Responsive Scrollable Menu

Newborn Care Tips: गर्मी में शिशु की देखभाल में न करें ये गलतियां, Health को हो सकता है नुकसान

गर्मियों के मौसम में हर किसी की हालत खराब हो जाती है। बड़े लोग तो अपनी परेशानी कहकर बता देते हैं, लेकिन दिक्कत छोटे बच्चों के सामने आती है। खासकर तौर पर छोटे बच्चों के साथ। क्योंकि वह तो अपनी दिक्कत किसी को बता भी नहीं सकते हैं। ऐसे में घरवालों को छोटे बच्चों का ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी गर्मी में नन्हा मेहमान आया है, तो आपको उसकी देखभाल सही तरीके से करनी चाहिए।

ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी के मौसम में बच्चे को पसीना, गर्मी, डिहाइड्रेशन और रैशेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आपके बच्चे की किसी भी तरह की परेशानी कम होगी।

इसे भी पढ़ें: Iron Deficiency: शरीर में घट रहा है Iron? अपनी Diet में शामिल करें ये 5 Super Foods, लौट आएगी Energy


सही कपड़ों का चयन

गर्मी के मौसम में बच्चे के लिए सही कपड़े चुनने चाहिए। इस मौसम में स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बच्चे को हल्के फैब्रिक वाले कपड़े पहनाएं। क्योंकि हल्का सा भी मोटा फैब्रिक वाला कपड़ा उनको परेशान कर सकता है। इसलिए बच्चे को गर्मियों में सूती या लिनेन फैब्रिक के कपड़े पहनाने चाहिए। 

तापमान रखें सामान्य

भले ही आपको कितनी ही तेज गर्मी लग रही हो, लेकिन बच्चे के हिसाब से कमरे का तापमान रखना चाहिए। क्योंकि ज्यादा ठंड में बच्चे को परेशानी हो सकती है। वहीं कमरे में तेज एसी या कूलर चलाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे बच्चे के साथ-साथ मां को भी परेशानी होगी।

घमौरियों से बचाव

नन्हे बच्चे को घमौरियों से बचाने के लिए उनको रोजाना सादे पानी से नहलाएं। फिर उनके शरीर को अच्छे से सुखाएं। क्योंकि नमी की घमौरियों का कारण होती हैं। बच्चे के शरीर को सुखाने के बाद डॉक्टर द्वारा बताया गया पाउडर लगाएं। जिससे कि बच्चे को रैशेज न हों।

रोज बदलें बेडशीट

आमतौर पर घरों में रोजाना चादर नहीं चेंज की जाती हैं। लेकिन बच्चे की चादर को रोजाना बदलना चाहिए। चादर में लगी हल्की सी भी गंदगी बच्चे के शरीर में इंफेक्शन पैदा कर सकती है। कई बार लोगों को इंफेक्शन का कारण भी नहीं समझ आता है।

दिन में न ले जाएं बाहर

दिन के समय तेज गर्मी होती है, ऐसे में इस दौरान बच्चे को बाहर ले जाने से बचना चाहिए। खासतौर पर गर्मियों में 11 से 4 बजे के बीच बच्चे को बाहर न ले जाएं। वहीं अगर बाहर जाना बहुत जरूरी है, तो सिर को हल्के कपड़े से ढककर रखें, जिससे बच्चे को धूप और लू न लगे।

Continue reading on the app

किसान को लगा ऐसा सदमा, केले के पौधों पर ट्रैक्टर दौड़ाया; उजाड़ दिया खेत

महाराष्ट्र के धाराशिव में एक किसान ने बाजार में कम दाम मिलने से परेशान होकर अपनी ढाई एकड़ केले की फसल नष्ट कर दी, जिससे उसे करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ. फसल की उचित कीमत नहीं मिलने से किसान पिछले कई दिनों से परेशान था.

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video: मुंबई इंडियंस को हारता देख आकाश अंबानी बीच मैच में ही स्टेडियम छोड़ गए, फैंस को भी किया जाने का इशारा!

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में अबतक प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टीम लगातार मुकाबले गंवा रही। गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मिली करारी हार के दौरान टीम मालिक आकाश अंबानी बीच मैच में ही स्टेडियम छोड़कर चले गए। उनका यह कदम कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। इस घटना ने मुंबई टीम के भीतर बढ़ती बेचैनी और निराशा को साफ दिखा दिया।

मुंबई इंडियंस इस समय पॉइंट्स टेबल में मुश्किल स्थिति में है। 7 मुकाबलों में टीम को 5 हार मिली है। इसी कारण टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है। अगर आने वाले मुकाबलों में लगातार जीत नहीं मिली, तो छठी बार खिताब जीतने का सपना अधूरा रह सकता।

मुंबई ने अबतक 5 मैच गंवाए
इस पूरे सीजन में मुंबई की सबसे बड़ी समस्या प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। टीम में बड़े नाम होने के बावजूद खिलाड़ी एक यूनिट के रूप में बेअसर दिखे हैं। कुछ खिलाड़ियों ने अलग-अलग मैचों में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन पूरी टीम एकजुट प्रदर्शन करने में नाकाम रही।

हार्दिक की कप्तानी में प्रदर्शन खराब
रोहित शर्मा से कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से टीम लगातार सवालों के घेरे में है। नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आए हैं, इसलिए हार्दिक की कप्तानी पर भी दबाव बढ़ गया है।

चेन्नई के खिलाफ मिली सबसे बड़ी हार
चेन्नई के खिलाफ मुकाबला मुंबई के पूरे अभियान की तस्वीर जैसा रहा। 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम सिर्फ 104 रन पर सिमट गई और 103 रन से हार गई। यह रन के हिसाब से मुंबई की सबसे बड़ी हार रही। मैच खत्म होने से पहले आकाश अंबानी डगआउट छोड़कर बाहर जाते दिखे। जाते समय वह दर्शकों की ओर इशारा करते भी नजर आए, मानो लोगों से लौटने का संकेत दे रहे हों।

हालांकि टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने खिलाड़ियों की थकान को हार का कारण मानने से इनकार किया। उनका कहना था कि आज के समय में सभी खिलाड़ी पेशेवर हैं और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के बाद वापसी करना सामान्य बात है। टीम को लय और निरंतरता की जरूरत है।

बड़े खिलाड़ियों का प्रदर्शन फीका
आंकड़े भी मुंबई की परेशानी बताते हैं। हार्दिक पांड्या ने 6 मैचों में 97 रन बनाए और तीन विकेट लिए हैं। सूर्यकुमार यादव सात मैचों में 156 रन ही बना सके हैं। जसप्रीत बुमराह को सिर्फ दो विकेट मिले हैं। तिलक वर्मा 181 रन के साथ कुछ चुनिंदा अच्छे प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं।

जयवर्धने ने कहा कि अगर टीम अपना बेस्ट खेल दिखाए तो वापसी संभव है, लेकिन इसके लिए आत्मविश्वास, अनुशासन और पूरा ध्यान जरूरी। मुंबई इंडियंस के लिए अब समय तेजी से निकल रहा है। वानखेड़े में मालिक का बीच मैच से उठकर जाना इस बात का संकेत है कि टीम पर संकट गहराता जा रहा।

Fri, 24 Apr 2026 13:42:06 +0530

  Videos
See all

Nari Shakti वंदन अधिनियम संशोधन पर बोले Arun Govil - विपक्ष के पास सिर्फ़ नकारात्मकता | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:07:51+00:00

Brahmāstra |Debate Show| Second Phase Of Voting In Bengal|Mamata vs Modi:Bengal में कौन किस पर भारी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:09:31+00:00

Iran America War Update:ईरान ने आसमान में तबाह की अमेरिकी मिसाइल। | Israel | Trump | Mayank Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:09:05+00:00

रेजा पहलवी पर फेंका गया लाल रंग [Red liquid splashed on Reza Pahlavi during Berlin visit] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:08:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers