Summer Special Drinks: गर्मियों का असली मज़ा! आम से बने ये 7 ड्रिंक्स जो आपको देंगे ताज़गी और भरपूर स्वाद!
7 Summer Special Drinks: गर्मियों का असली मज़ा तभी आता है जब ठंडे-ठंडे और स्वाद से भरपूर ड्रिंक्स मिल जाएं. ऐसे में आम से बने पेय न सिर्फ गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि हर घूंट में ताज़गी भी भर देते हैं. अगर आप इस सीजन कुछ नया और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो ये 7 मैंगो ड्रिंक्स जरूर आजमाएं.
Rakesh Bedi: ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद राकेश बेदी को मिला बड़ा इनाम, मेकर्स ने दिया करोड़ों का चेक!
Rakesh Bedi Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद अभिनेता राकेश बेदी की किस्मत चमक गई है। उनकी शानदार परफॉर्मेंस से खुश होकर निर्माताओं ने उन्हें बड़ा बोनस दिया है।
जमील जमाली का किरदार हुआ हिट
फिल्म में राकेश बेदी ने ‘जमील जमाली’ का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग्स सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
निर्माताओं ने दिया खास तोहफा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर्स राकेश बेदी के काम से बेहद प्रभावित हुए। इसी खुशी में उन्हें 1 करोड़ रुपये का बोनस दिया गया है।
फीस से दोगुना मिला इनाम
बताया जा रहा है कि राकेश बेदी को दोनों फिल्मों के लिए करीब 50 लाख रुपये फीस मिली थी। लेकिन फिल्म की सफलता के बाद उन्हें 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया गया, जो उनकी फीस से भी ज्यादा है।
फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 1000 करोड़ क्लब पार कर चुकी है और 1200 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही है।
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R. Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।
यह भी पढ़े- यामी गौतम ने इस फिल्म के लिए पढ़ी कुरान, इस्लामी कानून समझने में लगे 1.5 साल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi






















