कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, आईटी में बिकवाली
मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 180.20 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,483.80 और निफ्टी 72.50 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,100.55 पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप लूजर था। निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी कमोडिटी हरे निशान में थे।
सेंसेक्स पैक में एसबीआई, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, इंडिगो, एलएंडटी, एमएंडएम और बजाज फाइनेंस हरे निशान में थे। एचसीएल टेक, इन्फोसिस, सन फार्मा, टीसीएस, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, आईटीसी, ट्रेंट, बीईएल, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा लाल निशान में थे।
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 85.55 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,038.35 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 27 अंक की गिरावट के साथ 17,693 पर था।
एशिया के ज्यादातर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। शंघाई, हांगकांग, सोल, जकार्ता और बैंकॉक लाल निशान में थे, जबकि केवल टोक्यो हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ था।
मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,310.32 और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.89 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,438.50 पर था।
भारत के साथ वैश्विक बाजारों में कमजोरी की वजह कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को माना जा रहा है, जो कि होमुर्ज स्ट्रेट के कारण लगातार उच्च स्तर पर बनी हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 7: एक हफ्ते में 'भूत बंगला' ने मचाया धमाल, बना डाला ये नया रिकॉर्ड
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 7: प्रियदर्शन (Priyadarshan) के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर 'भूत बंगला' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते हो गए और बॉक्स ऑफिस पर इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ डरा भी रही है. हालांकि इसके कलेक्शन में सातवें दिन गिरावट देखने को मिली है. लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना डाला है.
भूत बंगला ने पहले हफ्ते की शानदार परफॉर्म
'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसने पहले हफ्ते में अच्छा परफॉर्म किया है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़, ओपनिंग डे पर 12.25, दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़, चौथे दिन 6.75 करोड़, 5वें दिन 7.65 और छठे दिन 6.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, सांतवे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. फिर भी फिल्म ने 2026 का नया रिकॉर्ड हासिल कर लिया है.
भूत बंगला ने बनाया नया रिकॉर्ड
सैकनिल्क के मुताबिक, गुरुवार यानि 7वें दिन 'भूत बंगला' ने 5.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. जिससे इस फिल्म का पहले हफ्ते का भारत में कुल कलेक्शन 84.05 करोड़ रुपये हो गया है. भले ही फिल्म ने 7वें दिन कमाई में मंदी देखी, लेकिन इसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, सात दिनों में 84.05 करोड़ की कमाई कर इसने शाहिद कपूर की ओ रोमियो (O Romeo) को पछाड़ दिया और साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.
2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में
कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक साल 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में टॉप पर धुरंधर 2 (1158.23 करोड़) है. फिर दूसरे नंबर पर बॉर्डर 2 (362.76 करोड़), तीसरी अब भूत बांग्ला है, जिसने एक हफ्ते में 84.05 करोड़ कमा लिए हैं. फिर ओ'रोमियो- 83.35 करोड़, मर्दानी 3- 52.99 करोड़, द केरल स्टोरी 2- 52.25 करोड़, इक्कीस-36.25 करोड़, अस्सी- 11.42 करोड़, दो दीवाने सहर में- 7.98 करोड़ और तू या मैं- 7.2 करोड़ है. बता दें, अभी धुरंधर 2 और भूत बंगला की कमाई जारी है और इस लिस्ट में बदलाव हो सकता है.
भूत बंगला की शानदार स्टारकास्ट
भूत बंगला में अक्षय कुमार ने तो शानदार काम किया ही है. उनके अलावा कई कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. जिनमें दिवंगत एक्टप असरानी है. उन्हें आखिरी बार सिनेमाघरों में देख फैंस को काफी अच्छा लगा. वहीं, परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमिक का तो कोई जवाब नहीं. इसके अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, जिशु सेनगुप्ता, मिथिला पालकर जैसे कलाकारों ने भी शानदार काम किया है. बता दें, फिल्म की कहानी एक हवेली की दिखाई गई है. जहां गांव में शादी करने पर दूल्हन गायब हो जाती हैं. कैसे अक्षय कुमार इसे ठीक करता है, ये फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा.
ये भी पढ़ें- बच्चों के मुस्लिम नाम रखने पर ट्रोल हुए Armaan Malik, फूटा पहली पत्नी पायल का गुस्सा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















