Responsive Scrollable Menu

Budh Gochar 2026: मेष राशि में प्रवेश से बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Gochar 2026: अप्रैल महीने के अंतिम दिनों में ग्रहों की चाल बदलने वाली है। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, संवाद, तर्क और व्यापार का प्रमुख कारक माना जाता है, इसलिए इसका राशि परिवर्तन अक्सर लोगों के जीवन के कई अहम क्षेत्रों को प्रभावित करता है। इस बार बुध मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से सूर्य की उपस्थिति एक खास योग का निर्माण करेगी।

बुध का राशि परिवर्तन कब?
पंचांग के अनुसार, बुध 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को सुबह 6:55 बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 15 मई 2026 तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मेष में सूर्य के साथ बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा, जिसे ज्योतिष में शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इस दौरान कुछ राशियों के लिए परिस्थितियां तेजी से सकारात्मक दिशा में बदल सकती हैं।

इन राशियों को मिल सकता है खास लाभ

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं, इसलिए यह गोचर इनके लिए खास माना जा रहा है। इस दौरान आय के नए अवसर सामने आ सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकते हैं। करियर में संघर्ष कर रहे लोगों को बेहतर मौके मिल सकते हैं, लेकिन सही निर्णय लेना बेहद जरूरी रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्य को मजबूत करने वाला हो सकता है। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। यदि कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो उसके पूरा होने की संभावना बढ़ेगी। यह समय नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी अनुकूल माना जा रहा है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर मेहनत का फल दिलाने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम दिखने लगेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह अवधि आर्थिक रूप से मजबूत करने वाली हो सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलने से निर्णय लेना आसान होगा और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार हो सकता है।

बुध का यह गोचर केवल आर्थिक या करियर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संवाद, सोच और निर्णय लेने की क्षमता पर भी असर डालेगा। बुधादित्य योग के प्रभाव से कई लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सफलता काफी हद तक सही समय पर सही कदम उठाने पर निर्भर करेगी।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हरिभूमि.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Continue reading on the app

जब तक मुसलमानों को न्याय नहीं मिल जाता, भारत विश्वगुरु नहीं बन सकता: असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर गुजरात के भुज में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 'विश्वगुरु' बनने के लक्ष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक देश के अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुसलमानों को उनके संवैधानिक अधिकार और न्याय नहीं मिलता, तब तक भारत का महाशक्ति बनने का सपना अधूरा रहेगा। उन्होंने भुज के मतदाताओं से स्थानीय निकाय चुनावों से पहले समुदाय के भीतर राजनीतिक नेतृत्व को मजबूत करने का आग्रह किया। भुज कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए न्याय और समानता के बिना विश्व स्तर पर अग्रणी बनने संबंधी भारत की परिकल्पना अधूरी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: चेहरा जल गया, बाल उड़ गये, मुंह खुल नहीं रहा... ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई बहुत बुरी स्थिति, प्लास्टिक सर्जरी की तैयारी

 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर इस देश को विश्वगुरु या महाशक्ति बनना है, तो यह तब तक संभव नहीं है जब तक भारत के मुसलमानों को उनके अधिकार नहीं मिल जाते।’’ उन्होंने मतदाताओं से भुज नगरपालिका और जिले की विभिन्न तालुका पंचायतों में चुनाव लड़ रहे एआईएमआईएम उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील की। प्रतिद्वंद्वी दलों पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस, आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के साथ मिलकर एआईएमआईएम के बारे में ‘‘झूठ फैला रहे हैं’’। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना और संविधान में जनता के विश्वास को सुदृढ़ करना है।

इसे भी पढ़ें: Israel-Lebanon Ceasefire | ट्रंप का सीज़फ़ायर ऐलान और हिज़्बुल्लाह की चुनौती! इज़राइल-लेबनान का युद्धविराम 3 हफ्ते के लिए बढ़ा

 

ओवैसी ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी का प्राथमिक उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी लड़ाई उन अधिकारों के लिए है जो संविधान ने देश के हर नागरिक को दिए हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में Vaibhav Suryavanshi का तूफानी शतक, फिर Injury ने बढ़ाई सनराइजर्स की टेंशन

शनिवार को खेले गए मुकाबले में दर्शकों को जहां रोमांचक खेल देखने को मिला, वहीं एक समय पर चिंता का माहौल भी बन गया था। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को चोट लगने की खबर से टीम और प्रशंसकों में हलचल देखी गई।

मौजूद जानकारी के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के शुरुआती ओवरों में वैभव सूर्यवंशी गेंद के पीछे दौड़ते हुए अचानक असहज नजर आए और अपने पैर के पिछले हिस्से को पकड़ते हुए मैदान पर ही रुक गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत टीम स्टाफ को संकेत दिया और सहायता के साथ मैदान से बाहर चले गए। शुरुआती तौर पर इसे मांसपेशियों में खिंचाव या थकान से जुड़ी समस्या माना जा रहा है।

गौरतलब है कि मैच के बाद टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने स्थिति को लेकर राहत भरी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को हल्की परेशानी महसूस हुई थी, लेकिन उपचार के बाद अब वह ठीक लग रहे हैं और अगले एक-दो दिन में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

बता दें कि यह घटना उस शानदार प्रदर्शन के तुरंत बाद हुई, जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया । उन्होंने मात्र 37 गेंदों में 103 रन की तेज पारी खेली, जिसमें कई छक्के और चौके शामिल रहे हैं। उन्होंने बेहद कम गेंदों में शतक पूरा कर नया कीर्तिमान भी बनाया और कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 प्रारूप में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया। उनकी इस उपलब्धि को भारतीय क्रिकेट में एक बड़े उभरते सितारे के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स द्वारा बनाए गए बड़े लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम किया।  टीम प्रबंधन अब वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर नजर बनाए हुए है और आगे के मैचों में उनकी उपलब्धता को लेकर फैसला लिया जाएगा।
Sun, 26 Apr 2026 19:47:20 +0530

  Videos
See all

Amit Shah Viral Speech | West Bengal | 'ममता बनर्जी मुझसे बहुत चिढ़ती है..' #shorts #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:05:12+00:00

Israel Lebanon War: साउथ लेबनान पर भीषण अटैक! Israel Lebanon War | Attack | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:07:45+00:00

Lawrence Bishnoi Gang News : 'लॉरेंस ऑफ पंजाब'...अंडरवर्ल्ड में क्यों मच गया कोहराम? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:05:10+00:00

Halla Bol Full Show: Donald Trump के बगल से फिर निकली 'मौत' | Washington | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:02:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers