JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार, छापे के बाद दिया था इस्तीफा
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खांग्याते को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें CID ने गिरफ्तार किया है. कल ही JPSC के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया. इससे पहले 22 जुलाई 2026 को एल खांग्याते ने इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इस्तीफा तब दिया था कि जब CID ने JPSC परीक्षा धांधली के मामले में छापेमारी की.
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
Bharat Tiwari Encounter Case: आरा सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने भरत तिवारी पुलिस एनकाउंटर मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं. इन आरोपियों में जगदीशपुर के तत्कालीन SDM और SDPO के साथ-साथ शाहपुर के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) भी शामिल हैं. भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) को 12 अगस्त तक कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है. कोर्ट के इस आदेश से भरत तिवारी के परिवार वालों में न्याय की उम्मीद फिर से जाग गई है. भरत की मां और भाई ने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताया और मांग की कि कोर्ट आरोपियों को मौत की सजा दे, क्योंकि तभी उन्हें सुकून मिलेगा.
खबर अपडेट की जा रही है..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









