Responsive Scrollable Menu

RCB vs GT: टॉस पर ही लगा आरसीबी को बड़ा झटका, खतरनाक सलामी बल्लेबाज हुआ बाहर, जानिए किसे मिला मौका

RCB vs GT : आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले की शुरुआत से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को टॉस पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ा झटका लगा है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से आरसीबी के खतरनाक सलामी बल्लेबाज बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर किसे प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है क्या आप इस बारे में जानते हैं. नहीं तो, आइए हम आपको इस बारे में बताते हैं.

आरसीबी को टॉस पर ही लगा बड़ा झटका

दरअसल, आरसीबी की प्लेइंग-11 से इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज फिल साल्ट जो आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करते हैं. वो आज मैच से बाहर हो गए हैं. उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है. इस बारे में टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस पर जानकारी दी. वहीं उन्होंने बताया कि फिल साल्ट को प्लेइंग-11 में इंग्लैंड के बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल रिप्लेस करेंगे. अब साल्ट की जगह बेथेल खेलते हुए नजर आएंगे.

इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. उन्होंने टॉस पर कहा कि, 'हम टीम में एक बदलाव कर रहे हैं. साल्टी (फिल साल्ट) इंजर्ड हो गए हैं, वो टीम से बाहर है. उनकी जगह पर जैकब बेथेल अंदर आए हैं'. हालंकि उनकी चोट पर कुछ ज्यादा कप्तान की ओर से बताया नहीं गया है.

RCB vs GT की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

इम्पैक्ट प्लेयर:  जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

इम्पैक्ट प्लेयर:  प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान सुपर लगी बनी मजाक! अब बांग्लादेश ने दिखाया ठेंगा, PSL 2026 में 2 खिलाड़ियों के खेलने पर आया बड़ा फैसला

Continue reading on the app

PSC अफसर बनने का सपना, रामायण पाठ के बीच गिरफ्तारी और 16 साल का नर्क: पढ़ें- मालेगाँव ब्लास्ट से बरी हुए राजेंद्र चौधरी की आपबीती, जिन्हें हिंदू आतंकी बता UPA सरकार ने जेल में किया टॉर्चर

कॉन्ग्रेस के समय राजेंद्र चौधरी पर मक्का मस्जिद, समझौता एक्सप्रेस और मालेगाँव ब्लास्ट के बेबुनियाद आरोप लगाए गए और 16 साल तक टॉर्चर किया।

Continue reading on the app

  Sports

पति की रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी पर अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठीं, कोहली ने भी दी पूरी अटेंशन

Anushka sharma reaction on virat kohli fifty: गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली ने 81 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए. कोहली ने 30 गेंदों में अर्धशतक ठोका. उनका अर्धशतक पूरा होते ही अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया. स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का खुशी से झूमती नजर आईं. Fri, 24 Apr 2026 22:40:15 +0530

  Videos
See all

West Bengal: ‘सरकारी घर मिला है और वोटर लिस्ट में…’ #westbengalelections #aajtak #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T18:31:32+00:00

Viral Video: CCTV में कैद खौफनाक हादसा #viralvideo #shortsvideo #aajtak #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T18:31:01+00:00

फोटोग्राफर को कार ने मारी टक्कर #viralvideo #shortsvideo #aajtak #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T18:33:04+00:00

Bengal में Yogi Adityanath फैक्टर काम कर गया? #bengalpolitics #shortsvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T18:31:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers