नी मूवमेंट : रोजाना कुछ मिनट का अभ्यास देगा बेहतर संतुलन और ताकत, जॉइंट्स की समस्या में भी राहत
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। खासतौर पर घुटनों और कूल्हों के जोड़ों में दर्द और कमजोरी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में योग का एक आसान अभ्यास ‘नी मूवमेंट’ या ‘समस्थिति’ इन समस्याओं से राहत दिलाने में प्रभावी साबित हो सकता है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, नी मूवमेंट घुटनों और हिप जॉइंट्स को मजबूत बनाता है, निचले शरीर की स्थिरता बढ़ाता है और ताकत प्रदान करता है। इसे योग की आधारभूत मुद्रा माना जाता है। यह अभ्यास न केवल शारीरिक बल बढ़ाता है बल्कि मानसिक एकाग्रता भी सुधारता है।
योग एक्सपर्ट के अनुसार, नी मूवमेंट अभ्यास के लिए सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों को जोड़ लें। हाथों को शरीर के दोनों ओर सीधा रखें। नजर सामने की ओर रखें और पूरा शरीर संतुलित रखते हुए हवा में बैठने की मुद्रा बनाएं। इस मुद्रा में कुछ मिनट तक खड़े रहें। शरीर को पूरी तरह सतर्क और स्थिर रखना होता है। यह आसन घर पर बिना किसी उपकरण के आसानी से किया जा सकता है।
नी मूवमेंट को योग में आधारभूत मुद्रा भी कहते हैं, जिसके नियमित अभ्यास से घुटनों और कूल्हे के जोड़ों में मजबूती आती है। शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोगों में होने वाली कमजोरी दूर होती है। जोड़ों पर अनावश्यक दबाव कम होता है और दैनिक जीवन में बेहतर संतुलन मिलता है। साथ ही, यह मुद्रा मानसिक एकाग्रता बढ़ाती है, फोकस सुधारती है और तनाव कम करने में मदद करती है।
नी मूवमेंट सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन दोनों को संतुलित रखने का एक प्रभावी तरीका है। व्यस्त जीवनशैली में कुछ मिनट का यह अभ्यास कई बड़े फायदे दे सकता है। यह अभ्यास विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें घुटनों या कूल्हों में दर्द की शिकायत रहती है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना कुछ मिनट इस मुद्रा में खड़े रहने से शरीर की नींव मजबूत होती है और स्वास्थ्य में सुधार आता है।
यह आसन बेहद सरल है, लेकिन यदि किसी व्यक्ति को आर्थराइटिस की गंभीर समस्या है या जोड़ों में सूजन है तो इस अभ्यास से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही अभ्यास शुरू करनी चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति इसे बिना किसी खतरे के कर सकते हैं।
--आईएएनएस
एमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IPL 2026 की 5वीं हार पर फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा, बोले- 'मैं बिलकुल पसंद नहीं...'
Hardik Pandya Statement: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की हालत खराब है. गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मैच में मुंबई को करारी हार का सामना करना पड़ा. वानखेडे़ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI महज 104 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई और 103 रन से मुंबई पल्टन को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद हार्दिक पांड्या काफी नाराज नजर आए. तो आइए जानते हैं कि इस मैच में मिली हार के बाद हार्दिक ने क्या-क्या कहा...
हार्दिक पांड्या ने बताई हार की वजह
चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली हार के बारे में हार्दिक पांड्या ने मैच खत्म होने के बाद बात की और बताया कि मैच कहां उनके हाथ से निकला. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हार्दिक पांड्या ने कहा, "मुझे लगता है कि पावरप्ले में शुरुआती विकेट गिरना हमेशा मुश्किल होता है. आप हमेशा लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं और उसके बाद हम संभल नहीं पाए."
Appreciation all around for a special knock ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
Sanju Samson ???? Respect ???? #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/eS0u6dxRGi
पिच के बारे में पूछा सवाल
IPL 2026 में MI VS CSK के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान पिच काफी मुश्किल नजर आ रही थी. ऐसे में जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पूछा गया कि क्या पिच में कोई बदलाव आया? इस सवाल के जवाब में हार्दिक ने कहा, "मैं ऐसा नहीं कहूंगा. मैं ऐसा कहना पसंद नहीं करता. उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, 207 रन बनाए. पिच वही थी, मिट्टी भी वही थी. हमें बस अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी."
???? pic.twitter.com/c1KJ3oeJ9C
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 23, 2026
संजू सैमसन की हार्दिक पांड्या ने की तारीफ
हार्दिक पांड्या ने आगे कहा, "स्पिनरों को गेंद से ग्रिप मिल रही थी, है ना? इसपर हार्दिक ने कहा, हां, मुझे लगता है कि हमारे स्पिनरों ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की. बस संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली. उसी समय, उनके बल्लेबाज आते रहे और थोड़ा-थोड़ा करके रन बनाते रहे और उन्हें एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. मुझे लगता है कि उस पिच पर यह एक सम्मानजनक स्कोर से कहीं ज्यादा था. इस स्कोर का पीछा करने के लिए हमें पावरप्ले में अच्छा खेलना था और लय हमारे पक्ष में होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका."
A tough night at home.
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 23, 2026
Paltan, pick your Malaysia Airlines Player of the Match from the link below.
???? https://t.co/ieON8El7mf pic.twitter.com/JiXyQDr3hM
प्लेइंग-11 में बदलाव की ओर किया इशारा
मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2026 का सफर अब तक कुछ खास नहीं रहा है. फ्रेंचाइजी ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 5 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह अंक तालिका में मुंबई 8वें नंबर पर है. ऐसे में चेन्नई के हाथों मिली हार के बाद हार्दिक ने बदलाव की ओर इशारा किया. इसपर हार्दिक पांड्या ने कहा, "मुझे लगता है कि हम इस पर फिर से चर्चा करेंगे, आगे बढ़ेंगे और यह पता लगाएंगे कि हमें क्या करने की आवश्यकता है. हमारे पास कुछ दिन हैं. हमें बस यह देखना है कि हम सबसे अच्छा क्या कर सकते हैं."
ये भी पढ़ें: ऑरेन्ज कैप की रेस में संजू सैमसन की एंट्री, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















