Responsive Scrollable Menu

राकेश बेदी को धुरंधर में नहीं मिला 1 करोड़ बोनस:एक्टर ने खबरों को बताया गलत; जमील जमाली के रोल से मिली नई पहचान

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और उसके सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म में रणवीर सिंह के एक्शन के साथ-साथ एक्टर राकेश बेदी के किरदार 'जमील जमाली' की खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में खबरें आई थीं कि मेकर्स ने राकेश बेदी की परफॉर्मेंस से खुश होकर उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से अलग 1 करोड़ रुपए का बोनस दिया है। अब खुद राकेश बेदी ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और दिलचस्प अंदाज में इसका जवाब दिया है। फीस से ज्यादा बोनस मिलने की थी चर्चा बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश बेदी को शुरुआत में दोनों फिल्मों के लिए कुल 50 लाख रुपए की फीस दी गई थी। लेकिन सीक्वल की बड़ी कामयाबी और 'जमील जमाली' के किरदार को मिले पब्लिक रिस्पॉन्स को देखते हुए डायरेक्टर आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने उन्हें 1 करोड़ रुपए का चेक बोनस के तौर पर दिया। राकेश बोले- पैसा कहां है मुझे भी बताओ जब एनडीटीवी ने राकेश बेदी से इस 1 करोड़ के बोनस के बारे में पूछा, तो उन्होंने अपने अंदाज में इन दावों को गलत बताया। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “भाई, ये पैसे हैं कहां? किसके पास रखे हैं मुझे तो पता ही नहीं।” उन्होंने आगे हंसते हुए कहा कि अगर किसी को पता चले कि पैसा कहां है, तो उन्हें जरूर बताएं, वे खुद जाकर ले आएंगे क्योंकि उनके बैंक अकाउंट में तो अभी तक ऐसा कोई अमाउंट नहीं आया है। एक्टर ने साफ किया कि ये खबरें फिलहाल सिर्फ अफवाह हैं। 70 की उम्र में बढ़ा राकेश बेदी का क्रेज 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में राकेश बेदी का रोल पहले एक सपोर्टिंग किरदार जैसा था, लेकिन सीक्वल में आए एक बड़े ट्विस्ट ने उन्हें कहानी के सेंटर में ला दिया। जमील जमाली के किरदार में कॉमेडी और इमोशन्स का ऐसा तालमेल था कि दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। इस सफलता का असर यह हुआ कि 70 साल के राकेश बेदी को अब कई बड़े ब्रांड्स भी अपने विज्ञापनों के लिए अप्रोच कर रहे हैं।

Continue reading on the app

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, FD पर मिलेगा 7.75% तक रिटर्न

AU Small Finance Bank FD Interest Rate: अगर आप FD या सेविंग अकाउंट में पैसा रखने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब आपकी सेविंग्स पर पहले से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है

Continue reading on the app

  Sports

CSK को नए खिलाड़ी की तलाश, बीच सीजन मुंबई के ऑलराउंडर का लिया टेस्ट, किसकी जगह मिलेगा मौका?

Ayush Vartak called for trials by CSK: आईपीएल 2026 के चेन्नई सुपर किंग्स की टीम खराब प्रदर्शन के साथ-साथ खिलाड़ियों की चोटों से भी जूझ रही है. इसी बीच टीम ने नए खिलाड़ी को ट्रायल के लिए बुलाया है. Mon, 27 Apr 2026 18:01:24 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan On Bengal: बंगाल में क्यों आ गए 2 लाख भारतीय सेना के जवान ? #shorts #ravikishan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:35:52+00:00

Pune में गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज...सैकड़ों गोभक्तों का विशाल आंदोलन | MH #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:46:48+00:00

Delhi में परीक्षा केंद्र पर बड़ा विवाद... कलावा उतरवाया,बुर्के पर क्यों चुप्पी? Controversy | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:37:39+00:00

Mathura में गौ सम्मान अभियान तेज...SDM को ज्ञापन सौंपा | Uttar Pradesh | Gau Mata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:42:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers