Responsive Scrollable Menu

जयपुर में एक साल तक किराए पर रहा आतंकी:सिर्फ नमाज के लिए बाहर निकलता था, हरियाणा के युवक ने दिलाया था कमरा

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी उमर हारिस (अमजद) उर्फ खरगोश जयपुर के दिल्ली रोड स्थित जयसिंहपुरा खोर इलाके में करीब एक साल तक रहा। उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट भी बनवा लिया था। इसी पासपोर्ट से आतंकी इंडोनेशिया और फिर सऊदी अरब भागने में भी सफल रहा। राजस्थान एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में सामने आया कि उमर हारिस सड़वा मोड़ के पास राशिद विहार कॉलोनी में 'सज्जाद' नाम से रह रहा था। उसे यहां 1500 रुपए में किराए का कमरा हरियाणा के युवक ने दिलवाया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह दिन के करीब 16 घंटे लैपटॉप पर बिताता था। वह किसी से बात नहीं करता था। लोगों से उसका संपर्क न के बराबर था। वह केवल नमाज के लिए मस्जिद जाता और तुरंत लौट आता था। उसकी इस चुप्पी और दूरी ने ही उसे एक साल तक पूरी तरह गुमनाम बनाए रखा। आसपास रहने वाले लोगों को भी उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। सुनसान लोकेशन का सोचा-समझा चुनाव आतंकी ने जानबूझकर ऐसी जगह किराए का कमरा लिया था, जहां आवाजाही कम हो। राशिद विहार कॉलोनी काफी अंदर की तरफ है। इसकी वजह से उधर कोई ज्यादा जाता-आता भी नहीं है। यही वजह रही कि एक साल तक वह बिना किसी शक के यहां रह सका। उमर हारिस ने कुछ लोगों को उसने अपना नाम 'अमजद' भी बताया था। उधर, स्थानीय लोग उसके बारे में खुलकर बात करने से बचते नजर आए। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले जम्मू और राजस्थान पुलिस की टीम यहां आई थी और कई लोगों को हिरासत में लेकर गई थी। 10 गाड़ियों में आई थी पुलिस राशिद विहार कॉलोनी के रिहान ने बताया- वह जयपुर में करीब 15 साल से रह रहा है। जिस घर में अहमद उर्फ खरगोश रहता था, वहां भी एक फैमिली लंबे समय से रहती है, लेकिन उसने कभी अहमद को वहां नहीं देखा। कुछ दिन पहले बाहर की पुलिस की 10 गाड़ियां आई थीं, जिन्होंने सुबह करीब 11 से शाम 5 बजे तक अहमद और उस मकान में रहने वाले लोगों से पूछताछ की थी। पड़ोसी बोले- शांत स्वभाव का लगता था जांच में सामने आया कि राशिद विहार कॉलोनी के पास एक खेत में पांच भाइयों सद्दाम, आमिर हसन, जामिर, राहुल और अफरीदी ने मकान बनाया है। इन्हीं के मकान में आतंकी ने किराए पर कमरा लिया था। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ‘सज्जाद’ ने दाढ़ी बढ़ा रखी थी और वह बेहद शांत स्वभाव का लगता था। वह न तो किसी से बातचीत करता था और न ही किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होता था। पकड़े गए लोगों में आमिर हसन भी शामिल है, जो पेशे से मजदूर है। उससे जम्मू में पूछताछ की जा रही है। घटना के सामने आने के बाद से सड़वा मोड़ और आसपास की कॉलोनियों में अजीब सा सन्नाटा है। लोग इस बात से हैरान हैं कि जिस व्यक्ति को वे एक शांत पड़ोसी समझ रहे थे, वह देश की सुरक्षा के लिए इतना बड़ा खतरा था। एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि जयपुर में उसके मददगार कौन थे और लैपटॉप के जरिए वह किन आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। जम्मू पुलिस की कार्रवाई से हुआ खुलासा इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब जम्मू-कश्मीर पुलिस को आतंकी के बारे में अहम इनपुट मिला। इसके बाद राजस्थान एटीएस की मदद ली गई। एटीएस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एम.एन के अनुसार, चार संदिग्धों को पकड़कर जम्मू कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया। 3 अप्रैल को जम्मू कश्मीर और राजस्थान पुलिस ने राशिद विहार कॉलोनी में दबिश दी थी। ------- ये खबरें भी पढ़िए… जयपुर में एक साल रहा था आतंकी 'खरगोश', सी-स्कीम में नौकरी, जयसिंहपुराखोर में रहकर संवेदनशील इलाकों की रेकी की लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी उमर हारिस उर्फ 'खरगोश' एक या दो दिन नहीं, बल्कि 1 साल साल तक जयपुर में रहा। यही नहीं उसने जयपुर के सी-स्कीम में नौकरी करते हुए कई इलाकों में रेकी की। (पूरी खबर पढ़ें) लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ने जयपुर में निकाह किया था, फेक पासपोर्ट बनवाकर देश से भागा, अब सऊदी अरब में छिपे होने की आशंका लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमर हारिस उर्फ 'खरगोश' ने पहचान बदलकर जयपुर में निकाह किया था। निकाह के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए। इन डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवाया। फिर देश से भाग निकला। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

Mumbai Airport पर स्पॉट हुई Raashi Khanna #shorts #viral #latest #aajtakdigital

Mumbai Airport पर स्पॉट हुई Raashi Khanna #shorts #viral #latest #aajtakdigital आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी का शतक गया बेकार, 228 रन बनाकर भी हारी RR, हैदराबाद ने मारी बाजी

IPL 2026, RR vs SRH: आईपीएल 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करारी हार मिली. इस मुकाबले में 228 रन बनाने के बाद भी राजस्थान की टीम हार गई और वैभव सूर्यवंशी का शतक भी बेकार गया. Sat, 25 Apr 2026 23:29:05 +0530

  Videos
See all

Iran War: Pakistan में ईरानी जाल! जनरल का 'कोर्ट मार्शल' करेंगे ट्रंप? Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T22:30:05+00:00

Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा पर बड़ा एक्शन! | Arvind Kejriwal | AAP | BJP | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T23:00:15+00:00

Iran America Conflict: ट्रंप की कुर्सी जाएगी? | Iran America War Update | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T22:30:10+00:00

Kishore Ajwani | महाराष्ट्र के नागपुर का मामला | #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T22:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers