पत्नी के जिम जाने से इतना गुस्सा? पति ने ले ली जान! Crime Story Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T21:30:04+00:00

News Ki Pathshala: AAP टूटने पर केजरीवाल का पहला रिएक्शन #arvindkejriwal #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T21:17:26+00:00

US envoys head for new peace talks with Iran in possible breakthrough | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T21:35:55+00:00

Couple finds out home destroyed by Israel from satellite image. #Lebanon #Israel #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T21:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers