Responsive Scrollable Menu

EC के नोटिस का कांग्रेस ने दिया जवाब:कहा- चुनाव आयोग की कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित, खड़गे ने मोदी को आतंकी कहा था

कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आतंकवादी बयान पर चुनाव आयोग को जवाब दिया है। पार्टी ने कहा कि इस मामले में न तो मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) का उल्लंघन हुआ है और न ही किसी कानून का। कांग्रेस ने अपने जवाब में आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का नोटिस “दुर्भावना से प्रेरित” है और इसे बिना सही जांच के जारी किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लिखे पत्र में कहा कि पार्टी को एक ही नंबर के दो अलग-अलग नोटिस मिले, जिन पर अलग-अलग अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने कहा कि एक नोटिस में शिकायतकर्ता के तौर पर TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन का नाम है, जबकि दूसरे नोटिस में यह नाम हटा दिया गया है। इससे आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। चुनावी व्यस्तता के बीच भी सिर्फ 24 घंटे का समय दिया कांग्रेस ने यह भी आपत्ति जताई कि जवाब देने के लिए सिर्फ 24 घंटे का समय दिया गया, जो चुनावी व्यस्तता के बीच पर्याप्त नहीं है। पार्टी ने विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। पत्र में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयानों को भी MCC का उल्लंघन बताया और कहा कि इन मामलों में चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस का कहना है कि आयोग का रवैया “प्राकृतिक न्याय” के सिद्धांतों के खिलाफ है और वह इस मामले में निष्पक्षता नहीं दिखा रहा। खड़गे ने कहा था- मोदी आतंकवादी की तरह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में मंगलवार को कहा था ‘मोदी एक आतंकवादी की तरह हैं जो समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती।’ उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। चुनाव आयोग ने खड़गे से मांगा था जवाब चुनाव आयोग (EC) ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा था। यह नोटिस आयोग ने वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से शिकायतें मिलने के बाद जारी किया था। आयोग ने कहा था कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। ------------- ये खबर भी पढ़ें... मोदी को आतंकी कहने पर खड़गे को EC का नोटिस:कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान पर सफाई भी दी थी चुनाव आयोग (EC) ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भाजपा ने आज पीएम मोदी को आतंकी कहने के मामले में चुनाव आयोग से खड़गे की शिकायत की थी। दरअसल खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को आतंकी कहा था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Donald Trump tells BBC King Charles visit should help repair UK relations | BBC News

US President Donald Trump has said next week's state visit from King Charles and Queen Camilla could "absolutely" help improve relations with the UK. When asked in a phone interview with the BBC whether the visit could help repair the relationship, Trump said: "Absolutely. He's fantastic. He's a fantastic man. Absolutely the answer is yes." "I know him well, I've known him for years," he said. The president also spoke about his relationship with UK Prime Minister Keir Starmer, who he said could only "recover" if he changed course on immigration. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #US #UK #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 5 लकी क्रिकेटर जिनको पहले मैच में ही मिल गई कप्तानी, संभाली टीम की कमान

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करना हर एक खिलाड़ी का सपना होता है.  उसपर अगर पहले ही मुकाबले में अपनी नेशनल टीम की कप्तानी करने का मौका मिल जाए तो क्या ही कहना. कुछ ऐसे लगी खिलाड़ी हुए हैं जिनको अपने डेब्यू मैच में टीम की कमान संभालने का मौका मिला  है. इसमें भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है.  Mon, 27 Apr 2026 17:55:15 +0530

  Videos
See all

Amit Shah vs Mamata Banerjee | BJP vs TMC: 4 मई से पहले मोदी विरोधियों में मची खलबली? Bengal Chunav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:36:24+00:00

Pune में गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज...सैकड़ों गोभक्तों का विशाल आंदोलन | MH #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:46:48+00:00

Delhi में परीक्षा केंद्र पर बड़ा विवाद... कलावा उतरवाया,बुर्के पर क्यों चुप्पी? Controversy | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:37:39+00:00

Ravi Kishan On Bengal: बंगाल में क्यों आ गए 2 लाख भारतीय सेना के जवान ? #shorts #ravikishan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:35:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers