Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र की 'लाड़ली बस' के नए चेहरे बने Riteish और Genelia Deshmukh, MSRTC ने 5 साल के लिए बनाया ब्रांड एंबेसडर

महाराष्ट्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम (MSRTC) ने अपनी ब्रांड वैल्यू और यात्री जुड़ाव को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रितेश देशमुख और जिनेलिया देशमुख को आधिकारिक तौर पर निगम का नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। बुधवार को मंत्रालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस नियुक्ति पर मुहर लगाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की उपस्थिति में औपचारिक करार पर हस्ताक्षर किए गए।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Aryan Khan ने दोस्त की शादी में मचाई धूम, बला की खूबसूरत हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत

 

उनकी नियुक्ति को औपचारिक रूप देने संबंधी करार पर मंत्रालय में हस्ताक्षर किए गए जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि रितेश और जिनेलिया एमएसआरटीसी के अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। एमएसआरटीसी ने 2023 में प्रसिद्ध मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था, लेकिन वह निगम के कार्यक्रमों में कम ही दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें: Divyanka Sirohi Death | 30 की उम्र में थमीं दिव्यांका सिरोही की धड़कनें, इंस्टाग्राम पर शेयर की थी ये आखिरी पोस्ट

 

दिवंगत अभिनेता विक्रम गोखले दो दशक पहले निगम के ब्रांड एंबेसडर थे। एमएसआरटीसी देश का सबसे बड़ा सड़क परिवहन निगम है, जिसके पास 16,000 से अधिक बसों का बेड़ा और करीब 86,000 कर्मचारियों का कार्यबल है। हर दिन 55 लाख से अधिक यात्री इसकी बसों से यात्रा करते हैं।

Continue reading on the app

वैश्विक मंच पर SS Rajamouli का नया जादू! फिल्म Varanasi का मैक्सिको कॉमिक कॉन में होगा भव्य प्रदर्शन

'बाहुबली' और 'आरआरआर' (RRR) जैसी फिल्मों से भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले दिग्गज निर्देशक एस. एस. राजामौली एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ अब वैश्विक मंच पर अपनी पहली बड़ी दस्तक देने जा रही है। इस महत्त्वाकांक्षी फिल्म का अंतरराष्ट्रीय प्रेजेंटेशन शुक्रवार को मैक्सिको में आयोजित प्रतिष्ठित ‘कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस’ (CCXPMX26) में किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Aryan Khan ने दोस्त की शादी में मचाई धूम, बला की खूबसूरत हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत

आयोजकों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राजामौली के बेटे एवं फिल्म के निर्माता एस. एस. कार्तिकेय इस तीन दिवसीय पॉप-कल्चर सम्मेलन में प्रशंसकों के लिए फिल्म की एक झलक पेश करेंगे और पहले कभी न देखे गए पर्दे के पीछे के दृश्य साझा करेंगे। ‘सीसीएक्सपीएमएक्स26’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, “वैश्विक स्तर पर धूम मचाने वाली ‘आरआरआर’ के निर्माता की नयी पेशकश! भारतीय सिनेमा का भव्य रूप अब ‘कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस’ में ‘वाराणसी’ पर एक विशेष सत्र के साथ पहुंचेगा।

इसे भी पढ़ें: 'Zeenat Aman अच्छी एक्ट्रेस नहीं थीं', Mumtaz ने किया तीखा तंज, पूछा- 'उन्हें कितने अवॉर्ड मिले?'

दूरदर्शी निर्देशक एस. एस. राजामौली के अगले महाकाव्य रोमांच की झलक पाने के लिए आइए और इसकी ताकत को महसूस कीजिए।” फिल्म ‘वाराणसी’ में राजामौली पहली बार तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में महेश बाबू ‘रुद्र’ के मुख्य किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा जोनास भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी, जो कई हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हिंदू पौराणिक कथाओं से आंशिक रूप से प्रेरित इस फिल्म का शीर्षक भी भारत के उस शहर से लिया गया है, जिसे हिंदू धर्म की आध्यात्मिक राजधानी माना जाता है। फिल्म ‘वाराणसी’ के 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

RR vs SRH: ईशान-अभिषेक के आगे राजस्थान ने घुटने टेके, SRH ने RR को 5 विकेट से रौंदा, वैभव का शतक गया बेकार

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसे SRH ने आसानी से 5 विकेट से मैच को जीत लिया। Sat, 25 Apr 2026 23:36:50 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani | यूक्रेन की सेना ने बरसाए ड्रोन | #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:39:31+00:00

Raghav Chadha Viral Video: केजरीवाल पर संदीप दीक्षित ने क्या कहकर चौंकाया ?#shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:38:48+00:00

Mamata Banerjee की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:39:31+00:00

Kishore Ajwani | Patna में गहनों की दुकान में लूट | #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T18:40:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers