Responsive Scrollable Menu

Assembly Election 2026 LIVE Voting Updates: पश्चिम बंगाल पहले चरण के लिए आज मतदान, तमिलनाडु में डाले जाएंगे वोट

Assembly Election 2026 LIVE Voting Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. वहीं तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं. मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा. मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. बता दें कि बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की कुल 152 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं.

राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. बंगाल में पहले चरण के लिए कुल 44,376 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें करीब 3000 सहायक बूथ भी शामिल हैं. इनमें से कुल 5,444 बूथों का प्रबंधन महिलाओं के हाथ में दिया गया है. जबकि राज्य में 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के तहत मंगलवार यानी 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

Continue reading on the app

Today Rashifal 23 April 2026: आज का दिन इन 5 राशि के जातकों को शुभ फल देगा, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 April 2026: पंचांग के अनुसार आज 23 अप्रैल 2026 गुरुवार है. चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में दोपहर 03.13 मिनट तक उसके बाद कर्क राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

पढें आज का राशिफल

1.मेष राशि- आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. किसी को पैसा उधार न दें. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- गाय को गुड़ चना खिलाएं.

ये भी पढ़ें- Ganga Saptami 2026 Date: आज या कल, कब है गंगा सप्तमी? जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

2.वृषभ राशि- आज का दिन मिले-जुले फल देगा. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. परिवार में खुशियां आएँगी. किसी से विवाद न करें. कार्यक्षेत्र पर विरोधियों से सावधान रहें. कारोबार में लाभ प्राप्त होगा. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.

उपाय- कन्या को मिठाई दान करें.

3.मिथुन राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. हर ओर से धन लाभ होगा. सभी काम पूरे होंगे. समाज में सम्मान मिलेगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार में मुनाफा होगा. सेहत उत्तम रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.

4.कर्क राशि- आज का दिन अशुभ हो सकता है. धन हानि की संभावना है. नौकरी में अधिकारियों से विवाद होगा. वाहन सावधानी से चलाएं. नौकरी में साझेदार से विवाद हो सकता है. पुरानी बीमारी परेशान करेंगी. प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद होंगे.

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

5.सिंह राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन के मामलों में सफलता मिलेगी. किसी से विवाद न करें. नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. घर में शुभ काम होगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- सूर्यदेव को अर्घ्य दें.

6.कन्या राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में विदेश से धन लाभ होगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. सेहत अच्छी रहेगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी.

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.

7.तुला राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की समस्या दूर होगी. सभी कामों में सफलता मिलेगी. नौकरी में तनाव की स्थिति बन सकती है. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. अपनों से विवाद हो सकता है. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय- मां दुर्गा जी को हलवा का भोग लगाएं.

8.वृश्चिक राशि- आज का दिन अशुभ फल देगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. नौकरी में अधिकारियों से विवाद होगा. कारोबार में धन हानि की संभावना है. सेहत खराब हो सकती है. मित्रों से अनबन होगी. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

9.धनु राशि- आज का दिन उत्तम फल दायी होगा. धन के मामलों में सफलता मिलेगी. रुके काम फिर से शुरु होंगे. करियर में उन्नति होगी. समाज में यश प्राप्त होगा. किसी शुभ काम में हिस्सा लेंगे. व्यापार में नई साझेदारी हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- गाय को केला खिलाएं.

10.मकर राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. धन वृद्धि के योग बनेंगे. फंसा हुआ धन प्राप्त होगा. नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन होगा. कारोबार में अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी. सेहत में सुधार होगा. छात्रों को सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी.

उपाय- गरीब को खिचड़ी दान करें.

11.कुंभ राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है. व्यापार में विदेश से लाभ होगा. भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं.

12.मीन राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन हानि हो सकती है. पैसा किसी को उधार न दें. नौकरी में काम की वजह से तनाव हो सकता है. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं. मित्रों के साथ अनबन हो सकती है.

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.

ये भी पढ़ें- Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी पर पढ़ें मां गंगा के धरती पर अवतरित होने की कहानी, पढ़े रोचक कथा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने किस-किस टीम का कराया नुकसान? MI vs CSK मैच का भी नहीं पड़ेगा फर्क

IPL Points Table 2026: राजस्थान रॉयल्स को LSG पर मिली जीत के बाद आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल की सूरत ही बदल गई. अब कम से कम MI vs CSK मैच के बाद तो उसके टॉप फोर की सूरत नहीं बदलने वाली. Thu, 23 Apr 2026 07:49:46 +0530

  Videos
See all

Voting Live Updates: बंगाल में वोटिंग के लिए मुस्लिम महिलाओं की लंबी कतार | Bengal Assembly Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T02:17:11+00:00

West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में वोटिंग से ठीक पहले बड़ा खेला! |Mamata Banerjee |Voting #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T02:30:08+00:00

Bengal में सुबह से ही पोलिंग बूथ पर भारी भीड़#aajtak #shorts #viral #bengalelection2026 #pollingbooth #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T02:07:15+00:00

Fuel Price Update : बिजली-पेट्रोल की कीमतों पर आई बड़ी खबर! | Iran America War | Petrol Price | N18G| #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T02:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers