भारत-जापान साझेदारी से एआई-आधारित शहरी विकास को मिलेगा बढ़ावा
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएस) से जुड़े एक डेटा प्लेटफॉर्म और जापान की एक कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी कंपनी ने मिलकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है, जिसका उद्देश्य निर्माण (कंस्ट्रक्शन) से जुड़े बड़े डेटा का उपयोग करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए शहरी विकास को बेहतर बनाना है।
डेटाकावेरी सिस्टम्स और ओनेस्ट्रक्शन इंक. के बीच यह समझौता (एमओयू) हुआ है, जिसका मकसद शहरों और निर्माण से जुड़े डेटा को साझा करने और तकनीकी सहयोग का ढांचा तैयार करना है।
यह समझौता आईआईएससी बेंगलुरु में जापान-भारत एआई स्ट्रैटेजिक डायलॉग के दौरान हुआ, जिसमें जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय (एमईटीआई), विदेश मंत्रालय (एमओएफए) और भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस साझेदारी का लक्ष्य वनस्ट्रक्शन की निर्माण डेटा विशेषज्ञता को डेटाकावेरी के इंटेलिजेंट यूनिवर्सल डेटा एक्सचेंज (आईयूडीएक्स) प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना है, जो भारत के 55 स्मार्ट शहरों में पहले से इस्तेमाल हो रहा है और ट्रांसपोर्ट, बिजली, पर्यावरण और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े डेटा को संभालता है।
यह पहल एक बड़ी समस्या को हल करने की कोशिश है, जिसमें कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा डेटा अक्सर अलग-अलग जगहों पर बिखरा रहता है और प्रोजेक्ट खत्म होने के बाद इस्तेमाल नहीं हो पाता।
इस डेटा को एक सुरक्षित और बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने योग्य सिस्टम में जोड़कर, इसे शहरों के लिए एआई-आधारित एप्लिकेशन और डिजिटल ट्विन बनाने में उपयोग किया जाएगा।
इस समझौते के तहत, दोनों संस्थाएं मिलकर आईएफसी (इंडस्ट्री फाउंडेशन क्लासेज) जैसे ओपन स्टैंडर्ड के डेटा को आईयूडीएक्स प्लेटफॉर्म से जोड़ने, स्मार्ट सिटी के लिए एआई उपयोग विकसित करने और संयुक्त फंडिंग के अवसर तलाशने पर काम करेंगी।
सीडीपीजी और डेटाकावेरी सिस्टम्स के वाणिज्यिक व्यवसाय और राजस्व के उपाध्यक्ष अशोक कृष्णन ने कहा कि कंस्ट्रक्शन सेक्टर में बहुत सारा महत्वपूर्ण डेटा होता है, लेकिन वह अक्सर संगठनात्मक सीमाओं के भीतर ही सीमित रहता है और व्यक्तिगत परियोजनाओं से परे इसका कम उपयोग होता है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर इसे सही तरीके से जोड़ा जाए, तो शहरों की योजना बनाने और फैसले लेने में मदद मिल सकती है।
वहीं, वनस्ट्रक्शन के वैश्विक रणनीति उपाध्यक्ष लुकास हेवुड ने कहा कि यह साझेदारी निर्माण डेटा को अन्य शहरी डेटा (जैसे ट्रांसपोर्ट और पर्यावरण) के साथ जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पाकिस्तान सुपर लगी बनी मजाक! अब बांग्लादेश ने दिखाया ठेंगा, PSL 2026 में 2 खिलाड़ियों के खेलने पर आया बड़ा फैसला
PSL 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग 2026 पूरी तरह से मजाक बनकर रह गया है. इस टूर्नामेंट में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है, जो दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर रहा है. अब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को ठेंगा दिखा दिया है. दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बीच पीएलएस 2026 में धोखा दे दिया है. पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश ने क्या किया है. आइए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं.
बांग्लादेश ने दिखाया पाकिस्तान को ठेंगा
बांग्लादेश के 2 खिलाड़ी जो अब तक पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे थे. अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनको पीएसएल में आगे नहीं खेलने की अनुमति नहीं दी है. ये पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि अब दो बड़े खिलाड़ी पीएसएल 2026 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.
बांग्लादेश ने मुस्तफिजुर रहमना और नाहिद राणा से पीएसएल 2026 में खेलने की एनओसी वापस ले ली है. बीते गुरुवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से ये फैसला लिया गया है. इसके साथ ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान को ठेंगा दिखा दिया है. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा पेशावर जल्मी और मुस्तफिजुर रहमान लाहौर कलंदर्स के लिए पीएसएल 2026 में खेल रहे थे. वो पीएसएल खेलने के लिए बांग्लादेश से पाकिस्तान नहीं जाएंगे.
Mustafizur Rahman and Nahid Rana won't return to the PSL after the #BANvNZ ODI series https://t.co/rwzmaFFPMY pic.twitter.com/sJm1NLDGit
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 24, 2026
मुस्तफिजुर रहमान चोट के चलते नहीं खेलने जाएंगे PSL 2026
इन दोनों खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर बांग्लादेश आना पड़ा था. पाकिस्तान ने आने के बाद मुस्तफिजुर घुटने की चोट से परेशान थे, जिसके चलते वो पहले और दूसरे वनडे में नहीं खेले और उन्होंने तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए.
नाहिद राणा वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत PSL 2026 बाहर
इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नाहिद राणा को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम करने के आदेश दिए हैं, जिसके तहत वो पाकिस्तान अब पीएसएल खेलने नहीं जाएंगे. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में बाहर रखा गया है. बीसीबी के द्वारा इन दोनों क्रिकेटर्स से न्यूजीलैंड के साथ तीसरे वनडे के बाद कहा गया कि वे वापस पाकिस्तान नहीं जाएंगे.
No PSL stint for Mustafizur Rahman ????
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 23, 2026
The BCB has cancelled his NOC on medical grounds. pic.twitter.com/OTkB88QLTD
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पहले दो मैचों का बांग्लादेश स्क्वाड
लिटन दास (कप्तान, विकेटकीपर), सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन, शमीम हुसैन, तौहीद हृदोय, नुरुल हसन, महेदी हसन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रिपन मोंडोल, मोहम्मद सैफुद्दीन, अब्दुल गफ्फार सकलैन.
ये भी पढ़ें : 'वो सबको मरता है, उसे अगली सीरीज खिलाओ..' वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का बयान, जानिए क्या कहा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















