Responsive Scrollable Menu

पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में 92% से ज्यादा वोटिंग पर CJI सूर्यकांत ने जताई खुशी, कहा “लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत”

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए भारी मतदान ने देशभर का ध्यान आकर्षित किया है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान भी यह मुद्दा गूंजा जब मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने 92 प्रतिशत से अधिक मतदान पर खुशी जताई। उन्होंने मतदान प्रतिशत पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत बताया है।

पहले चरण के तहत राज्य के विभिन्न जिलों की कई विधानसभा सीटों पर मतदान कराया गया। गुरुवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं, जिनमें युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। ग्रामीण इलाकों में विशेष रूप से मतदान को लेकर अधिक उत्साह देखा गया, जहां लोगों ने शुरुआती घंटों से ही अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। केंद्रीय बलों की तैनाती के साथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी गई थी।

CJI ने वोटिंग प्रतिशत पर जताई खुशी 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुई अभूतपूर्व वोटिंग ने न सिर्फ राजनीतिक दलों का ध्यान खींचा है, बल्कि न्यायपालिका के सर्वोच्च स्तर पर भी इसकी गूंज सुनाई दी है। सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से जुड़े मामले की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पहले चरण में अभूतपूर्व मतदान पर खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि एक जागरूक नागरिक के रूप में लोगों को बढ़-चढ़कर मतदान करते देखना उत्साहजनक है और यह लोकतांत्रिक प्रणाली की मजबूती को दर्शाता है।

अदालत में एसआईआर से जुड़े मामलों पर सुनवाई

यह टिप्पणी उस समय आई जब सर्वोच्च न्यायालय 71 ऐसे याचिकाकर्ताओं की अपील पर विचार कर रहा था, जिनके नाम विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया गया, जबकि उनका मामला अब अपीलीय ट्रिब्यूनल में विचाराधीन है। इस मामले की सुनवाई तीन सदस्यीय पीठ कर रही है, जिसमें सूर्यकांत के साथ न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचौली शामिल हैं। पीठ के समक्ष यह भी बताया गया कि बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के बाद लोग अपील की प्रक्रिया में हैं।

Continue reading on the app

SSC JHT Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा के आवेदन किए शुरू, इस तरह करें अप्लाई

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम 2026 के आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। अगर आप ट्रांसलेटर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो एसएससी की ओर से ली जाने वाली परीक्षा दे सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो जान लीजिए कि इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2026 रखी गई है। आवेदन करने के बाद 19 और 20 में के बीच फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा। चलिए हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी देते हैं।

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उनकी आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी मिलने वाली है। एससी एसटी की उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

कितनी है फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए शुक्ल का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के लोगो को शुल्क के रूप में 100 रुपए जमा करने होंगे। इसके अलावा महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

कैसे करें अप्लाई

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक दिखाई देगी।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सारी जानकारी अच्छी तरह से भर दें।
  • अब आपको आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी स्कैन कर अपलोड करनी होगी।
  • अब परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के लिए आप इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख सकते हैं।

कैसे होगी परीक्षा

इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में उम्मीदवारों से हिंदी और अंग्रेजी के 100-100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। 2 घंटे के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 200 अंक का ट्रांसलेशन और निबंध का पेपर होगा। 2 घंटे के अंदर 200 अंकों के जवाब देने होंगे। एक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन ने किया धोनी वाला 'मैजिक'! बिजली जैसी तेज स्टंपिंग से शुभमन गिल को चौंकाया

Sanju Samson stumping: संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को आउट करने के लिए फुर्ती दिखाई और पलट झपकते ही उन्हें स्टंप कर दिया. उनकी स्टंपिंग देखने के बाद फैंस को एमएस धोनी की याद आ गई, जो फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान में उतरने को उपलब्ध नहीं हैं. सोशल मीडिया पर उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स की जमकर तारीफ हो रही है. Sun, 26 Apr 2026 21:33:12 +0530

  Videos
See all

'No one checked my ID', says BBC correspondent at DC hotel shooting. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T16:01:22+00:00

Trump Shooting: Donald Trump की सुरक्षा को लेकर चश्मदीदों ने क्या बताया? Washington Hotel Shooting #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T16:03:11+00:00

'बीजेपी डर गई, जो डर गया वो...'- Mamata Banerjee #bengalelection #mamatabanerjee #evm #bjp #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T16:00:57+00:00

Khushi Kapoor: खुशी कपूर का स्टाइलिश लुक #entertainment #viralvideo #viral #viralshorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T16:00:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers