Responsive Scrollable Menu

Raghav Chadha resigns from AAP LIVE : बीजेपी दफ्तर पहुंचे राघव चड्ढा | Arvind Kejriwal

Raghav Chadha resigns from AAP LIVE : बीजेपी दफ्तर पहुंचे राघव चड्ढा | Arvind Kejriwal #live #raghavchadha #aap #arvindkejriwal #bjpoffice #nitinnabin #amitshah #hindinews #latestnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

Rajya Sabha में AAP का किला ध्वस्त! राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल, नितिन नबीन ने किया स्वागत

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सांसदों ने भाजपा में विलय की घोषणा की है। राघव चड्ढा ने एक्स पर लिखा कि आज, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने उस दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के माननीय अध्यक्ष को सौंपा गया था। मैंने, दो अन्य सांसदों के साथ, व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज़ सौंपे।
 

इसे भी पढ़ें: BJP ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का..., सात सांसदों के बगावत पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया


इससे पहले संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य होने के नाते हम भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे। राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल और संदीप पाठक 2022 से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी, जिसे मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और जिसे मैंने अपनी जवानी के 15 साल दिए, अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल सिद्धांतों से पूरी तरह भटक चुकी है। 

उन्होंने आरोप लगया कि पार्टी अब देश या राष्ट्रीय हित के लिए काम नहीं कर रही है, बल्कि निजी लाभ के लिए काम कर रही है। आपमें से कई लोग पिछले कुछ वर्षों से मुझसे यही कहते आ रहे हैं, और मैंने भी व्यक्तिगत रूप से महसूस किया है कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं। मैं दोहराता हूं, 'मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं।' इसलिए, आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से अलग हो रहा हूं और जनता के पास जा रहा हूं।
 

इसे भी पढ़ें: कौन हैं वो सात सांसद जो राघव चड्ढा के साथ BJP में होंगे शामिल, सामने आए सभी नाम



राघव चड्ढा ने आगे कहा कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सांसद, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करेंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो तिहाई से अधिक इस मामले में हमारे साथ हैं। उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज राज्यसभा अध्यक्ष को सौंप दिए हैं... उनमें से तीन आपके सामने उपस्थित हैं। हमारे अलावा, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी उपस्थित हैं।

Continue reading on the app

  Sports

10,000 रन, और 300 छक्के...रिकॉर्ड्स के बादशाह विराट कोहली ने रची नई इबारत, राशिद खान की गेंद पर सिक्स जड़कर बनाया महारिकॉर्ड

Virat Kohli 10000 t20 runs in india: विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. वह किसी एक देश (भारत) में 10,000 टी20 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. चिन्नास्वामी स्टेडियम में राशिद खान की गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने आईपीएल में अपने 300 छक्के भी पूरे किए. एक ही टीम के लिए 300 छक्के और 800 चौके लगाने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज हैं, जो उनकी अटूट निरंतरता को दर्शाता है. Fri, 24 Apr 2026 22:51:20 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election: BJP को मौका..या दीदी लगाएंगी 'चौका' ? | Mamata Banerjee Vs PM Modi | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T18:02:18+00:00

Bengal Elections News: बंगाल में Mamata Banerjee के लिए वोट मांगते दिखे Tejaswi Yadav! | latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T18:02:22+00:00

West Bengal: ‘BJP पर क्यों भड़क गए TMC प्रवक्ता? | Anjana Om Kashyap #westbengal #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T18:03:22+00:00

Raghav Chadha joins BJP:जिन लोगों ने विलय किया उनकी तारीफ होनी चाहिए-Manoj Tiwari #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T18:02:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers