'जाने क्यों अब ऐसे गाने नहीं बनते', 25 साल पुराना ये गाना आज भी है हर पीढ़ी की पसंद, सुनते ही ताजा हो जाती हैं यादें
कुछ गाने ऐसे होते हैं जो कभी पुराने नहीं होते. बल्कि हमेशा हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं. ऐसा ही एक गीत है साल 2001 में आई दिल चाहता है फिल्म का. फरहान अख्तर की डायरेक्टोरियल डेब्यू वाली फिल्म का गाना 'जाने क्यों लोग' आज भी उतना ही लोगों का पसंदीदा है जितना पहले हुआ करता था. आज भी यूट्यूब पर इस गाने को लोग जमकर सुनते हैं. यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में ऐसे ढेरों कमेंट हैं. जहां यूजर्स ने लिखा है कि 'जानें क्यों अब ऐसे गीत नहीं बनते.' आमिर खान और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया गाना उदित नारायण और अलका याज्ञनिक ने गाया है. जबकि बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म में म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी ने दिया है.
'गृह मंत्री देंगे जवाब, आंदोलन पर चर्चा की जाए तो सदन में हंगामा न हो', किरेन रिजिजू ने विपक्ष से की अपील
संसद के मॉनसून सत्र के बीच छात्र आंदोलन को लेकर सरकार ने बड़ा रुख साफ किया है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार छात्रों से जुड़े मामलों पर सदन में पूरे विस्तार से चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि विपक्ष जिन बिंदुओं को उठाना चाहता है, सरकार उन सभी बिंदुओं पर जवाब देगी. गृह मंत्री इस मामले पर सरकार की ओर से जवाब देंगे. हालिया NEET पेपर लीक और छात्र प्रदर्शन को लेकर संसद में विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है.
किरेन रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि जब छात्र आंदोलन पर चर्चा की जाए तो सदन में हंगामा न हो. उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा को लेकर तैयार है. सभी पक्षों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. सरकार के अनुसार, छात्रों से जुड़े मामले काफी अहम हैं. संसद में इन पर गंभीरता से चर्चा होनी बेहद जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation









