Responsive Scrollable Menu

फिल्म हक के लिए यामी गौतम ने कुरान पढ़ी थी:डायरेक्टर बोले- इस्लामी कानून समझने में टीम को डेढ़ साल लगा था

फिल्म हक की एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने किरदार की तैयारी और फिल्म की प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए करीब चार महीनों तक कुरान पढ़ी थी। यह बात फिल्म के डायरेक्टर सुपर्न वर्मा ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में बताई। सुपर्न वर्मा ने बताया कि फिल्म की रिसर्च के दौरान इस्लामी कानून समझने में टीम को करीब डेढ़ साल लगा था। उन्होंने बताया कि फिल्म में कुरान के संदर्भ और संवाद वास्तविकता के साथ पेश किए गए हैं। इसलिए अंत में 'इकरा' जैसे शब्द का विशेष महत्व रखा गया। उन्होंने कहा कि फिल्म में ट्रिपल तलाक और मेहर जैसे मुद्दों को सही संदर्भ में दिखाने का प्रयास किया गया था। फिल्म हक में यामी गौतम के अलावा इमरान हाशमी, शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टंगडी जैसे कलाकार भी थे। फिल्म की कहानी जेंडर इक्वालिटी, न्याय और पर्सनल डिग्निटी जैसे मुद्दों पर आधारित थी। कहानी में, शाजिया (यामी गौतम) अपने पति (इमरान हाशमी) के दूसरी शादी करने और उसे मेंटेनेंस देने से इनकार करने पर अदालत का सहारा लेती है। जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के कोलैबोरेशन में बनी यह फिल्म नवंबर 2025 में थिएटर में रिलीज हुई थी। इसके बाद इसे 2 जनवरी 2026 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। फिल्म हक देखकर यामी की फैन हुईं आलिया फिल्म की आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और संजय कपूर जैसे सेलेब्स ने तारीफ की थी। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया और खुद को यामी की फैन बताया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘क्वीन यामी गौतम, आप ‘हक’ में कमाल हैं। आपकी एक्टिंग में सच्चाई, दिल और क्लास साफ दिखती है। यह अब तक की मेरी सबसे पसंदीदा महिला परफॉर्मेंस में से एक है। जैसा कि मैंने फोन पर भी कहा, मैं आपकी फैन हूं और आपके आने वाले काम का बेसब्री से इंतजार है।’ आलिया के इस पोस्ट पर यामी गौतम ने भी रिएक्शन दिया था। उन्होंने आलिया की स्टोरी री-शेयर करते हुए लिखा था कि इतनी शानदार एक्ट्रेस और अच्छे इंसान से ऐसी तारीफ मिलना बहुत खास है। यामी ने कहा था कि वह आलिया के काम और उनके प्रोफेशनल रवैये की हमेशा से इज्जत करती हैं। दोनों के बीच हुई बातचीत को उन्होंने दिल से जुड़ी और सच्ची बताया।

Continue reading on the app

इंदौर में दो बच्चों के अपहरण का मामला, 15 लाख की फिरौती मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में दो बच्चों के अपहरण का मामला, 15 लाख की फिरौती मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Continue reading on the app

  Sports

हैदराबाद में खेलों का आगाज़! GHMC का 37 दिन का मेगा कैंप शुरू, 44 खेलों से निखरेगी नई प्रतिभा

Summer Sports Camp 2026 in Hyderabad : हैदराबाद में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) ने 2026 के लिए 37 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है. इसमें 6 से 16 वर्ष के बच्चों को 44 तरह के खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. 752 केंद्रों पर चल रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा पहचानना और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने का मौका देना है. Sun, 26 Apr 2026 17:15:29 +0530

  Videos
See all

गिर जंगल के पास गांव में बब्बर शेर का खौफ #junagadh #viralvideo #shorts #girforest #lion #lionvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T12:45:13+00:00

Breaking: फायरिंग के बाद Trump का पहला बयान, कहा- ये घटना मुझे ईरान जंग जीतने से नहीं रोक पाएगी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T12:43:07+00:00

Hardoi: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल ने अभिभावक को 1 मिनट में 10 बार ‘You shut up’ बोला #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T12:42:04+00:00

Dangal: Surendra Rajput का सिलेबस बदल दिया गया-Rohan Gupta | TMC Vs BJP | Rajeev Dhoundiyal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T12:39:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers