Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा रेट और कीमत घटने की बड़ी वजहें

Gold Silver Price Today April 24: देश में आज (24 अप्रैल) की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. सोना प्रति 10 ग्राम करीब 1200 रुपये तक सस्ता हुआ है. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,53,690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं मुंबई में यह 1,53,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. एक दिन पहले भी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई थी.

चांदी के ताजा भाव

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी कमी आई है. आज चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. दिल्ली, मुबंई और कोलकाता में चांदी लगभग इसी कीमत पर मिल रही है, जबकि चेन्नई में इसका भाव थोड़ा ज्यादा, करीब 2,69,900 रुपये प्रति किलो है.

 

Continue reading on the app

Swami Ramdev Health Tips: गर्मी में अपने तन-मन के साथ चित्त को शांत रखना है तो पिएं ये 3 ड्रिंक्स, स्वामी रामदेव ने बताया बनाने का तरीका

Swami Ramdev Health Tips: गर्मियों में अपने शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है. दरअसल, तापमान बढ़ने पर हमें अपने शरीर के ताप का भी ध्यान रखना होता है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तेज गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने वाला है. गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए स्वामी रामदेव द्वारा बताई गई आसान ट्रिक्स अपनाएं. उन्होंने बताया कि कोल्डड्रिंक और अन्य सिंथेटिक ड्रिंक्स हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी हानिकारक होती है. अपने शरीर को ठंडा रखना है तो ये तीन ड्रिंक्स पिएं.

यहां देखें लाइव वीडियो

स्वामी रामदेव ने बताए उपाय

स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव में बताया है कि आयुर्वेद और देसी खान-पान से पेट को ठंडा रखने के कई तरीके हैं. उन्होंने बताया कि बेल का शरबत पीना क्यों अच्छा है. इसे कैसे बनाएं. गर्मियों की ठंडाई कैसी होती है. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

ये खबर भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: स्वामी रामदेव ने मनाया सतुआ पर्व, बताया चने का सत्तू बनाने का तरीका और फायदा

बेल का शरबत पिएं

फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग में स्वामी रामदेव ने कहा कि गर्मियों में बेल का फल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. इसे खाने से न सिर्फ शरीर ठंडा होगा बल्कि शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं. वे बताते हैं कि बेल जितना पका हुआ होगा, उसका स्वाद उतना ही मीठा और खुशबूदार होगा. बेल का शरबत बनाने के लिए आपको बेल का गुदा निकालना होगा. इसके बाद उसके बीच निकाल लें और मिक्सी में डालकर मिक्स कर दें. थोड़ा सा पानी डालें ताकि यह पतला हो जाए. गोंदकतिरा भी इस शरबत में डाल सकते हैं. इस शरबत में अपने आप ही काफी मिठास आ जाती है. मगर आप इसे और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो पतंजलि को रोज सिरप या पतंजलि का शहद मिला सकते हैं. इसे बच्चों और बड़ों सबको पिलाएं. बेल का शरबत पीने से पाचन में सुधार होता है, शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मियों में दस्त या डायरिया से राहत मिलती है.

जौ की राबड़ी

स्वामी रामदेव ने गर्मियों में रोज पीने के लिए एक और खास ड्रिंक के बारे में बताया है. इसे जौ की राबड़ी कहते हैं, जो राजस्थान का एक पारंपरिक और पॉपुलर शरबत है. इसे बनाने के लिए जौ का दलिया लेना है. पतंजलि का जौ का दलिया दुकानों पर उपलब्ध है. इसमें छाछ मिलाएं. पतंतंजलि लवण भास्कर और पतंजलि हिंग्वाष्टक चूर्ण मिलाना है. इसे पीने से पेट में गैस-एसिडिटी नहीं होती है. सुबह 2 गिलास पीने से पूरे दिन पेट भरा रहेगा और ताजगी महसूस होती रहेगी. ये डिहाड्रेशन और लू से बचाता है. हाई बीपी को कंट्रोल करता है. इस देसी ड्रिंक को पीने से शरीर को फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम और कई प्रकार के विटामिन मिलते हैं.

जौ का सत्तू पिएं

जौ का सत्तू भी पतंजलि ने उपलब्ध करवा दिया है. स्वामी रामदेव ने लाइव वीडियो में कहा है कि जौ का सत्तू गर्मियों का सबसे फायदेमंद ड्रिंक है. इस जबरदस्त सत्तू को बनाने के लिए ठंडे पानी में सत्तू पाउडर, नींबू पानी, सेंधा नमक, धनिया पाउडर, हरी मिर्ची और थोड़ा प्याज मिलाना है. इसे पिएंगे को एनर्जी मिलेगी. शरीर हाइड्रेट रहेगा. ये सत्तू पेट की गर्मी को कम करता है. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. किडनी की सफाई और बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी जौ का सत्तू पीना चाहिए. 

गर्मियों में बनाएं स्पेशल ठंडाई

गर्मियों में काजू-बादाम और पिस्ता वाली स्वादिष्ट ठंडाई बनाने के लिए ठंडे दूध में पतंजलि ठंडाई पाउडर और पतंजलि रोज सिरप या हनी मिलाएं. इसे अच्छे से मिक्स करें. जबरदस्त स्वाद वाली इस ठंडाई को पीने से आनंद आ जाएगा. स्वामी रामदेव ने इस ड्रिंक को बच्चों के लिए फायदेमंद बताई है. 

ये खबर भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: कमजोर आंखों का घर बैठे करें इलाज, स्वामी रामदेव ने बताया जबरदस्त नुस्खा

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs GT: सबसे ज्यादा रन बनाए, अवॉर्ड भी जीता, फिर विराट कोहली ने किसे बताया मैच का हीरो?

विराट कोहली ने इस मैच में अपनी टीम को एक बार फिर तेज शुरुआत दिलाई और सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. मगर कोहली ने एक खास खिलाड़ी की जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे वो बड़ा अंतर साबित हुआ. Sat, 25 Apr 2026 07:02:57 +0530

  Videos
See all

Maharashtra Politics: ऑटो-टैक्सी ड्राइवर के लिए मराठी अनिवार्य! | Sanjay Nirupam | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T03:06:59+00:00

US-Israel-Iran War: स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज को लेकर बड़ी खबर | Strait of Hormuz | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T03:08:20+00:00

Raghav Chadha Resigns From AAP Updates: केजरीवाल को राघव चड्ढा ने दिया बड़ा झटका | BJP | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T03:06:43+00:00

AAP VS BJP: संकट के बीच CM Bhagwant Mann का बीजेपी पर पलटवार #aap #bjp #bhagwantmann #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T03:04:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers