विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, प्रियंका गांधी बोलीं- जब तक अमित शाह संसद में बयान नहीं देंगे, तब तक गतिरोध जारी रहेगा
संसद के मानसून सत्र में विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है, इस नए हफ्ते की शुरुआत भी शोर शराबे और हंगामे के बीच हुई जिसे देखते हुए आसंदी को सदन स्थगित करना पड़ा, विपक्ष अपनी जिद पर अड़ा है उसकी मांग है विद्यार्थियों के साथ दिल्ली में हुई बर्बरता पर गृह मंत्री अमित शाह सदन में जवाब दें तब तक्गातिरोध बना रहेगा
दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन में हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल के बाद से विपक्ष सरकार पर मोर्चा खोले हुए है कांग्रेस के सांसद गृह मंत्री अमित शाह का जवाब मांग रहे है उनके सदन से गायब रहने पर सवाल कर रहे हैं उधर समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर दान चोरी का मुद्दा उठा रखा है, दोनों पार्टियों के नेतृत्व में अन्य विपक्षी डाल के सांसद एक साथ होकर सरका रपर हमलावर हैं और मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विपक्षी सांसदों का पोस्टर बैनर के साथ प्रदर्शन
पिछले हफ़्तों की तरह ही इस नए हफ्ते की शुरुआत में ही विपक्ष ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए, आज फिर संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह जवाब दो लिखे बैनर के साथ प्रदर्शन किया उनके साथ समाजवादी पार्टी के सांसदों के हाथ में राम मंदिर दान चोरी से जुड़े पोस्टर्स थे, प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव सहित अन्य सांसद शामिल हुए।
प्रियंका गांधी की दो टूक, वेणुगोपाल ने भी रुख स्पष्ट किया
प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहाजब तक गृह मंत्री अमित शाह संसद में बयान नहीं देंगे, तब तक संसद में गतिरोध जारी ही रहेगा। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा हमारा रुख़ बिल्कुल साफ़ है, जब तक गृह मंत्री अमित शाह 20 जुलाई को छात्रों पर हुए अत्याचारों के बारे में संसद में आकर बयान नहीं देते तब तक FCRA हो या कोई अन्य कोई बिल विपक्ष तब तक सहयोग नहीं करेगा।
सोने की कीमत ₹1,440 बढ़कर ₹1.51 लाख हुई:10 दिन में ₹8 हजार दाम बढ़ चुके, चांदी आज ₹1,909 बढ़कर ₹2.33 लाख पर पहुंची
सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 10 अगस्त को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,440 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी की कीमत 1,909 रुपए बढ़कर 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस महीने यानी अगस्त में सिर्फ 6 दिन में ही सोना 8,201 और चांदी 14,995 रुपए महंगी हो चुकी है। इस साल सोने-चांदी में अब तक तेजी रही इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 18 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में 3 हजार रुपए की बढ़त है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.33 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोना इस साल 1.60 लाख तक जा सकता है कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर रहे हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। सोने-चांदी में ETF के जरिए कर सकते हैं निवेश एक्सचेंज ट्रेडेड फंड सोने और चांदी के गिरते-चढ़ते भावों पर बेस्ड होते हैं। गोल्ड ETF या सिल्वर ETF की खरीद-बिक्री शेयर की ही तरह BSE और NSE पर की जा सकती है। हालांकि, इसमें आपको सोना या चांदी नहीं मिलता। आप जब इससे निकलना चाहें तब आपको उस समय के सोने-चांदी के भाव के बराबर पैसा मिल जाएगा। इसमें 500 रुपए से भी कम में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें कैसे कर सकते हैं निवेश? ETF खरीदने के लिए आपको अपने ब्रोकर के माध्यम से डीमैट अकाउंट खोलना होता है। इसमें NSE पर उपलब्ध ETF के यूनिट आप खरीद सकते हैं और उसके बराबर की राशि आपके डीमैट अकाउंट से जुड़े बैंक अकाउंट से कट जाएगी। आपके डीमैट अकाउंट में ऑर्डर लगाने के दो दिन बाद ETF आपके अकाउंट में डिपॉजिट हो जाते हैं। ट्रेडिंग खाते के जरिए ही ETF को बेचा जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News







