Rakul Preet Singh: रकुल ने जैकी भगनानी के ‘सिचुएशनशिप’ बयान पर तोड़ी चुप्पी; कहा- शब्दों को तोड़ कर क्लिकबेट बनाया
Rakul Preet Singh On Situationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने अपने पति जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर चल रही बहस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।
क्यों मचा विवाद?
दरअसल, जैकी भगनानी का एक इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को ‘सिचुएशनशिप’ कहा था। इसके बाद लोगों ने इसे लेकर अलग-अलग तरह की बातें शुरू कर दी।
रकुल ने क्या कहा?
रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि एक घंटे की बातचीत में से सिर्फ एक लाइन को उठाकर उसे हेडलाइन बना दिया गया।
उन्होंने कहा, “संदर्भ मायने रखता है। बातचीत को सिर्फ क्लिकबेट बनाना सही नहीं है।”
खुलकर बातचीत को बताया रिश्ते की ताकत
(Jackky Bhagnani Rakul Preet Singh Situationship)
जैकी भगनानी ने इंटरव्यू में समझाया था कि उनका रिश्ता बेहद खुला और ईमानदार है। उन्होंने ‘सिचुएशनशिप’ शब्द का इस्तेमाल इस मतलब में किया कि दोनों एक-दूसरे के साथ पूरी तरह कमिटेड हैं और हर बात खुलकर शेयर करते हैं।
जैकी के मुताबिक, उनके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत पारदर्शिता है। उन्होंने बताया कि अगर उनकी किसी एक्स का कॉल भी आता है, तो वह रकुल के सामने ही बात करते हैं और कुछ नहीं छिपाते।
रकुल का नजरिया
रकुल ने भी कहा कि उनका रिश्ता एक-दूसरे पर निर्भर रहने का नहीं, बल्कि एक-दूसरे को बेहतर बनाने का है। दोनों अपनी-अपनी आजादी और समझ को महत्व देते हैं।
2024 में की थी शादी
(Jackky Bhaagnani Rakul Preet Singh Wedding)
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट कर चुके थे। इस पूरे मामले में रकुल प्रीत सिंह का कहना है कि किसी भी बयान को समझने के लिए उसका पूरा संदर्भ जानना जरूरी है, वरना गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
यह भी पढ़े- 'डर नहीं, दहशत हूं' शाहरुख खान की 'किंग' के टीज़र ने मचाया बवाल, क्रिसमस 2026 पर होगा धमाका
पीरियड मिस होना ही नहीं बल्कि ये 5 संकेत भी करते हैं प्रेग्नेंसी कंफर्म, यहां जानिए Pregnancy Symptoms
Early Signs Of Pregnancy 1 Week: कंसीव कर लेने के बाद शरीर में एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आने लगते हैं जो बताते हैं कि शायद आप मां बनने वाली हैं. ऐसे में यहां जानिए शरीर में कौन-कौन से बदलाव होने लगते हैं.
The post पीरियड मिस होना ही नहीं बल्कि ये 5 संकेत भी करते हैं प्रेग्नेंसी कंफर्म, यहां जानिए Pregnancy Symptoms appeared first on News24 Hindi.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
news24























