Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: आज का दिन इन 5 राशियों को शुभ फल देगा, पढ़ें 12 राशियों के लिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: पंचांग के अनुसार आज 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार है. चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में दोपहर 0:13 मिनट तक उसके बाद कर्क राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन हानि की संभावना है. किसी को पैसा उधार न दें. नौकरी में अधिकारियों से विवाद होगा. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. पुरानी बीमारियां परेशान करेंगी. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं.

उपाय- कन्याओं को चॉकलेट दान करें.

वृषभ राशि- आज का दिन उत्तम फल देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुके काम फिर से शुरु होंगे. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक मुनाफा होगा. परिवार में शुभ काम होंगे. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- कन्या को मिठाई दान करें.

मिथुन राशि- आज का दिन उत्तम फलदायी होगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. कारोबार में नए आइडिया लागू करने से धन लाभ होगा. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. छात्रों को मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय- नवार्ण मंत्र का जाप करें.

कर्क राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की समस्या बहुत हद तक ठीक हो जाएगी. व्यर्थ के खर्च से बचना होगा. नौकरी में सभी काम समय से पूरे होंगे. व्यापार में संभलकर निवेश करें. हानि की संभावना है. सेहत में सुधार होगा. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.

उपाय- मां दुर्गा को सफेद बर्फी का भोग लगाएं.

सिंह राशि- आज का दिन अशुभ फल देगा. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. वाहन सावधानी से चलाएं. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है. कारोबार में नई साझेदारी करने से बचें. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होंगे.

उपाय- भगवान राम की स्तुति करें.

कन्या राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. सभी जरुरी काम पूरे होंगे. नौकरी में सहकर्मियों के सहयोग से सभी काम सफलता से पूरे होंगे. कारोबार में पिता समान व्यक्ति मदद करेगा. सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय- दुर्गा जी के मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां दान करें.

तुला राशि- आज का दिन मिले-जुले फल देगा. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. परिवार में खुशियां आएंगी. किसी से विवाद न करें. कार्यक्षेत्र पर विरोधियों से सावधान रहें. कारोबार में लाभ प्राप्त होगा. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.

उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

वृश्चिक राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. अचानक से धन प्राप्ति होगी. आज आपके निर्णय सही साबित होंगे. नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है. व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.

उपाय- माता दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं.

धनु राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. आय कम और खर्च ज्यादा होगा. कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. नौकरी में अधिकारियों से अनबन होगी. कारोबार में नया निवेश करने से बचें, हानि की संभावना है. सेहत खराब हो सकती है. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है.

उपाय- भगवान राम के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मकर राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. मित्रों से विवाद हो सकता है. कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में सामान्य लाभ मिलेगा. संतान पक्ष से विवाद हो सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.

उपाय- दुर्गा मंदिर में ध्वजा दान करें.

कुंभ राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन की समस्या आ सकती है. मित्रों से अनबन होगी. नौकरी में विरोधियों से सावधान रहें. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. सेहत अच्छी रहेगी. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

उपाय- नवार्ण मंत्र का जाप करें, कन्याओं को भोजन कराएं.

मीन राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन आगमन अच्छा होगा. लेकिन खर्च भी बने रहेंगे. किसी से विवाद न करें. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में पैसे का लेन-देन सावधानी से करें. संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं.

उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें.

ये भी पढ़ें- Ganga Saptami 2026: 'ऊं जय गंगे माता,मैया जय गंगे माता'..., गंगा सप्तमी पर मां गंगा की आरती और चालीसा पढ़ें, मिलेगी अनजाने पापों से मुक्ति

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

Aaj Ka Love Rashifal: मेष को मिलेगा सपनों के साथी से मिलने का मौका, प्यार, रिश्तों के मामलों में मिथुन का दिन शुभ, पढ़ें अपना लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal: आज 24 अप्रैल शुक्रवार के ​दिन मेष राशि वालों के लिए प्रेम राशिफल विशेष रूप से सकारात्मक है. आप अपने साथी के साथ समय बिताने के लिए तैयार हैं. सिंह राशि वाले आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी आपके प्रति ज़्यादा स्नेह और समझदारी दिखाएगा. मकर के प्रेम संबंधों में सच्चाई और ईमानदारी बेहद जरूरी है. विस्तार से पढ़ें मेष से लेकर मीन जातकों का दैनिक लव राशिफल.

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: पैट कमिंस ने गिनाई वैभव सूर्यवंशी की 2 बड़ी खूबियां, ऐसे ही नहीं बताया अपना नया फेवरेट

Pat Cummins- Vaibhav Sooryavanshi: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. वो उनके खेलने के अंदाज के फैन बन गए हैं और उन्हें अपना नया फेवरेट बताया है. Sun, 26 Apr 2026 14:52:24 +0530

  Videos
See all

डॉनल्ड ट्रंप ने अपने दूतों को नहीं भेजा पाकिस्तान [Trump cancelled the latest rounds of Iran talks] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:14:09+00:00

Trump Security।Washington Hotel Firing News: किस Level की होती है Donald Trump की सुरक्षा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:02:07+00:00

Madhya Pradesh में प्रीतम लोधी विवाद से सियासत गरम..कांग्रेस-BJP में तीखी बयानबाजी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:13:26+00:00

Why hay fever symptoms are lasting longer. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T10:01:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers