Responsive Scrollable Menu

Gold का भाव अब युद्ध से नहीं बल्कि अमेरिकी Fed के फैसलों और ब्याज दरों से होगा तय

सोने की कीमतों और भू-राजनीतिक संघर्षों के बीच पारंपरिक संबंध बदल रहा है तथा मुद्रास्फीति, ब्याज दरें और मौद्रिक नीति सर्राफा कीमतों को प्रभावित करने वाले अधिक महत्वपूर्ण कारक बनकर उभरे हैं। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल)) की एच1 2026 प्रेशियस मेटल्स रिपोर्ट के अनुसार, चालू वर्ष की पहली छमाही में यह स्पष्ट हुआ कि केवल भू-राजनीतिक जोखिम सोने में तेजी बनाए रखने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

निवेशक अब संघर्षों का आकलन इस आधार पर अधिक कर रहे हैं कि उनका मुद्रास्फीति और ब्याज दरों पर क्या असर पड़ता है। एमओएफएसएल में जिंस शोध प्रमुख नवनीत दमानी ने कहा, 2026 की पहली छमाही ने दिखाया कि युद्ध और सोने के बीच संबंध अब पहले की तुलना में अधिक परिस्थितियों पर निर्भर हो गया है। उन्होंने कहा कि बाजार अब केवल भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर ध्यान नहीं दे रहा, बल्कि यह देख रहा है कि उनका मुद्रास्फीति, वास्तविक ब्याज दरों और मौद्रिक नीति की अपेक्षाओं पर क्या प्रभाव पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Jaipur Police ने पुरानी इमारत का सोना चांदी हड़पने के आरोप में 5 लोगों को किया गिरफ्तार

दमानी ने कहा कि ऊंचे बॉन्ड प्रतिफल (यील्ड) सोने के लिए सबसे बड़ी बाधा बनकर उभरी। इससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की पारंपरिक मांग पर भी असर पड़ा, जबकि भू-राजनीतिक तनाव ऊंचे स्तर पर बने रहे। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में नीतिगत अनिश्चितता, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से सोने की कीमतों को मजबूती मिली।

इसे भी पढ़ें: IGI Airport पर जब्त हुआ 869 ग्राम सोना, खिलौने वाले स्कूटर के टायरों में छिपाकर लाया था यात्री

रिपोर्ट में कहा गया कि बाद में शुल्क बढ़ने से उत्पादन लागत और मुद्रास्फीति की अपेक्षाएं बढ़ीं। इससे लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें बने रहने की आशंका मजबूत हुई और अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिभूतियों की वास्तविक प्रतिफल तथा डॉलर में तेजी आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका-ईरान संघर्ष भी इस बदलते रुख का उदाहरण है।

संघर्ष बढ़ने पर शुरुआती दौर में सोने की मांग बढ़ी, लेकिन कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति की चिंता बढ़ी और मौद्रिक नीति में ढील की उम्मीद कमजोर हुई। इससे सोने की तेजी सीमित रही और बाद में कीमतों में सुधार आया। रिपोर्ट में कहा गया, शुल्क अब केवल आर्थिक वृद्धि के लिए जोखिम नहीं रह गए हैं, बल्कि वे मुद्रास्फीति बढ़ाने वाली ताकत बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Budget पेश, TVK सरकार महिलाओं को देगी सोना, नवजात को अंगूठी और पशु

रिपोर्ट के अनुसार, आगे भी मुद्रास्फीति का रुख, फेडरल रिजर्व के संकेत, वैश्विक नकदी की उपलब्धता, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, ईटीएफ में निवेश और सट्टा निवेश सोने और चांदी की कीमतों के प्रमुख चालक बने रहेंगे।

Continue reading on the app

Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज, 'शांतिपूर्ण' प्रदर्शन रणभूमि में बदला!

रांची पुलिस ने विधानसभा की ओर बढ़ रहे JPSC-JSSC के प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। JPSC-JSSC परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों ने रांची में आंदोलन में शामिल सभी छात्रों से एकजुटता बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि सोमवार को होने वाला विधानसभा मार्च शांतिपूर्ण रहे। रांची पुलिस आज के विधानसभा मार्च के लिए पूरी तरह तैयार है; SP पारस राणा ने प्रदर्शनकारी छात्रों को भरोसा दिलाया है कि अगर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहता है, तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
 

इसे भी पढ़ें: KC Venugopal की Shashi Tharoor को चेतावनी, ऐसे बयानों से BJP को होता है फायदा


'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज में घायल हुए छात्र प्रदर्शनकारी विक्रम कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन जी, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था। हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे। हमने कोई गाली-गलौज भी नहीं की थी। अचानक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। यह ठीक नहीं है। प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने कहा कि पुलिस बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। लाठी का इस्तेमाल सिर्फ़ कमर के नीचे ही किया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने हमारे सिर, हाथों, चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी लाठियां मारीं। इससे सरकार का दोहरा रवैया पता चलता है।

इससे पहले छात्र प्रदर्नकारियों के सातवें और आखिरी बैरिकेडिंग तक पहुंचते ही पुलिस ने उनपर वाटर कैनन एक्शन शुरू कर दिया. ऐसे में छात्र पानी में जमकर डांस करने लगे और कहने लगे- और चलाओ, और चलाओ। 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब सरकार ने नुकीले बैरिकेड लगाए, तो तबीयत ठीक न होने के बावजूद मैं खुद को रोक नहीं पाया। क्या यह पाकिस्तान, बांग्लादेश या चीन का बॉर्डर है? ये छात्र हैं। खबरों के मुताबिक, झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों को पहले 'ओल्ड विधानसभा चौक' के पास रोका गया था, लेकिन वे बैरिकेड्स पार करके आगे बढ़ गए। रास्ते में पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, और प्रदर्शन वाली जगह के पास वॉटर कैनन और दंगा-रोधी गाड़ियां भी मौजूद हैं। मार्च का नेतृत्व कर रहे वॉलंटियर्स प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Modi-Yogi ने 'Mission 2027' को सफल बनाने के लिए कसी कमर, कई BJP MLAs के टिकट पर लटकी तलवार!


सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के बीच प्रदर्शनकारी झारखंड विधानसभा परिसर के और करीब पहुँच गए हैं। विधानसभा का मॉनसून सत्र अभी चल रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रदर्शनकारी झारखंड विधानसभा के करीब पहुँच रहे हैं। उन्होंने पुलिस की कई बैरिकेडिंग तोड़ी और उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन ये उपाय उन्हें राज्य विधानसभा के और करीब जाने से नहीं रोक पाए। रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को झारखंड विधानसभा की ओर मार्च करने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने वॉटर कैनन तैनात किए हैं।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

Continue reading on the app

  Sports

6 गेंद पर ठोक दिए 6 छक्के, 'वनडे' मैच में 24 साल के बल्लेबाज का दिखा खूंखार रूप, युवराज सिंह के कारनामे की दिलाई याद

6 sixes in 6 balls toby albert: इंग्लैंड में खेले जा रहे वन डे कप में 24 साल के टोबी अल्बर्ट ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने का अनोखा कारनामा कर तहलका मचाया. हालांकि, उन्होंने एक ओवर में ये 6 छक्के नहीं मारे, लेकिन उनकी विस्फोटक बैटिंग ने भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के एक ओवर में लगाए 6 छक्कों की यादें ताजा कर दीं. Mon, 10 Aug 2026 17:46:15 +0530

  Videos
See all

US-Iran War Updates: US President Donald Trump नेIran पर हमले करने पर क्यों लगाई रोक? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T13:15:21+00:00

वीर सावरकर के सवाल पर केरल में बवाल... ‘फ्रीडम क्विज’ के शिक्षक निलंबित | Kerala News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T13:13:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers