Responsive Scrollable Menu

AR Rahman Son Accident: एआर रहमान के बेटे का चेन्नई में कार एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे सिंगर एआर अमीन!

AR Rahman Son Accident: मशहूर संगीतकार एआर रहमान के बेटे और सिंगर एआर अमीन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना सोमवार (10 अगस्त) को तड़के करीब 3:30 बजे हुई। हादसे के वक्त अमीन अपने एक दोस्त के साथ कार में सफर कर रहे थे। गिंडी इलाके में ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास उनकी कार दूसरी कार से जा भिड़ी। फिलहाल एआर अमीन सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में अमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए कावेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। राहत की बात यह है कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, एआर अमीन कोयंबेडु की तरफ से शहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान काठीपारा फ्लाईओवर के पास उनकी कार की वेगन-आर कार से टक्कर हो गई।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, वेगन-आर एक साइड रोड से मुख्य सड़क पर आ रही थी। इसी दौरान वह अमीन की कार के संपर्क में आ गई और दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में वेगन-आर में सवार व्यक्ति को भी चोटें आईं। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद उसे भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे के बाद दोनों वाहनों को अडयार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टक्कर किस वजह से हुई और इसमें किसकी लापरवाही थी। फिलहाल जांच जारी है।

अपने पिता की तरह संगीत की दुनिया में बना रहे पहचान
एआर अमीन ने अपने पिता एआर रहमान की तरह संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने साल 2015 में मणि रत्नम की फिल्म 'ओ कधल कनमनी' से प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने 'मौला सल्लि वसल्लिम' गाना गाया था।

इसके बाद अमीन ने अलग-अलग भाषाओं और संगीत शैलियों में काम किया। वह अपने पिता के साथ एआर रहमान के इंटरनेशनल कॉन्सर्ट टूर में भी परफॉर्म कर चुके हैं।

हाल के दिनों में भी अमीन कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने राम चरण की आने वाली फिल्म 'पेड्डी' के गाने 'चिकिरी चिकिरी' के तमिल वर्जन को अपनी आवाज दी है।

Continue reading on the app

Govinda: ‘वो मुझे गालियां देती हैं...’, Sunita Ahuja के अफेयर वाले दावों पर गोविंदा का जवाब, बोले- ‘मैं सह लेता हूं’

Govinda on Sunita Ahuja: एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में रहती है। सुनीता कई बार गोविंदा के अफेयर्स को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में भी इस मुद्दे का जिक्र किया था। अब गोविंदा ने सुनीता के इन बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वो मुझे प्यार से गालियां देती हैं
मीडिया से बातचीत में गोविंदा ने सुनीता के आरोपों पर बात की। उन्होंने इन दावों को खारिज किया, लेकिन साथ ही अपनी पत्नी की भूमिका और उनके योगदान की तारीफ भी की। गोविंदा ने कहा, ‘वो मुझे बड़े प्यार से गालियां देती हैं और मैं भी उसे सह लेता हूं।’ उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि उनकी जिंदगी में सुनीता का बहुत बड़ा योगदान है।

एक्टर के मुताबिक, परिवार आज जिस मुकाम पर है, उसमें सुनीता की भी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अगर सुनीता उनके साथ नहीं होती तो शायद वह यहां तक नहीं पहुंच पाते।

उन्होंने बच्चों का हमेशा ख्याल रखा
गोविंदा ने सुनीता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने परिवार के बच्चों की परवरिश में भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि सुनीता ने बच्चों को प्यार दिया और हमेशा उनका ख्याल रखा। एक्टर की बातों से साफ है कि वह अपनी पत्नी की कुछ बातों से भले ही सहमत न हों, लेकिन उनके योगदान को वह पूरी तरह स्वीकार करते हैं।

सुनीता ने फिर उठाया था अफेयर्स का मुद्दा
दरअसल, सुनीता आहूजा हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आई थी। शो के दौरान उन्होंने गोविंदा की निजी जिंदगी और उनके अफेयर्स पर खुलकर बात की थी। सुनीता ने कहा था कि प्यार में इंसान को कई चीजें सहनी पड़ती हैं। उन्होंने दावा किया था कि गोविंदा की जिंदगी में कई अफेयर्स रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइनों के साथ ऐसी चीजें होती रहती हैं।

1987 में हुई थी दोनों की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। उस समय गोविंदा बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके थे। दोनों ने करीब दो साल तक अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया था। बाद में बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद दोनों ने अपनी शादी के बारे में सार्वजनिक रूप से बताया। इसके बाद उनके बेटे यशवर्धन आहूजा का जन्म हुआ।

यह भी पढ़े-  ‘अब किसके मुंह में हड्डी है?’ झारखंड प्रोटेस्ट में पीयूष मिश्रा ने Naseeruddin Shah पर कसा तंज; बोले- आपसे डर नहीं...

Continue reading on the app

  Sports

जसप्रीत बुमराह के बिना और उनके साथ, टेस्ट में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? खुल गया काला चिट्ठा

Jasprit Bumrah Test Record: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक को बड़ा धक्का पहुंचा. जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था, लेकिन चोट के कारण वह लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं. ऐसे में आइए जानते बुमराह के रहते और उनके बिना भारतीय टीम का टेस्ट में कैसा रिकॉर्ड रहा है. Tue, 11 Aug 2026 11:40:22 +0530

  Videos
See all

Badalta Purvi Uttar Pradesh: पूर्वी UP के लोगों की उपेक्षा पर CM योगी ने सुनाया | #UPCMYogiOnNews18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T06:10:16+00:00

NDA Protest Against Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी के घेराव में उतरा NDA..! | Ranchi Student Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T06:14:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers