Responsive Scrollable Menu

नेपाली पीएम ने भारतीय राजदूत से मुलाकात की:पहली बार किसी विदेशी डिप्लोमेट से अकेले मिले; कुछ देर में चीनी राजदूत से मिलेंगे

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सोमवार को भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात की। प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी विदेशी राजदूत के साथ शाह की यह पहली वन-टू-वन मुलाकात है। नवीन श्रीवास्तव ने शाह को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने भारत की ओर से नेपाल के साथ अच्छे रिश्ते और सहयोग को आगे बढ़ाने की बात कही। दोनों के बीच भारत-नेपाल संबंधों, विकास सहयोग और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई। बालेन ने भारत के साथ नेपाल के पुराने और मजबूत रिश्तों को और आगे बढ़ाने की जरूरत बताई। दोनों देशों के बीच व्यापार, बिजली, सड़क-कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे विकास कार्यों में सहयोग होता रहा है। आज चीन के राजदूत, कल अमेरिकी अधिकारी से मुलाकात भारतीय राजदूत से मुलाकात के बाद शाह सोमवार को चीन के राजदूत झांग माओमिंग से भी मिलेंगे। मंगलवार को उनकी अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी स्कॉट अर्बोम के साथ वन-टू-वन बैठक होगी। यानी शाह लगातार तीन दिनों में नेपाल के तीन अहम साझेदार देशों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत कर रहे हैं। इन बैठकों में द्विपक्षीय रिश्तों के साथ विकास, कनेक्टिविटी, आर्थिक सहयोग और मौजूदा मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पहले विदेशी अधिकारियों से अकेले नहीं मिलते थे शाह प्रधानमंत्री बनने के शुरुआती दौर में शाह ने विदेश मंत्री के स्तर से नीचे के विदेशी अधिकारियों से वन-टू-वन मुलाकात नहीं करने की नीति अपनाई थी। वह विदेशी राजदूतों के साथ सामूहिक बैठकों को प्राथमिकता देते थे। इसी वजह से भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री की 11-12 मई की नेपाल यात्रा के दौरान भी शाह से उनकी अकेले में मुलाकात नहीं हो सकी थी। शाह ने अमेरिकी अधिकारियों समीर पॉल कपूर और सर्जियो गोर से मुलाकात के अनुरोध भी स्वीकार नहीं किए थे। इसके बजाय शाह ने 9 अप्रैल और 26 मई को काठमांडू में तैनात कई देशों के राजदूतों के साथ सामूहिक बैठकें की थीं। बालेन ने 100 दिन बाद बदली रणनीति बालेन की सामूहिक बैठकों की नीति को नेपाल के कई राजनयिकों और विदेश नीति के जानकारों ने सभी देशों के साथ बराबरी का संदेश देने वाला कदम बताया था। लेकिन सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद शाह के सलाहकारों ने उन्हें घरेलू और विदेशी स्तर पर अलग-अलग लोगों से मिलने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने मधेश के नेताओं और सांसदों के अलावा कारोबारियों, उद्योगपतियों, ठेकेदारों और निर्यातकों से भी अलग-अलग मुलाकातें शुरू कीं। विदेशी राजदूतों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी इसी बदली हुई रणनीति का हिस्सा मानी जा रही हैं।

Continue reading on the app

Shivpuri BJP News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के सोशल मीडिया पर होने चाहिए इतने फॉलोवर्स, बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारी को मिला ये टॉस्क, अगली बैठक में होगी समीक्षा

भाजपा मंडल अध्यक्ष के सोशल मीडिया पर होने चाहिए इतने फॉलोवर्स, बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारी को मिला ये टॉस्क, Shivpuri BJP News: Kolaras MLA Mahendra Yadav

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: सरफराज का तो पता नहीं, लेकिन इस बैटर की प्लेइंग-11 में जगह पक्की है! बैटिंग कोच ने जमकर की तारीफ

sitanshu kotak praisded devdutt padikkal: भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वॉर्मअप मैच का बेस्ट प्रदर्शन देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी को बताया, जिन्होंने पहली पारी में 164 गेंदों का सामना करते हुए 142 रनों की दमदार पारी खेली. पडिक्कल ने जिस तरह की बल्लेबाजी दिखाई, उसके उनका पहला टेस्ट में खेलना तय लग रहा है. Mon, 10 Aug 2026 23:48:50 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath Speech:'तिरंगा यात्रा' से विपक्ष पर बड़ा प्रहार! सुनिए क्या बोले सीएम योगी! Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T18:45:35+00:00

Crime News: मां, बेटी और लवर ने मिलकर पति को क्यों मारा? | Shocking Crime Case | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T19:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers